Loading...
पाकिस्तान ने बांग्लादेश का परमाणु ईंधन ले जा रहे रूसी विमान को नहीं दिया हवाई रास्ता
पाकिस्तान ने बांग्लादेश का परमाणु ईंधन ले जा रहे रूसी विमान को नहीं दिया हवाई रास्ता

पाकिस्तान ने बांग्लादेश का परमाणु ईंधन ले जा रहे रूसी विमान को नहीं दिया हवाई रास्ता

लेखन गजेंद्र
Sep 29, 2026
05:17 pm

क्या है खबर?

बांग्लादेश एक बार फिर पाकिस्तान के साथ अपने रिश्ते सुधारने की कोशिश कर रहा है, लेकिन पाकिस्तान ने उसको करारा झटका दिया है। पाकिस्तान ने बांग्लादेश के रूपपुर परमाणु ऊर्जा संयंत्र के लिए यूरेनियम की खेप ले जा रहे एक रूसी विमान को अपने हवाई क्षेत्र में प्रवेश करने से मना कर दिया। बांग्लादेश के पहले परमाणु ऊर्जा संयंत्र की यूनिट-2 के लिए परमाणु ईंधन की पहली खेप 24 सितंबर को पहुंचने वाली थी। हालांकि, अब डिलीवरी स्थगित है।

झटका

बिजली संयंत्र में होना था उपयोग

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, पाकिस्तान ने बांग्लादेश को ऐसे समय पर झटका दिया है, जब वह गंभीर बिजली संकट का सामना कर रहा है और यह ईंधन के रूपपुर में बिजली उत्पन्न करने के लिए भेजा जाना थआ।

बांग्लादेश के गांवों में प्रतिदिन 10 से 16 घंटे तक बिजली कटौती हो रही है। ईंधन की आवक में देरी से बिजली उत्पादन शुरू होने में भी देरी हो सकती है, जिससे देश के ऊर्जा बुनियादी ढांचे पर असर पड़ सकता है।

पुष्टि

बांग्लादेशी मंत्री ने घटना की पुष्टि की

रूस की सरकारी परमाणु कंपनी रोसाटॉम रूपपुर संयंत्र का निर्माण और ईंधन की आपूर्ति कर रही है।

यूनिट-2 के लिए ईंधन की पहली खेप लेकर रूसी विमान अजरबैजान, कजाकिस्तान, पाकिस्तान और भारत होते हुए ढाका पहुंचने वाला था।

बांग्लादेश के विज्ञान और प्रौद्योगिकी मंत्री फकीर महबूब अनम ने पुष्टि की रूसी विमान को पाकिस्तानी हवाई क्षेत्र का उपयोग करने की अनुमति नहीं मिली है और न कोई कारण बताया।

रोसाटॉम ने अब ईंधन आपूर्ति अक्टूबर में करेगा।

ADVERTISEMENT

संयंत्र

बांग्लादेश का पहला परमाणु संयंत्र है रूपपुर

बांग्लादेश ने बिजली की गंभीर समस्या के बीच 2011 में रूस से समझौता किया था, जिसके तहत ढाका से 160 किलोमीटर दूर पद्मा नदी के किनारे रूपपुर परमाणु ऊर्जा संयंत्र बन रहा है।

यह देश का पहला परमाणु ऊर्जा संयंत्र है। इसकी लागत 12.65 अरब डॉलर (करीब 1.21 लाख करोड़ रुपये) है। निर्माण 2017 में शुरू हुआ और बिजली उत्पादन दिसंबर में होने की उम्मीद है।

कोरोना और यूक्रेन युद्ध के कारण परियोजना में 2 साल की देरी हुई है।

ADVERTISEMENT

बयान

पाकिस्तान ने जारी किया बयान

ढाका स्थित पाकिस्तान उच्चायोग ने मंगलवार को जारी एक स्पष्टीकरण में कहा कि इस्लामाबाद अंतरराष्ट्रीय राजनयिक मानदंडों के प्रति अटूट प्रतिबद्धता रखता है और बांग्लादेश के साथ संबंधों को महत्व देता है।

उसने कहा कि उड़ान प्रतिबंधित करने से जुड़ी जो रिपोर्ट आ रही है, वह तकनीकी और प्रक्रियात्मक व्यवस्थाओं से जुड़ी प्रतीत होती है।

उच्चायोग ने रिपोर्टों को गलत बताते हुए ढाका से उसे महत्व न देने और मामले को केवल तकनीकी संदर्भ में देखने का आग्रह किया है।

ADVERTISEMENT