दिग्विजय सिंह: खबरें

लोकसभा चुनाव: तीसरे चरण में अमित शाह, दिग्विजय और सिंधिया समेत मैदान में ये बड़े चेहरे

लोकसभा चुनाव के तीसरे चरण में मंगलवार (7 मई) को 10 राज्यों और 2 केंद्र शासित प्रदेशों की 93 सीटों पर मतदान होगा।

दिग्विजय सिंह ने उठाया EVM हैकिंग का मुद्दा, बताया क्यों हर राज्य में नहीं जीतती भाजपा

कांग्रेस के वरिष्ठ नेता और मध्य प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री दिग्विजय सिंह ने एक बार फिर भाजपा पर इलेक्ट्रॉनिक वोटिंग मशीन (EVM) को हैक करने का आरोप लगाया है।

दिग्विजय सिंह का भाजपा पर हमला, बोले- बेईमान कांग्रेसियों को अपने साथ लिया

कांग्रेस के वरिष्ठ नेता और मध्य प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री दिग्विजय सिंह ने गुना में एक मंच पर राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (RSS) और भाजपा पर निशाना साधा।

मध्य प्रदेश: कांग्रेस नेता दिग्विजय सिंह ने उठाए EVM पर सवाल, बोले- हैक हो सकती है

मध्य प्रदेश, छत्तीसगढ़ और राजस्थान में कांग्रेस की बुरी हार के बाद राज्यसभा सांसद और पूर्व मुख्यमंत्री दिग्विजय सिंह ने इलेक्ट्रॉनिक वोटिंग मशीन (EVM) पर सवाल उठाए हैं।

मध्य प्रदेश: कांग्रेस ने 'एक परिवार, एक टिकट' फॉमूले को किनारे किया, कई परिवारों को टिकट

आगामी 17 नवंबर को मध्य प्रदेश में विधानसभा चुनाव का मतदान होना है। इस चुनाव के लिए भाजपा और विपक्षी पार्टी कांग्रेस ने लगभग सभी सीटों पर अपने उम्मीदवारों के नामों की घोषणा कर दी है।

मध्य प्रदेश: कांग्रेस ने कहा- बजरंग दल पर प्रतिबंध नहीं लगाएंगे, इसमें भी कुछ अच्छे लोग

मध्य प्रदेश में विधानसभा चुनाव से पहले हिंदुत्व को लेकर बयानबाजी तेज होती जा रही है। अब कांग्रेस नेता दिग्विजय सिंह ने बजरंग दल को लेकर बड़ा बयान दिया है।

कांग्रेस नेता दिग्विजय सिंह के खिलाफ केस दर्ज, RSS की छवि धूमिल करने का आरोप 

कांग्रेस के वरिष्ठ नेता और पूर्व मुख्यमंत्री दिग्विजय सिंह के खिलाफ मध्य प्रदेश की राजधानी इंदौर के तुकोगंज थाने में केस दर्ज किया गया है। दिग्विजय के खिलाफ हाईकोर्ट के अधिवक्ता राजेश जोशी ने शिकायत दर्ज करवाई है।

राहुल गांधी पर जर्मनी की टिप्पणी: भाजपा ने कांग्रेस पर लगाया 'विदेशी हस्तक्षेप' चाहने का आरोप 

भाजपा ने गुरुवार को कांग्रेस नेता राहुल गांधी और दिग्विजय सिंह पर भारत के आंतरिक मामलों में हस्तक्षेप करने के लिए विदेशी शक्तियों को आमंत्रित करने का आरोप लगाया।

दिग्विजय के बयान से कांग्रेस ने झाड़ा पल्ला, राहुल गांधी बोले- यह पार्टी का विचार नहीं

कांग्रेस के वरिष्ठ नेता दिग्विजय सिंह का सर्जिकल स्ट्राइक पर दिया बयान विवादों में घिर गया है। ऐसे में कांग्रेस उनके इस बयान से अपना पल्ला झाड़ती नजर आ रही है।

जम्मू-कश्मीर: दिग्विजय सिंह ने पुलवामा हमले पर केंद्र को घेरा, कहा- संसद में नहीं दी रिपोर्ट

कांग्रेस के वरिष्ठ नेता दिग्विजय सिंह ने केंद्र की भाजपा सरकार को पुलवामा हमले पर घेरते हुए आज तक संसद में रिपोर्ट न देने का कारण पूछा।

कांग्रेस अध्यक्ष चुनाव: मल्लिकार्जुन खड़गे और शशि थरूर में से किसका पलड़ा भारी?

कांग्रेस अध्यक्ष पद के चुनाव में कई अटकलों, राजस्थान में विद्रोह और कई नामों के सामने आने के बाद अब आखिरकर स्पष्ट हो गया है कि इस पद के लिए मुख्य मुकाबला शशि थरूर और मल्लिकार्जुन खड़गे के बीच होगा।

खड़गे ने दिया राज्यसभा के नेता विपक्ष के पद से इस्तीफा, दिग्विजय और चिदंबरम रेस में

कांग्रेस अध्यक्ष पद का चुनाव लड़ने जा रहे मल्लिकार्जुन खड़गे ने राज्यसभा के नेता विपक्ष के पद से इस्तीफा दे दिया है। उन्होंने कल रात पार्टी अध्यक्ष सोनिया गांधी को पत्र लिखते हुए अपने फैसले की जानकारी दी।

मल्लिकार्जुन खड़गे लड़ेंगे कांग्रेस अध्यक्ष का चुनाव, दिग्विजय सिंह पीछे हटे

राज्यसभा में विपक्ष के नेता मल्लिकार्जुन खड़गे कांग्रेस अध्यक्ष पद का चुनाव लड़ेंगे। पार्टी की तरफ से इस बात की पुष्टि हो चुकी है।

मल्लिकार्जुन खड़गे लड़ सकते हैं कांग्रेस अध्यक्ष पद का चुनाव

राजस्थान के मुख्यमंत्री अशोक गहलोत के रेस से बाहर होने के बाद मल्लिकार्जुन खड़गे कांग्रेस अध्यक्ष पद का चुनाव लड़ सकते हैं। अभी तक दिग्विजय सिंह और शशि थरूर की दावेदारी तय हो चुकी है और माना जा रहा है कि खड़गे तीसरे उम्मीदवार हो सकते हैं।

कांग्रेस अध्यक्ष पद का चुनाव नहीं लड़ेंगे अशोक गहलोत, सोनिया गांधी से मांगी माफी

राजस्थान में पिछले रविवार को उठे सियासी बवंडर के बाद मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने गुरुवार को दिल्ली में सोनिया गांधी से मुलाकात की। इस मुलाकात के बाद गहलोत के तेवर काफी नरम नजर आए हैं।

दिग्विजय सिंह लड़ेंगे कांग्रेस अध्यक्ष पद का चुनाव, 30 सितंबर को दाखिल करेंगे नामांकन- रिपोर्ट

कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष पद के चुनाव की तारीख के नजदीक आने के साथ ही यह मुकाबला रोचक होता नजर आ रहा है।

कांग्रेस नेता दिग्विजय सिंह का विवादित बयान, PFI से की RSS और VHP की तुलना

कांग्रेस के वरिष्ठ नेता दिग्विजय सिंह एक बार फिर से अपने बयान को लेकर विवाद में हैं। इस बार उन्होंने हिंदुत्वादी संगठन राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (RSS) और विश्व हिंदू परिषद (VHP) की तुलना इस्लामिक चरमपंथी संगठन पॉपुलर फ्रंट ऑफ इंडिया (PFI) से की है।

मध्य प्रदेश: नीमच में आधार कार्ड नहीं दिखाने पर बुजुर्ग की पीट-पीटकर हत्या

मध्य प्रदेश के नीमच में मनासा थाना क्षेत्र में आधार कार्ड नहीं दिखाने पर एक बुजुर्ग की पीट-पीटकर हत्या करने का सनसनीखेज मामला सामने आया है। इसका आरोप भाजपा नेता के पति पर लगा है।

गरीबों के घर जलाने वालों के खिलाफ बुलडोजर का इस्तेमाल जरूरी- शिवराज सिंह चौहान

मध्य प्रदेश के खरगौन में रामनवमी पर निकाली गई शोभायात्रा में भड़की हिंसा के मामले में सरकार लगातार सख्त कार्रवाई कर रही है।

मध्य प्रदेश: खरगौन हिंसा की गलत फोटो ट्वीट करने पर दिग्विजय सिंह पर 5 मामले दर्ज

मध्य प्रदेश के खरगौन में रामनवमी पर निकाली गई शोभायात्रा पर पथराव के बाद भड़की हिंसा और आगजनी की घटना के मामले में सरकार लगातार सख्त कार्रवाई कर रही है।

कांग्रेस नेता सलमान खुर्शीद ने बोको हराम और ISIS से की हिंदुत्व की तुलना, शिकायत दर्ज

कांग्रेस के वरिष्ठ नेता और पूर्व मंत्री सलमान खुर्शीद ने उत्तर प्रदेश चुनाव से पहले अयोध्‍या विवाद पर लिखी अपनी किताब हिंदुत्‍व की तुलना खुंखार आतंकी संगठनों बोको हराम और इस्‍लामिक स्‍टेट (ISIS) से करके नए विवाद को जन्म दे दिया है।

10 Sep 2021

तालिबान

दिग्वजिय सिंह ने तालिबान से की RSS की तुलना, कहा- महिलाओं पर दोनों की समान विचारधारा

मध्य प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री और कांग्रेस के राज्यसभा सांसद दिग्विजय सिंह ने तालिबान को लेकर राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (RSS) पर तीखा निशाना साधा है।

दिग्विजय सिंह की क्लब हाउस ऑडियो चैट वायरल, अनुच्छेद 370 की बहाली पर दिया बड़ा बयान

कांग्रेस के दिग्गज नेता दिग्विजय सिंह की क्लब हाउस ऐप पर वायरल हुई एक ऑडियो चैट को लेकर हंगामा खड़ा हो गया है।

हरसिमरत कौर बादल, रणदीप सिंह सुरजेवाला और दिग्विजय सिंह में कोरोना संक्रमण की पुष्टि, आइसोलेट हुए

देश में कोरोना संक्रमण की बढ़ती रफ्तार तेजी से लोगों को अपनी चपेट में ले रही है।

मध्य प्रदेश: चाइनीज आतिशबाजी की बिक्री पर रोक, पटाखों पर नहीं होंगे देवी-देवताओं के चित्र

प्रदूषण से कोरोना वायरस के संक्रमण के तेजी से फैलने को लेकर राज्यों की ओर से दीवाली पर पटाखों की बिक्री और आतिशबाजी को लेकर अलग-अलग दिशा-निर्देश जारी किए जा रहे हैं।

हाथरस पीड़िता की पहचान उजागर करने के कारण स्वरा, अमित मालवीय और दिग्विजय सिंह को नोटिस

राष्ट्रीय महिला आयोग ने हाथरस पीड़िता की पहचान उजागर करने के मामले भाजपा IT सेल प्रमुख अमित मालवीय, बॉलीवुड अभिनेत्री स्वरा भास्कर और कांग्रेस नेता दिग्विजय सिंह को नोटिस भेजा है।

प्लेटफॉर्म टिकट की कीमत बढ़ाने पर रेलवे की सफाई, कहा- भीड़ रोकने के लिए किया निर्णय

कोरोना वायरस महामारी के काल में रेलवे द्वारा प्लेटफॉर्म टिकटों की कीमतों में इजाफा किए जाने के मामले की इन दिनों सोशल मीडिया पर जमकर चर्चा हो रही है। विपक्ष इसको लेकर लगतार सरकार पर हमला बोल रहा है।

मध्य प्रदेश: कांग्रेस विधायकों का इस्तीफा मंजूर, फ्लोर टेस्ट से पहले कुर्सी छोड़ सकते हैं कमलनाथ

मध्य प्रदेश में सियासी घमासान अपने चरम पर चल रहा है। सुप्रीम कोर्ट द्वारा शुक्रवार को ही फ्लोर टेस्ट कराने के आदेश देने के बाद विधानसभा स्पीकर नर्मदा प्रसाद प्रजापति ने कांग्रेस के शेष 16 बागी विधायकों के इस्तीफे भी स्वीकार कर लिए हैं।

बागी विधायकों से मिलने पहुंचे दिग्विजय सिंह हिरासत में, जेल में भूख हड़ताल पर बैठे

मध्य प्रदेश में सियासी संकट के बीच कांग्रेस अपने बागी विधायकों को मनाने में लगातार लगी हुई है। आज सुबह पार्टी के वरिष्ठ नेता दिग्विजय सिंह मास्क लगाकर बागी विधायकों से मिलने बेंगुलूरू के रमाडा होटल पहुंच गए।

मध्य प्रदेश से भाजपा के राज्यसभा उम्मीदवार होंगे ज्योतिरादित्य सिंधिया

कांग्रेस से बगावत करके भाजपा में शामिल हुए ज्योतिरादित्य सिंधिया को राज्यसभा का टिकट दिया गया है।

मध्य प्रदेश: कांग्रेस सरकार की बढ़ी मुश्किलें, एक विधायक ने दिया इस्तीफा

मध्य प्रदेश में पिछले चार दिनों से चल रहा सियासी ड्रामा खत्म होने का नाम नहीं ले रहा है।

खतरे में कांग्रेस की मध्य प्रदेश सरकार? भाजपा पर विधायकों को बंधक बनाने का आरोप

मंगलवार रात को कांग्रेस ने भाजपा पर उसकी मध्य प्रदेश सरकार को समर्थन देने वाले 10 विधायकों को हरियाणा के एक होटल में बंधक बनाने का आरोप लगाया। इनमें कांग्रेस, बहुजन समाज पार्टी और निर्दलीय विधायक शामिल हैं।

26 Dec 2019

भोपाल

भोपाल: भाजपा सांसद प्रज्ञा ठाकुर के खिलाफ छात्रों ने लगाए 'आतंकवादी वापस जाओ' के नारे

बुधवार को भोपाल के माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय विश्वविद्यालय गईं भाजपा सांसद साध्वी प्रज्ञा ठाकुर को 'आतंकवादी वापस जाओ' के नारों का सामना करना पड़ा। विश्वविद्यालय के छात्रों ने उनके खिलाफ ये नारे लगाए।

दिग्विजय सिंह के भाई और कांग्रेस विधायक ने कहा, माफी मांगे राहुल गांधी

कांग्रेस नेता दिग्विजय सिंह के भाई और खुद कांगेस विधायक लक्ष्मण सिंह ने कहा है कि राहुल गांधी को 10 दिन के अंदर किसानों का कर्ज माफ करने का अपना वादा पूरा नहीं करने के लिए मध्य प्रदेश के लोगों से माफी मांगनी चाहिए।

नई स्टैंडिंग कमेटियों का गठन, राहुल रक्षा और चिदंबरम विदेश मामलों की कमेटी में शामिल

हाल ही में मोदी सरकार ने नई संसद की स्थायी समितियों का गठन किया है।

मालेगांव धमाकेः साध्वी प्रज्ञा की याचिका खारिज, अदालत ने सुनवाई के दौरान पेश होने को कहा

राष्ट्रीय जांच एजेंसी (NIA) की विशेष अदालत ने भोपाल से नव-निर्वाचित भाजपा सांसद साध्वी प्रज्ञा सिंह ठाकुर को सुनवाई के दौरान पेश होने को कहा है।

मध्य प्रदेश की कांग्रेस सरकार दोबारा खोलेगी प्रज्ञा ठाकुर के खिलाफ हत्या का पुराना मामला

मध्य प्रदेश की कांग्रेस सरकार भारतीय जनता पार्टी नेता प्रज्ञा सिंह ठाकुर के खिलाफ हत्या के एक पुराने मामले को दोबारा खोलने पर विचार कर रही है।

गोडसे को देशभक्त बताने पर साध्वी प्रज्ञा ने मांगी माफी, कहा- गांधी का सम्मान करती हूं

भाजपा नेता साध्वी प्रज्ञा ने नाथूराम गोडसे को देशभक्त बताने वाले बयान पर माफी मांगी है। उन्होंने कहा कि उनका यह बयान गलत था।

साध्वी प्रज्ञा ने गांधी के हत्यारे गोडसे को बताया देशभक्त, कहा- देशभक्त थे और देशभक्त रहेंगे

भारतीय जनता पार्टी की नेता और बम धमाकों की आरोपी साध्वी प्रज्ञा ने नाथूराम गोडसे को देशभक्त बताया है।

पूर्व जज के लिए चुनाव प्रचार कर फिर चर्चा में आई साध्वी प्रज्ञा, जानें मामला

मालेगांव बम धमाकों में आरोपी साध्वी प्रज्ञा ने बुधवार को देवास से महेंद्र सोलंकी के लिए प्रचार किया।

मध्य प्रदेशः भाजपा की जीत की भविष्यवाणी करने वाले लेक्चरर को किया गया सस्पेंड

मध्य प्रदेश में एक लेक्चरर को भारतीय जनता पार्टी की जीत की भविष्यवाणी करना महंगा पड़ गया।

03 May 2019

भोपाल

लड़ाईयों से भरे हैं महाभारत और रामायण, कैसे मान लें हिंदू हिंसक नहीं होते- सीताराम येचुरी

चुनावी समर में नेताओं के विवादित बयान लगातार जारी है। इस कड़ी में नया नाम कम्युनिस्ट पार्टी ऑफ इंडिया (CPI) के वरिष्ठ नेता सीताराम येचुरी का जुड़ा है।

26 Apr 2019

मुंबई

साध्वी प्रज्ञा के बयान से आहत हेमंत करकरे के पूर्व साथी लड़ेंगे उनके खिलाफ चुनाव

मुंबई के पूर्व ATS प्रमुख हेमंत करकरे पर भोपाल लोकसभा सीट से भाजपा उम्मीदवार साध्वी प्रज्ञा सिंह ठाकुर के विवादित बयान से आहत उनके एक साथी ने प्रज्ञा के खिलाफ लोकसभा चुनाव लड़ने का ऐलान किया है।

26 Apr 2019

मुंबई

दिग्विजय सिंह को आतंकवादी कहने के लिए साध्वी प्रज्ञा ठाकुर को चुनाव आयोग का तीसरा नोटिस

कांग्रेस नेता दिग्विजय सिंह को आतंकवादी बोलने के लिए चुनाव आयोग ने भारतीय जनता पार्टी प्रत्याशी साध्वी प्रज्ञा ठाकुर को नोटिस जारी किया है।

साध्वी प्रज्ञा की उम्मीदवारी पर अदालत ने नहीं लगाई रोक, कहा- चुनाव आयोग करें फैसला

राष्ट्रीय जांच एजेंसी (NIA) की विशेष अदालत ने साध्वी प्रज्ञा सिंह ठाकुर के चुनाव लड़ने पर रोक लगाने से इनकार कर दिया है।

साध्वी प्रज्ञा के बयान पर चुनाव आयोग को मिली रिपोर्ट, जल्द करेगा नोटिस जारी

भाजपा प्रत्याशी साध्वी प्रज्ञा के विवादित बयान पर चुनाव आयोग को रिपोर्ट मिल गई है।

20 Apr 2019

भोपाल

साध्वी प्रज्ञा के बचाव में प्रधानमंत्री मोदी, कहा- उनकी उम्मीदवारी हिंदू आतंकवाद कहने वालों को जवाब

भोपाल लोकसभा सीट से भाजपा उम्मीदवार साध्वी प्रज्ञा सिंह ठाकुर की उम्मीदवारी पर कई सवाल उठ रहे हैं। भाजपा द्वारा उनको टिकट दिए जाने के फैसले की काफी आलोचना हो रही है।

साध्वी प्रज्ञा ने किया शहादत का अपमान, कहा- हेमंत करकरे को मिली कर्मों की सजा

भोपाल से भारतीय जनता पार्टी की उम्मीदवार साध्वी प्रज्ञा सिंह ने शहादत का अपमान करते हुए विवादित बयान दिया है।

साध्वी के खिलाफ कोर्ट पहुंचा मालेगांव धमाके का पीड़ित परिवार, चुनाव लड़ने से रोकने की मांग

मालेगांव बम धमाके में मारे गए एक व्यक्ति के पिता ने कोर्ट में अर्जी दायर साध्वी प्रज्ञा सिंह के चुनाव लड़ने पर रोक लगाने की मांग की है।

18 Apr 2019

मुंबई

भाजपा उम्मीदवार साध्वी प्रज्ञा किन मामलों में हैं आरोपी और किन मामलों से हुईं बरी, जानिये

भारतीय जनता पार्टी ने साध्वी प्रज्ञा सिंह ठाकुर को भोपाल से अपना उम्मीदवार बनाया है। प्रज्ञा पर आतंकी घटनाओं में शामिल रहने के आरोप हैं।

मालेगांव धमाके मामले में आरोपी साध्वी प्रज्ञा ने थामा भाजपा का दामन, भोपाल से लड़ेंगी चुनाव

मालेगांव धमाके मामले से चर्चा में आईं साध्वी प्रज्ञा सिंह ठाकुर भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) में शामिल हो गई हैं।

मध्य प्रदेश: कांग्रेस सरकार ने RSS कार्यालय से हटाई सुरक्षा, दिग्विजय सिंह ने किया विरोध

मध्य प्रदेश की कांग्रेस सरकार ने भोपाल स्थित राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (RSS) कार्यालय से सुरक्षा हटाने का फैसला दिया है।

मध्यप्रदेशः दिग्विजय का आरोप- कांग्रेस सरकार गिराने के लिए भाजपा ने दिया 100 करोड़ का लालच

मध्यप्रदेश में कांग्रेस को सरकार बनाए एक महीना भी नहीं हुआ है और पार्टी के वरिष्ठ नेता ने भाजपा पर सरकार गिराने की कोशिश करने का आरोप लगाया है।