Loading...
रूस और उत्तर कोरिया के बीच खुला पहला सड़क पुल
रूस और उत्तर कोरिया ने अपने पहले सीमा सड़क पुल का उद्घाटन किया है

रूस और उत्तर कोरिया के बीच खुला पहला सड़क पुल

लेखन आबिद खान
Sep 08, 2026
11:17 am

क्या है खबर?

उत्तर कोरिया और रूस ने तुमेन नदी पर अपनी साझा सीमा पर पहले सड़क पुल को यातायात के लिए खोल दिया है। यह पुल रूस के पूर्वी इलाके खासान को उत्तर कोरिया के तुमांगांग शहर से जोड़ता है। इसे दोनों देशों में बढ़ते सहयोग की दिशा में अहम कदम माना जा रहा है। उत्तर कोरिया के प्रधानमंत्री पाक थाए-सोंग और रूस के प्रधानमंत्री मिखाइल मिशुस्टिन ने वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिए पुल का उद्घाटन किया।

पुल

2 लेन वाला है एक किलोमीटर लंबा पुल 

ये पुल तुमेन नदी पर बना है और एक किलोमीटर लंबा है। इसमें 2 लेन हैं। रूसी सरकार ने कहा कि इस नए बने सीमा क्रॉसिंग बिंदू से रोजाना 300 वाहन गुजर सकेंगे।

अब तक रूस और उत्तर कोरिया के बीच आने-जाने के लिए मुख्य रूप से रेल मार्ग का इस्तेमाल होता था। हालांकि, इस नए पुल के खुलने के बाद दोनों देशों के बीच सड़क संपर्क भी शुरू हो गया है।

बयान

रूस बोला- मजबूत होंगे दोनों देशों के संबंध

रूस के प्रधानमंत्री मिखाइल मिशुस्तिन ने कहा, "इससे सीमा पार परिवहन ढांचे को विस्तार मिलेगा और दोनों देशों के बीच व्यापार, अर्थव्यवस्था और तकनीक को मजबूती मिलेगी।"

वहीं, उत्तर कोरियाई प्रधानमंत्री ने कहा, "पुल का पूरा होना एक महत्वपूर्ण घटना है, जो दोनों पक्षों के बीच व्यापक सहयोग को नई गति प्रदान करती है। नया मार्ग वाहनों और लोगों के लिए सुरक्षित यातायात प्रवाह सुनिश्चित करेगा और रूस-उत्तर कोरिया आर्थिक सहयोग में सहायक एक प्रमुख बुनियादी ढांचे को मजबूत करेगा।"

ADVERTISEMENT