Loading...
BRICS शिखर सम्मेलन शुरू: प्रधानमंत्री मोदी बोले- हम किसी के खिलाफ नहीं; रखे ये प्रस्ताव
BRICS शिखर सम्मेलन शुरू हो चुका है

BRICS शिखर सम्मेलन शुरू: प्रधानमंत्री मोदी बोले- हम किसी के खिलाफ नहीं; रखे ये प्रस्ताव

लेखन आबिद खान
Sep 12, 2026
03:07 pm

क्या है खबर?

नई दिल्ली के भारत मंडपम में BRICS शिखर सम्मेलन शुरू हो चुका है। चीन के राष्ट्रपति शी जिनपिंग, रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन और भारतीय प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी समेत कई देशों के नेता इसमें शामिल हो रहे हैं। प्रधानमंत्री मोदी ने खुद वैश्विक नेताओं का स्वागत किया। इस दौरान विदेश मंत्री एस जयशंकर भी प्रधानमंत्री के साथ मौजूद थे। प्रधानमंत्री ने कहा कि सभी गणमान्य नागरिकों का स्वागत करते हुए उन्हें खुशी हो रही है।

बयान

प्रधानमंत्री ने कहा- BRICS सबको साथ लेकर चलने की कोशिश करता है

प्रधानमंत्री मोदी ने कहा, "BRICS किसी के विरुद्ध नहीं, बल्कि सबको साथ लेकर चलने की कोशिश करता है। भारत की BRICS अध्यक्षता लोगों पर केंद्रित और मानवता को प्राथमिकता देने वाले नजरिए से प्रेरित है।"

उन्होंने BRICS के 20 साल पूरे होने को एक ऐतिहासिक दौर बताया। उन्होंने कहा, "2 दशक परिपक्वता और ज्यादा जिम्मेदारी का दौर होते हैं। हमें वैश्विक मंच पर अपने काम को ठोस नतीजों में बदलना होगा।"

प्रस्ताव

प्रधानमंत्री बोले- हमें महत्वाकांक्षी एजेंडे पर काम करना होगा

प्रधानमंत्री ने कहा, "अगले 20 वर्षों के लिए हमें एक नए और महत्वाकांक्षी एजेंडे पर काम करना होगा। इसकी शुरुआत हमें अपने काम करने के तरीके से करनी होगी। BRICS की अध्यक्षता हर साल बदलती है, लेकिन इसकी वजह से संस्थागत गति नहीं रुकनी चाहिए। मैं BRICS कम्युनिटी कंटीन्यूटी एंड इम्प्लीमेंटेशन मैकेनिज्म का प्रस्ताव रखता हूं। इसके तहत सभी पहलों और नतीजों का फॉलोअप किया जा सकेगा। एक सुरक्षित डिजिटल रिपॉजिटरी बनाई जा सकती है।"

ADVERTISEMENT

नाविक

प्रधानमंत्री ने नाविकों की सुरक्षा को लेकर रखा ये प्रस्ताव

प्रधानमंत्री ने कहा, "ग्लोबल गवर्नेंस का मौजूदा ढांचा एक पिरामिड जैसा दिखाई देता है. इसके ऊपरी हिस्से में ताकत और फैसले लेने की शक्ति केंद्रित है, जबकि निचले हिस्से में वे देश हैं, जो इन फैसलों से प्रभावित होते हैं।"

प्रधानमंत्री ने नाविकों की सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए एक तंत्र का आह्वान किया और इस बात पर जोर दिया कि वैश्विक समुद्री व्यापार के सुचारू संचालन के लिए नाविकों की सुरक्षा जरूरी है।

ADVERTISEMENT

10 प्रस्ताव

वैश्विक दक्षिण की समान भागीदारी जरूरी- प्रधानमंत्री

प्रधानमंत्री ने कहा कि हर प्रयास के केंद्र में मानवता का विकास होना चाहिए।

इसी उद्देश्य से उन्होंने प्रस्ताव रखा कि BRICS देश मिलकर ग्लोबल गवर्नेंस रिफॉर्म के 10 प्रस्ताव तैयार करें और अगले सम्मेलन तक इन्हें BRICS रिफॉर्म रोडमैप का रूप देने की कोशिश की जाए।

उन्होंने कहा, "AI, साइबर स्पेस, बायो टेक्नोलॉजी और क्रिटिकल टेक्नोलॉजीज भविष्य के अवसरों के साथ वैश्विक नियम भी तय कर रहे हैं। ऐसे में वैश्विक दक्षिण की समान भागीदारी जरूरी है।"

ADVERTISEMENT