NewsBytes Hindi
    English Tamil Telugu
    अन्य
    चर्चित विषय
    क्रिकेट समाचार
    नरेंद्र मोदी
    आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस
    राहुल गांधी
    #NewsBytesExplainer
    IPL 2025
    ऑपरेशन सिंदूर
    English Tamil Telugu
    NewsBytes Hindi
    User Placeholder

    Hi,

    Logout

    देश
    राजनीति
    दुनिया
    बिज़नेस
    खेलकूद
    मनोरंजन
    टेक्नोलॉजी
    करियर
    अजब-गजब
    लाइफस्टाइल
    ऑटो
    एक्सक्लूसिव
    विज़ुअल खबरें

    एंड्राइड ऐप डाउनलोड

    हमें फॉलो करें
    • Facebook
    • Twitter
    • Linkedin
    होम / खबरें / देश की खबरें / मध्य प्रदेशः भाजपा की जीत की भविष्यवाणी करने वाले लेक्चरर को किया गया सस्पेंड
    अगली खबर
    मध्य प्रदेशः भाजपा की जीत की भविष्यवाणी करने वाले लेक्चरर को किया गया सस्पेंड

    मध्य प्रदेशः भाजपा की जीत की भविष्यवाणी करने वाले लेक्चरर को किया गया सस्पेंड

    लेखन प्रमोद कुमार
    May 14, 2019
    11:55 am

    क्या है खबर?

    मध्य प्रदेश में एक लेक्चरर को भारतीय जनता पार्टी की जीत की भविष्यवाणी करना महंगा पड़ गया।

    दरअसल, उज्जैन की विक्रम यूनिवर्सिटी के ज्योतिर्विज्ञान के विभागाध्यक्ष राजेश्वर शास्त्री मुसलगावंकर ने भाजपा की जीत की भविष्यवाणी की थी।

    इसकी शिकायत मिलने के बाद राज्य के उच्च शिक्षा विभाग ने अनुशासनात्मक कार्रवाई करते हुए उन्हें सस्पेंड कर दिया।

    राजेश्वर ने 29 अप्रैल को फेसबुक पर पोस्ट डाली थी, जिसमें उन्होंने लिखा था, 'भाजपा 300 के पास और NDA 300 के पार।'

    शिकायत

    चुनाव आयोग में की गई शिकायत

    राजेश्वर की इस पोस्ट को लेकर उज्जैन के युवा कांग्रेस के कार्यकर्ता ने जिला निर्वाचन अधिकारी को लिखित शिकायत दी।

    इसमें उन्होंने कहा कि सरकारी कर्मचारी का किसी पार्टी के समर्थन में अनुमान जाहिर करना आदर्श आचार संहिता का उल्लंघन है। इसलिए इस मामले में कार्रवाई होनी चाहिए।

    निर्वाचन अधिकारी ने लेक्चरर को सस्पेंड करने की सिफारिश करते हुए जिलाधिकारी को पत्र लिखा।

    इसके बाद 7 मई को राजेश्वर को सस्पेंड कर दिया गया।

    बचाव

    'किसी छात्र ने की थी फेसबुक पर पोस्ट'

    राजेश्वर ने अपने सस्पेंशन पर कहा है कि उनके किसी छात्र ने उनके फेसबुक से यह पोस्ट की थी।

    उन्होंने इंडियन एक्सप्रेस से कहा कि ज्योतिष संभावनाओं का विज्ञान है और उन्होंने एक छात्र के सवाल का जवाब देते हुए यह भविष्यवाणी की थी।

    उन्होंने कहा कि वह मौजूदा राजनीतिक परिदृश्य पर ग्रहों की चाल का असर देख रहे थे।

    राजेश्वर ने कहा कि उनके किसी छात्र ने उनकी जानकारी के बगैर उनके अकाउंट से यह पोस्ट की थी।

    जानकारी

    'पोस्ट के लिए माफी मांगी'

    राजेश्वर ने कहा कि जैसे ही उन्हें इस पोस्ट के बारे में पता चला उन्होंने तुरंत इसे डिलीट कर माफी मांगी थी। उन्होंने कहा कि इस मामले में उनका पक्ष सुने बिना कार्रवाई की गई है और वह इसे लेकर हाई कोर्ट में अपील करेंगे।

    आचार संहिता

    सरकारी कर्मचारियों के लिए आचार संहिता

    आचार संहिता लागू होते ही केंद्र सरकार और सभी राज्यों सरकारों के अधीन काम करने वाले कर्मचारी आचार संहिता हटने तक निर्वाचन आयोग के तहत काम करते हैं।

    इस दौरान सरकारी पैसे से ऐसी कोई कार्यक्रम या गतिविधि आयोजित नहीं की जा सकती, जिससे किसी राजनीतिक दल का प्रचार होता हो या उसे फायदा मिले।

    साथ ही चुनाव प्रचार के लिए सरकारी मशीनरी जैसे गाड़ी, विमान या सरकारी इमारतों का इस्तेमाल नहीं किया जा सकता।

    मतदान

    आठ सीटों के लिए 19 मई को होगा मतदान

    मध्य प्रदेश में कई चरणों में मतदान हुए हैं। छठे चरण तक राज्य की 21 सीटों पर वोट डाले जा चुके हैं।

    बाकी बची आठ सीटों पर 19 मई को मतदान होगा।

    कांग्रेस की सरकार वाले मध्य प्रदेश में इस बार सबसे रोचक मुकाबला भोपाल सीट पर है।

    यहां से भारतीय जनता पार्टी ने मालेगांव ब्लास्ट में आरोपी साध्वी प्रज्ञा को उम्मीदवार बनाया है।

    उनके सामने कांग्रेस के वरिष्ठ नेता दिग्विजय सिंह चुनावी मैदान में हैं।

    Facebook
    Whatsapp
    Twitter
    Linkedin
    सम्बंधित खबरें
    ताज़ा खबरें
    मध्य प्रदेश
    दिग्विजय सिंह
    कांग्रेस समाचार
    कमलनाथ

    ताज़ा खबरें

    LPG सिलेंडर के दाम घटे, आधार और UPI के नियम बदले; आज से हुए ये बदलाव LPG की कीमतें
    इंटर मिलान को हराकर पहली बार चैंपियन्स लीग विजेता बनी पेरिस सेंट-जर्मेन, बनाए ये रिकॉर्ड्स  चैंपियन्स लीग
    इजरायल के साथ युद्धविराम पर सहमत हुआ हमास, बंधकों की रिहाई के बदले रखीं ये शर्तें इजरायल
    मिस वर्ल्ड 2025: टूट गया भारत की जीत का सपना, थाईलैंड की सुचाता चुआंग्सरी बनीं विजेता मिस वर्ल्ड

    मध्य प्रदेश

    मध्य प्रदेश चुनावः भाजपा के सबसे ज्यादा करोड़पति तो कांग्रेस के सबसे ज्यादा दागी उम्मीदवार राजनीति
    मध्यप्रदेश विधानसभा चुनाव नतीजेः कांग्रेस से आगे भाजपा, दोनों में कड़ी टक्कर राजनीति
    पांच राज्यों में कौन होंगे अगले मुख्यमंत्री, इन नामों पर चर्चा राजस्थान
    जारी हुआ MPPSC SET 2018 परीक्षा का शेड्यूल, 17 जनवरी से शुरू होगी परीक्षा शिक्षा

    दिग्विजय सिंह

    मध्यप्रदेशः दिग्विजय का आरोप- कांग्रेस सरकार गिराने के लिए भाजपा ने दिया 100 करोड़ का लालच भारतीय जनता पार्टी
    मध्य प्रदेश: कांग्रेस सरकार ने RSS कार्यालय से हटाई सुरक्षा, दिग्विजय सिंह ने किया विरोध भारतीय जनता पार्टी
    मालेगांव धमाके मामले में आरोपी साध्वी प्रज्ञा ने थामा भाजपा का दामन, भोपाल से लड़ेंगी चुनाव मध्य प्रदेश
    भाजपा उम्मीदवार साध्वी प्रज्ञा किन मामलों में हैं आरोपी और किन मामलों से हुईं बरी, जानिये मुंबई

    कांग्रेस समाचार

    साध्वी प्रज्ञा की उम्मीदवारी पर अदालत ने नहीं लगाई रोक, कहा- चुनाव आयोग करें फैसला भारतीय जनता पार्टी
    AAP ने जारी किया घोषणापत्र, दिल्ली को पूर्ण राज्य सबसे अहम वादा दिल्ली
    दिग्विजय सिंह को आतंकवादी कहने के लिए साध्वी प्रज्ञा ठाकुर को चुनाव आयोग का तीसरा नोटिस मुंबई
    रघुराम राजन का बयान, राजनीति में आया तो छोड़ कर चली जाएंगी पत्नी भारतीय जनता पार्टी

    कमलनाथ

    कमलनाथ को मध्यप्रदेश की कमान, राजस्थान और छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्रियों के नाम का ऐलान आज मध्य प्रदेश
    तीसरी बार राजस्थान के मुख्यमंत्री बने गहलोत, कमलनाथ और बघेल भी आज लेंगे शपथ छत्तीसगढ़
    मध्यप्रदेशः सचिवालय में वंदे मातरम गाने पर अस्थायी रोक, विपक्ष ने बोला सरकार पर हमला भारत की खबरें
    विवादों के बीच मध्यप्रदेश सरकार का नया फैसला- पुलिस बैंड के साथ गाया जाएगा वंदे मातरम मध्य प्रदेश
    पाकिस्तान समाचार क्रिकेट समाचार नरेंद्र मोदी आम आदमी पार्टी समाचार अरविंद केजरीवाल राहुल गांधी फुटबॉल समाचार कांग्रेस समाचार लेटेस्ट स्मार्टफोन्स दक्षिण भारतीय सिनेमा भाजपा समाचार बॉक्स ऑफिस कलेक्शन कोरोना वायरस रेसिपी #NewsBytesExclusive ट्रैवल टिप्स IPL 2025
    हमारे बारे में प्राइवेसी पॉलिसी नियम हमसे संपर्क करें हमारे उसूल शिकायत खबरें समाचार संग्रह विषय संग्रह
    हमें फॉलो करें
    Facebook Twitter Linkedin
    All rights reserved © NewsBytes 2025