Page Loader
दिग्विजय सिंह ने उठाया EVM हैकिंग का मुद्दा, बताया क्यों हर राज्य में नहीं जीतती भाजपा
दिग्विजय ने EVM पर सवाल उठाकर भाजपा को घेरा

दिग्विजय सिंह ने उठाया EVM हैकिंग का मुद्दा, बताया क्यों हर राज्य में नहीं जीतती भाजपा

लेखन गजेंद्र
Mar 14, 2024
05:57 pm

क्या है खबर?

कांग्रेस के वरिष्ठ नेता और मध्य प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री दिग्विजय सिंह ने एक बार फिर भाजपा पर इलेक्ट्रॉनिक वोटिंग मशीन (EVM) को हैक करने का आरोप लगाया है। दिल्ली में आयोजित एक कार्यक्रम में उन्होंने कहा, "दिल्ली में आम आदमी पार्टी विधानसभा में बहुमत से जीतती है, लेकिन 2019 के लोकसभा चुनाव में पार्टी को एक भी सीट नहीं मिली, वह तीसरे नंबर पर आई। हमसे लोग एक प्रश्न बार-बार पूछते हैं।"

सवाल

आगे क्या बोले दिग्विजय?

दिग्विजय ने आगे कहा, "प्रश्न पूछते हैं कि आप लोग हिमाचल प्रदेश, तेलंगाना, कर्नाटक में कैसे जीत जाते हैं? ये लोग (भाजपा) बड़ी होशियारी से चिन्हित राज्यों की चिन्हित सीटों पर खेल करते हैं। वो इसलिए क्योंकि अगर तमिलनाडु या केरल में भाजपा को जिता देंगे तो पोल खुल जाएगी।" बता दें कि दिग्विजय ने EVM के खिलाफ अभियान छेड़ रखा है। वह मध्य प्रदेश विधानसभा चुनाव के बाद से EVM में गड़बड़ी का आरोप लगाकर भाजपा पर हमलावर हैं।

ट्विटर पोस्ट

सुनिए, क्या बोले दिग्विजय सिंह