भारत जोड़ो यात्रा: खबरें

राहुल गांधी और कांग्रेस नेताओं को असम पुलिस ने भेजा समन, बढ़ सकती हैं मुश्किलें

कांग्रेस नेता राहुल गांधी को असम पुलिस के आपराधिक जांच विभाग (CID) ने समन जारी किया है। उन पर 'भारत जोड़ो न्याय यात्रा' के दौरान गुवाहाटी में सार्वजनिक संपत्तियों को नुकसान पहुंचाने का आरोप है।

अखिलेश यादव ने भारत जोड़ो न्याय यात्रा के लिए रखी शर्त, कही यह बड़ी बात

उत्तर प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री और समाजवादी पार्टी (SP) के प्रमुख अखिलेश यादव ने कांग्रेस की भारत जोड़ो न्याय यात्रा में शामिल होने के लिए शर्त रख दी है।

कांग्रेस की भारत जोड़ो न्याय यात्रा में शामिल हुए तेजस्वी यादव, राहुल को बैठाकर चलाई जीप

कांग्रेस की भारत जोड़ो न्याय यात्रा बिहार में अपने अंतिम चरण में है। उत्तर प्रदेश में प्रवेश से पहले शुक्रवार को पूर्व उपमुख्यमंत्री और राष्ट्रीय जनता दल (RJD) के नेता तेजस्वी यादव ने राहुल गांधी का साथ दिया।

उत्तर प्रदेश: भारत जोड़ो न्याय यात्रा का रास्ता बदला, 20 की बजाय 12 जिलों से गुजरेगी

कांग्रेस की भारत जोड़ो न्याय यात्रा का नया रूट मंगलवार को जारी हो गया है। यात्रा उत्तर प्रदेश में 16 फरवरी को दाखिल होगी।

भारत जोड़ो न्याय यात्रा के दौरान राहुल गांधी की कार दुर्घटनाग्रस्त, शीशा टूटा

कांग्रेस की भारत जोड़ो न्याय यात्रा बिहार के कटिहार से निकलकर बुधवार को पश्चिम बंगाल के मालदा पहुंची। इस दौरान राहुल गांधी की कार का पिछला शीशा टूट गया।

भारत जोड़ो न्याय यात्रा: राहुल गांधी ने बिहार में लगाई किसान चौपाल, सरकार पर निशाना साधा

कांग्रेस की भारत जोड़ो न्याय यात्रा बिहार के कटिहार से होते हुए मालदा के रास्ते पश्चिम बंगाल में फिर से प्रवेश करने को तैयार है। इस बीच बिहार में राहुल गांधी ने किसानों की चौपाल लगाई।

राहुल गांधी 'भारत जोड़ो न्याय यात्रा' बीच में छोड़कर दिल्ली रवाना हुए, सोनिया का बुलावा आया

गुरुवार को असम से पश्चिम बंगाल पहुंचने के कुछ घंटे बाद ही कांग्रेस की 'भारत जोड़ो न्याय यात्रा' रोक दी गई और राहुल गांधी विशेष विमान से दिल्ली रवाना हो गए।

कांग्रेस को झटका, भारत जोड़ो न्याय यात्रा में नहीं शामिल होंगे नीतीश कुमार

कांग्रेस की भारत जोड़ो न्याय यात्रा असम से निकलकर पश्चिम बंगाल पहुंच चुकी है। यहां यात्रा कई जिलों से होते हुए 29 जनवरी को बिहार में प्रवेश करेगी।

असम: राहुल गांधी को मंदिर में प्रवेश से रोका गया

भारत जोड़ो न्याय यात्रा असम में विकट परिस्थितियों से जूझ रही है। सोमवार सुबह यहां के नागांव में राहुल गांधी को मंदिर में प्रवेश से रोक दिया गया।

'भारत जोड़ो न्याय यात्रा' को अनुमति नहीं दे रही असम सरकार, लोगों को धमका रही- राहुल 

कांग्रेस नेता राहुल गांधी की 'भारत जोड़ो न्याय यात्रा' का आज 8वां दिन है।

'भारत जोड़ो न्याय यात्रा' को झटका, मणिपुर सरकार ने मैदान से शुरुआत की अनुमति नहीं दी

राहुल गांधी और कांग्रेस की बहुप्रतीक्षित 'भारत जोड़ो न्याय यात्रा' को बड़ा झटका लगा है।

कांग्रेस ने 'भारत जोड़ो न्याय यात्रा' का लोगो-टैगलाइन जारी की, खड़गे ने साधा प्रधानमंत्री पर निशाना

कांग्रेस ने 14 जनवरी से राहुल गांधी के नेतृत्व में निकलने जा रही 'भारत जोड़ो न्याय यात्रा' का लोगो और टैगलाइन जारी की है। लोगों के एक हिस्से में तिरंगे के रंग से सजाकर 'भारत जोड़ो न्याय यात्रा' लिखा गया है और दूसरे हिस्से में टैगलाइन 'न्याय का हक, मिलने तक' लिखी गई है।

राहुल गांधी की 'भारत न्याय यात्रा' का नाम बदला, अब 15 राज्यों से गुजरेगी; जानें रूट 

कांग्रेस ने लोकसभा चुनाव से पहले निकाली जाने वाली अपनी 'भारत न्याय यात्रा' का नाम बदल दिया है। अब इस यात्रा को 'भारत जोड़ो न्याय यात्रा' कहा जाएगा।

#NewsBytesExplainer: भारत न्याय यात्रा मणिपुर से मुंबई तक ही क्यों, क्या है कांग्रेस की रणनीति?

कांग्रेस भारत जोड़ो यात्रा के बाद अब न्याय यात्रा निकालने वाली है। 14 जनवरी से शुरू हो रही ये यात्रा मणिपुर से लेकर मुंबई तक निकाली जाएगी।

कांग्रेस मणिपुर से मुंबई तक निकालेगी 'भारत न्याय यात्रा', 14 जनवरी से होगी शुरू

कांग्रेस ने भारत जोड़ो यात्रा के दूसरे चरण की जानकारी साझा की है। इसका नाम बदलकर अब 'भारत न्याय यात्रा' कर दिया गया है।

भारत जोड़ो यात्रा 2.0 में राहुल गांधी के साथ शामिल हो सकती हैं प्रियंका गांधी

कांग्रेस जल्द ही 'भारत जोड़ो यात्रा' का दूसरा चरण शुरू करने जा रही है।

'भारत जोड़ो यात्रा' की तर्ज पर आज से कांग्रेस की 'यूपी जोड़ो यात्रा', जानें योजना

राजस्थान, मध्य प्रदेश और छत्तीसगढ़ के विधानसभा चुनावों में हार के बाद कांग्रेस पार्टी लोकसभा चुनाव के लिए नए जोश के साथ तैयारियां कर रही है।

भारत जोड़ो यात्रा के दूसरे चरण में गुजरात से मेघालय जाएंगे राहुल गांधी

कांग्रेस नेता राहुल गांधी भारत जोड़ो यात्रा के लिए तैयार हैं और ये यात्रा गुजरात से मेघालय तक निकाली जाएगी। यह जानकारी महाराष्ट्र कांग्रेस अध्यक्ष नाना पटोले ने एक प्रेस कॉन्फ्रेंस में दी।

केरल: राहुल गांधी का चल रहा घुटनों का इलाज, भारत जोड़ो यात्रा के बाद बढ़ी दिक्कत

भारत जोड़ो यात्रा के दौरान 3,500 किलोमीटर से ज्यादा पैदल चलकर सद्भावना संदेश देने वाले कांग्रेस नेता राहुल गांधी के घुटनों की समस्या बढ़ने के बाद वह केरल में इलाज करा रहे हैं।

राहुल गांधी ने रेप पीड़िताओं पर दिए बयान को लेकर दिल्ली पुलिस को दिया प्रारंभिक जवाब

कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने भारत जोड़ो यात्रा के दौरान रेप पीड़िताओं पर दिए गए अपने बयान को लेकर 4 पन्नों में दिल्ली पुलिस को अपना प्रारंभिक जवाब दाखिल किया है।

राहुल गांधी के घर पहुंची दिल्ली पुलिस, रेप पीड़िताओं पर दिए गए बयान पर मांगी जानकारी

दिल्ली पुलिस की एक टीम कांग्रेस नेता राहुल गांधी के घर पर पहुंची है। पुलिस राहुल से भारत जोड़ो यात्रा के दौरान रेप पीड़ित महिलाओं पर दिए गए बयान के बारे में जानकारी लेना चाहती है।

भारत जोड़ो यात्रा के बाद कांग्रेस एक और यात्रा के लिए तैयार, जानिए कैसा होगा प्रारूप

कांग्रेस पार्टी भारत जोड़ो यात्रा के बाद पूर्व से पश्चिम की ओर एक और यात्रा पर विचार कर रही है। छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर में 85वें महाधिवेशन के समापन पर पार्टी के महासचिव जयराम रमेश ने यह बात कही।

भारत जोड़ो यात्रा के साथ समाप्त हो सकती है मेरी राजनीतिक यात्रा- सोनिया गांधी 

कांग्रेस की पूर्व अध्यक्षा सोनिया गांधी ने रायपुर में आयोजित कांग्रेस के राष्ट्रीय अधिवेशन के दौरान राजनीति से संन्यास लेने के संकेत दिए।

राहुल गांधी घुटने में दर्द के कारण भारत जोड़ो यात्रा छोड़ने की सोच रहे थे- वेणुगोपाल 

कांग्रेस महासचिव केसी वेणुगोपाल ने राहुल गांधी के नेतृत्व में हुई भारत जोड़ो यात्रा को लेकर एक खुलासा किया है।

भारत जोड़ो यात्रा के दौरान ऐसे कंटेनरों में रहे थे कांग्रेस कार्यकर्ता, देखें अंदर क्या-क्या है

कांग्रेस की भारत जोड़ो यात्रा के दौरान लोगों की सबसे ज्यादा रुचि यात्रियों के लिए कंटेनर में बनाए गए अस्थायी कमरों को देखने की रही।

भारत जोड़ो यात्रा नफरत के खिलाफ, चुनाव जीतने के लिए नहीं- मल्लिकार्जुन खड़गे

कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे ने जम्मू-कश्मीर में कहा कि राहुल गांधी के नेतृत्व में निकाली गई भारत जोड़ो यात्रा राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (RSS) और भाजपा द्वारा फैलाई जा रही नफरत के खिलाफ थी, न कि चुनाव जीतने के लिए।

कांग्रेस की भारत जोड़ो यात्रा श्रीनगर में समाप्त, राहुल गांधी बोले- लोगों ने मुझे प्यार दिया

कांग्रेस की भारत जोड़ो यात्रा सोमवार को जम्मू-कश्मीर के श्रीनगर में भारी बर्फबारी के बीच समाप्त हो गई। राहुल गांधी ने यहां स्थित कांग्रेस कार्यालय पर तिरंगा फहराकर यात्रा का अंत किया।

29 Jan 2023

श्रीनगर

राहुल गांधी की भारत जोड़ो यात्रा कल होगी समाप्त, कई राजनीतिक पार्टियों को किया गया आमंत्रित

कांग्रेस की भारत जोड़ो यात्रा सोमवार को जम्मू-कश्मीर के श्रीनगर में समाप्त हो जाएगी।

भारत जोड़ो यात्रा: राहुल की सुरक्षा में चूक को लेकर कांग्रेस का अमित शाह को पत्र 

कांग्रेस ने जम्मू-कश्मीर में भारत जोड़ो यात्रा के दौरान शुक्रवार को राहुल गांधी की सुरक्षा में कथित तौर पर हुई चूक को लेकर केंद्र सरकार को पत्र लिखा है।

भारत जोड़ो यात्रा: जम्मू-कश्मीर में राहुल गांधी की सुरक्षा में चूक का आरोप

जम्मू-कश्मीर में भारत जोड़ो यात्रा के दौरान कांग्रेस नेताओं ने राहुल गांधी की सुरक्षा में चूक का आरोप लगाया है। इसे देखते हुए यात्रा बनिहाल के काजीगुंड में यात्रा 20 मिनट के लिए रोक दी गई।

27 Jan 2023

कश्मीर

भारत जोड़ो यात्रा: राहुल गांधी और उमर अब्दुल्ला कश्मीर में साथ आए

जम्मू-कश्मीर में अपना सफर तय कर रही कांग्रेस की भारत जोड़ो यात्रा शुक्रवार को कश्मीर चरण में प्रवेश कर गई। यहांं रामबन जिले के बनिहाल में नेशनल कांफ्रेंस (NC) के नेता उमर अब्दुल्ला ने राहुल गांधी के साथ कदम से कदम मिलाया।

26 Jan 2023

बिहार

कांग्रेस की भारत जोड़ो यात्रा में शामिल नहीं होगी सहयोगी JDU, बताया यह कारण

जम्मू-कश्मीर में कांग्रेस की भारत जोड़ो यात्रा के समापन समारोह में जनता दल यूनाइडेट (JDU) के पदाधिकारी शामिल नहीं होंगे।

दिग्विजय के बयान से कांग्रेस ने झाड़ा पल्ला, राहुल गांधी बोले- यह पार्टी का विचार नहीं

कांग्रेस के वरिष्ठ नेता दिग्विजय सिंह का सर्जिकल स्ट्राइक पर दिया बयान विवादों में घिर गया है। ऐसे में कांग्रेस उनके इस बयान से अपना पल्ला झाड़ती नजर आ रही है।

उर्मिला मातोंडकर भारत जोड़ो यात्रा में हुईं शामिल, 3 साल पहले छोड़ी थी कांग्रेस

जम्मू-कश्मीर पहुंची कांग्रेस की भारत जोड़ो यात्रा में मंगलवार को अभिनेत्री और पूर्व कांग्रेस नेता उर्मिला मातोंडकर भी शामिल हुईं।

राहुल गांधी बोले- उपराज्यपाल मनोज सिन्हा भीख वाले बयान पर कश्मीरी पंडितों से माफी मांगे

कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने सोमवार को जम्मू-कश्मीर के उपराज्यपाल मनोज सिन्हा को कश्मीरी पंडितों के लिए 'भीख' वाले बयान के लिए माफी मांगने का सुझाव दिया।

राहुल गांधी ने शादी के सवाल पर दिया ये जवाब

भारत के सबसे योग्य कुंवारों में शामिल कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने अपनी शादी को लेकर कहा कि जब सही लड़की मिल जाएगी तो वह शादी कर लेंगे। उन्होंने कहा कि बस लड़की प्यार करने वाली और बुद्धिमान हो।

जम्मू-कश्मीर: दिग्विजय सिंह ने पुलवामा हमले पर केंद्र को घेरा, कहा- संसद में नहीं दी रिपोर्ट

कांग्रेस के वरिष्ठ नेता दिग्विजय सिंह ने केंद्र की भाजपा सरकार को पुलवामा हमले पर घेरते हुए आज तक संसद में रिपोर्ट न देने का कारण पूछा।

जम्मू में दो बम धमाकों में सात घायल, भारत जोड़ो यात्रा को लेकर जारी है अलर्ट

जम्मू-कश्मीर में शनिवार सुबह को जम्मू रेलवे स्टेशन के पास नरवाल इलाके में दो बम धमाके हुए, जिसमें सात लोग घायल हो गए।

20 Jan 2023

कश्मीर

कश्मीर: भारत जोड़ो यात्रा पर बोले उपराज्यपाल मनोज सिन्हा- सुरक्षा-व्यवस्था से संबंधित कोई समस्या नहीं

कश्मीर पहुंची कांग्रेस की भारत जोड़ो यात्रा को लेकर उपराज्यपाल मनोज सिन्हा ने शुक्रवार को कहा कि यहां सुरक्षा-व्यवस्था से संबंधित कोई समस्या नहीं होगी और सुरक्षा के सारे इंतजाम कर लिए गए हैं।

भारत जोड़ो यात्रा के दौरान सुरक्षा चूक पर बोले राहुल- शख्स सिर्फ गले मिलना चाहता था

पंजाब के होशियारपुर में मंगलवार को कांग्रेस की भारत जोड़ो यात्रा के दौरान राहुल गांधी की सुरक्षा में चूक का मामला सामने आया है। एक शख्स सुरक्षा घेरा तोड़ते हुए राहुल से गले मिलने के लिए पहुंच गया, लेकिन कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने उसे पीछे खींच लिया।

भारत जोड़ो यात्रा: जम्मू-कश्मीर में प्रवेश से पहले सुरक्षा एजेंसियों ने राहुल गांधी को किया आगाह

कांग्रेस की भारत जोड़ो यात्रा अपने अंतिम चरण की तरफ पहुंच रही है। राहुल गांधी के नेतृत्व में यात्रा अभी पंजाब में है और जल्द ही जम्मू-कश्मीर पहुंचेगी।

14 Jan 2023

पंजाब

पंजाब: भारत जोड़ो यात्रा के दौरान हार्ट अटैक से कांग्रेस सांसद संतोख सिंह चौधरी का निधन

पंजाब के जालंधर से कांग्रेस के लोकसभा सांसद संतोख सिंह चौधरी की शनिवार सुबह हार्ट अटैक से मौत हो गई है।

सचिन पायलट चुनावी साल में ताकत दिखाने को तैयार, 16 जनवरी से शुरू करेंगे रैलियां

राजस्थान के वरिष्ठ कांग्रेस नेता सचिन पायलट अब लोगों के बीच जाने की तैयारी कर रहे हैं।

भारत जोड़ो यात्राः कांग्रेस अध्यक्ष खड़गे ने 24 समान विचारधारा वाली पार्टियों को श्रीनगर आमंत्रित किया

भारत जोड़ो यात्रा के 30 जनवरी को कश्मीर में समापन पर कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे ने 24 समान विचारधारा वाली पार्टियों को श्रीनगर आमंत्रित किया।

RSS को कौरव बताते हुए राहुल ने कहा- क्या पांडव कभी गलत GST या नोटबंदी करते?

कांग्रेस नेता और भारत जोड़ो यात्रा का नेतृत्व कर रहे राहुल गांधी ने हरियाणा में राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (RSS) को 21वीं सदी का कौरव बताते हुए निशाने पर लिया।

राहुल गांधी ने ठंड में भी टी-शर्ट पहनने की बताई वजह, जानें क्या कहा

उत्तर भारत में इन दिनों कड़ाके की ठंड पड़ रही है, लेकिन भारत जोड़ो यात्रा के दौरान कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी टी-शर्ट पहने ही नजर आ रहे हैं।

09 Jan 2023

हरियाणा

भारत जोड़ो यात्राः राहुल गांधी के साथ आज यात्रा में कदम मिला रहीं महिलाएं

भारत जोड़ो यात्रा उत्तर प्रदेश से भाजपा शासित हरियाणा में प्रवेश कर चुकी है। यहां सोमवार को यात्रा एक दिन के लिए महिला सशक्तीकरण को समर्पित की गई।

गुलाम नबी आजाद की पार्टी के कई वरिष्ठ नेता वापस कांग्रेस में हुए शामिल

जम्मू-कश्मीर के पूर्व मुख्यमंत्री और कांग्रेस के पूर्व वरिष्ठ नेता गुलाम नबी आजाद को शुक्रवार को बड़ा झटका लगा और पूर्व उपमुख्यमंत्री तारा चंद समेत उनकी डेमोक्रेटिक आजाद पार्टी (DAP) के कई वरिष्ठ नेता कांग्रेस में शामिल हो गए।

राहुल गांधी की भारत जोड़ो यात्रा में शामिल हुईं काम्या पंजाबी

छोटे पर्दे की मशहूर अभिनेत्री काम्या पंजाबी बुधवार को उत्तर प्रदेश में कांग्रेस नेता राहुल गांधी की भारत जोड़ो यात्रा में शामिल हुईं।

कांग्रेस की भारत जोड़ो यात्रा में अखिलेश यादव के शामिल नहीं होने के क्या मायने हैं?

कांग्रेस की भारत जोड़ो यात्रा ने मंगलवार को उत्तर प्रदेश में प्रवेश किया।

भारत जोड़ो यात्रा: RAW के पूर्व प्रमुख दुलत और शिवसेना नेता प्रियंका चतुर्वेदी हुए शामिल

नौ दिन के विश्राम के बाद दिल्ली से उत्तर प्रदेश की ओर बढ़ चली कांग्रेस की भारत जोड़ो यात्रा मंगलवार को गाजियाबाद में प्रवेश कर गई।

Prev
Next