Loading...
रूस के कामचटका प्रायद्वीप में जोरदार भूकंप आया, तीव्रता 7 मापी गई
रूस के कामचटका प्रायद्वीप में जोरदार भूकंप आया

रूस के कामचटका प्रायद्वीप में जोरदार भूकंप आया, तीव्रता 7 मापी गई

लेखन गजेंद्र
Oct 16, 2026
10:08 am

क्या है खबर?

रूस के कामचटा प्रायद्वीप पर शुक्रवार को जोरदार भूकंप आया है। रिक्टर पैमाने पर इसकी तीव्रता 7 मापी गई है। यूरोपीय-भूमध्यसागरीय भूकंपीय केंद्र (EMSC) ने बताया कि भूकंप का केंद्र 140 किलोमीटर की गहराई पर था। भूकंप का केंद्र रूस में पेट्रोपावलोव्स्क-कामचत्स्की के दक्षिण और दक्षिण-पश्चिम के बीच 146 किलोमीटर और रूस में ओज़र्नोव्स्की के उत्तर और उत्तर-पूर्व के बीच 80 किमी की दूरी पर स्थित था। अभी तक किसी नुकसान की कोई खबर नहीं आई है।

भूकंप

सुनामी की कोई चेतावनी नहीं

रूस में 7 तीव्रता के भूकंप के तुरंत बाद सुनामी की कोई चेतावनी जारी नहीं की गई थी, अमेरिकी राष्ट्रीय सुनामी चेतावनी केंद्र ने कहा था कि झटकों के बाद कोई खतरा नहीं है।

अमेरिकी राष्ट्रीय सुनामी चेतावनी केंद्र ने भूकंप की गहराई 92 मील मापी, जिसका केंद्र रूस के कामचटका के पूर्वी तट के पास था।

बता दें कि 7 तीव्रता के भूकंप के बाद अक्सर सुनामी को लेकर आशंका गहरा जाती है।

भूकंप

पिछले साल कामचटका में आए थे लगातार कई भूकंप

कामचटका क्षेत्र में पिछले साल से लगातार भूकंप आ रहे हैं, जिसकी तीव्रता 7 से अधिक बनी हुई है।

पिछले साल, जुलाई में एक घंटे के भीतर आए 5 शक्तिशाली भूकंप ने चिंता बढ़ा दी थी। भूकंप की सबसे अधिक तीव्रता 7.4 थी।

इसके 10 दिन बाद इसी प्रायद्वीप पर 8.8 तीव्रता का भूकंप आया था, जो दुनिया का छठा सबसे शक्तिशाली भूकंप था।

इसके बाद अगस्त में 6 तीव्रता और कुछ दिन पहले 7.4 तीव्रता का भूकंप आया था।

ADVERTISEMENT

खतरा

पैसिफिक रिंग ऑफ फायर का हिस्सा है कामचटका

कामचटका प्रायद्वीप भूवैज्ञानिक दृष्टि से बेहद सक्रिय क्षेत्र है और इसे पैसिफिक रिंग ऑफ फायर का हिस्सा माना जाता है।

यहां आए दिन भूकंपीय और ज्वालामुखीय गतिविधियां होती रहती हैं। इस इलाके में विनाशकारी भूकंप आते रहे हैं।

पिछले साल सितंबर में 7.8 तीव्रता के भूकंप के बाद अमेरिका ने अलास्का के अल्यूशियन द्वीप समूह के लिए सुनामी की चेतावनी जारी की थी।

जुलाई में 8.8 तीव्रता का भूकंप 2011 के बाद से सबसे बड़ा था।

ADVERTISEMENT