NewsBytes Hindi
    English Tamil Telugu
    अन्य
    चर्चित विषय
    क्रिकेट समाचार
    नरेंद्र मोदी
    आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस
    राहुल गांधी
    #NewsBytesExplainer
    IPL 2025
    ऑपरेशन सिंदूर
    English Tamil Telugu
    NewsBytes Hindi
    User Placeholder

    Hi,

    Logout

    देश
    राजनीति
    दुनिया
    बिज़नेस
    खेलकूद
    मनोरंजन
    टेक्नोलॉजी
    करियर
    अजब-गजब
    लाइफस्टाइल
    ऑटो
    एक्सक्लूसिव
    विज़ुअल खबरें

    एंड्राइड ऐप डाउनलोड

    हमें फॉलो करें
    • Facebook
    • Twitter
    • Linkedin
    होम / खबरें / राजनीति की खबरें / लोकसभा चुनाव: तीसरे चरण में अमित शाह, दिग्विजय और सिंधिया समेत मैदान में ये बड़े चेहरे
    अगली खबर
    लोकसभा चुनाव: तीसरे चरण में अमित शाह, दिग्विजय और सिंधिया समेत मैदान में ये बड़े चेहरे
    तीसरे चरण में कई बड़े नेताओं की सीटों पर मतदान होना है

    लोकसभा चुनाव: तीसरे चरण में अमित शाह, दिग्विजय और सिंधिया समेत मैदान में ये बड़े चेहरे

    लेखन आबिद खान
    May 06, 2024
    02:56 pm

    क्या है खबर?

    लोकसभा चुनाव के तीसरे चरण में मंगलवार (7 मई) को 10 राज्यों और 2 केंद्र शासित प्रदेशों की 93 सीटों पर मतदान होगा।

    इसमें गृह मंत्री अमित शाह, कांग्रेस नेता दिग्विजय सिंह, केंद्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया, मध्य प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान और लोकसभा में विपक्ष के नेता अधीर रंजन चौधरी समेत कई दिग्गज उम्मीदवार मैदान में हैं।

    आइए तीसरे चरण के प्रमुख उम्मीदवारों पर नजर डालते हैं।

    गांधीनगर

    गांधीनगर से मैदान में अमित शाह

    गृह मंत्री अमित शाह गुजरात के गांधीनगर से दूसरी बार मैदान में हैं। इस सीट को भाजपा का गढ़ माना जाता है और पूर्व में लालकृष्ण आडवाणी जैसे दिग्गज नेता भी यहां से सांसद रह चुके हैं।

    1989 के बाद से यहां पर लगातार भाजपा का कब्जा है। शाह के सामने कांग्रेस ने सोनल पटेल को उतारा है। पिछले लोकसभा चुनावों में शाह ने कांग्रेस के सीजे चावड़ा को 5.57 लाख वोटों से हराकर बड़ी जीत दर्ज की थी।

    गुना

    ज्योतिरादित्य सिंधिया

    केंद्रीय नागरिक उड्डयन मंत्री और कभी कांग्रेस के दिग्गज नेता रहे ज्योतिरादित्य सिंधिया मध्य प्रदेश की गुना सीट से चुनाव लड़ रहे हैं। ये सिंधिया परिवार का पारंपरिक सीट है।

    पिछले लोकसभा चुनावों में भाजपा के कृष्णपाल सिंह ने बड़े उलटफेर में सिंधिया को हरा दिया था। तब सिंधिया कांग्रेस में थे। अब सिंधिया ने भाजपा का दामन थाम लिया है और उनके सामने कांग्रेस ने यादवेंद्र राव देशराज सिंह को उतारा है।

    SP

    यादव परिवार के 3 सदस्य भी मैदान में

    समाजवादी पार्टी (SP) के संस्थापक दिवंगत मुलायम सिंह यादव के परिवार के 3 सदस्य उत्तर प्रदेश की अलग-अलग सीटों से किस्मत आजमा रहे हैं।

    अखिलेश यादव की पत्नी डिंपल यादव मैनपुरी, SP के महासचिव राम गोपाल यादव के बेटे अक्षय यादव फिरोजाबाद और शिवपाल सिंह यादव के बेटे आदित्य बदायूं से मैदान में हैं।

    डिंपल का मुकाबला भाजपा के जयवीर सिंह, अक्षय का विश्वजीत सिंह और आदित्य का दुर्विजय सिंह शाक्य से है।

    बारामती

    बारामती में भाभी-ननद के बीच मुकाबला

    पवार परिवार के गढ़ बारामती में इस बार मुकाबला दिलचस्प है। राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी (NCP) में टूट के बाद शरद पवार ने यहां से अपनी बेटी सुप्रिया सुले को उतारा है।

    वहीं, सुप्रिया के भाई अजित पवार ने उनकी पत्नी सुनेत्रा को उतारकर मुकाबला रोचक कर दिया है। पिछले लोकसभा चुनाव में सुप्रिया ने भाजपा के कंचन राहुल को 1.5 लाख वोटों से हराया था, लेकिन इस बार कांटे की टक्कर की उम्मीद है।

    मध्य प्रदेश

    दिग्विजय सिंह और शिवराज सिंह चौहान

    मध्य प्रदेश की 2 अलग-अलग सीटों पर 2 पूर्व मुख्यमंत्री किस्मत आजमा रहे हैं। राजगढ़ से दिग्विजय सिंह भाजपा के 2 बार के सांसद रोडमल नागर को चुनौती दे रहे हैं। दिग्विजय ने भावुक अपील करते हुए इसे अपना आखिरी चुनाव कहा है। वे इस सीट से पहले भी सांसद रहे हैं।

    पूर्व मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान विदिशा से चुनाव लड़ रहे हैं। उनका मुकाबला कांग्रेस के प्रताप भानु शर्मा से है।

    पश्चिम बंगाल

    अधीर रंजन चौधरी

    अधीर रंजन चौधरी पश्चिम बंगाल की बहरामपुर से मैदान में हैं, जहां से वे 3 चुनाव जीत चुके हैं। 2019 में उन्होंने तृणमूल कांग्रेस (TMC) की अपूर्बा सरकार को 80,000 से अधिक वोटों से हराया था।

    इस बार उनके सामने भाजपा ने निर्मल साहा और TMC ने पूर्व भारतीय क्रिकेटर यूसुफ पठान को उतार है। पठान के उतरने और ममता को लेकर विवादित बयानबाजी के चलते इस बार अधीर के लिए चुनौतियां ज्यादा मानी जा रही हैं।

    असम

    बदरुद्दीन अजमल और प्रह्लाद जोशी

    ऑल इंडिया यूनाइटेड डेमोक्रेटिक फ्रंट (AIUDF) के अध्यक्ष बदरुद्दीन अजमल असम की धुबरी सीट से मैदान में हैं। यहां से वे 3 बार सांसद रह चुके हैं और पिछला चुनाव 7.18 लाख वोटों के बड़े अंतर से जीता थी। उनके सामने कांग्रेस के रकीबुल हुसैन हैं।

    केंद्रीय मंत्री प्रह्लाद जोशी कर्नाटक के धारवाड़ से चुनाव लड़ रहे हैं। जोशी 2004 से इस सीट से जीतते आ रहे हैं। कांग्रेस ने उनके सामने विनोद आसुती को उतारा है।

    Facebook
    Whatsapp
    Twitter
    Linkedin
    सम्बंधित खबरें
    ताज़ा खबरें
    अमित शाह
    ज्योतिरादित्य सिंधिया
    लोकसभा चुनाव
    दिग्विजय सिंह

    ताज़ा खबरें

    ओला रोडस्टर X पर 10,000 रुपये फायदे घोषित, जानिए किन ग्राहकों को मिलेगा  ओला इलेक्ट्रिक
    IPL 2025, क्वालीफायर-2: MI और PBKS का एक-दूसरे के खिलाफ कैसा रहा है प्रदर्शन? जानिए आंकड़े  IPL 2025
    'ऑपरेशन सिंदूर' पर भड़काऊ टिप्पणी के मामले में पुणे की छात्रा गुरुग्राम से गिरफ्तार ऑपरेशन सिंदूर
    CDS अनिल चौहान बोले- पाकिस्तान से हर बार धोखा ही मिला, बताई युद्धविराम की वजह अनिल चौहान

    अमित शाह

    अनुच्छेद 370: सुप्रीम कोर्ट के फैसले पर प्रधानमंत्री मोदी समेत तमाम नेताओं की क्या प्रतिक्रिया रही? सुप्रीम कोर्ट
    नए आपराधिक कानूनों को पेश करने की अनुमति मिली; समलैंगिकता, व्यभिचार पर सुझाव के खिलाफ प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी
    अमित शाह आज संसद में नए सिरे से पेश करेंगे 3 आपराधिक विधेयक, पुराने वापस लिए संसद
    नए आपराधिक विधेयकों में आतंकवाद की परिभाषा और महिलाओं पर क्रूरता को लेकर बड़े बदलाव, जानें  लोकसभा

    ज्योतिरादित्य सिंधिया

    हरियाणा: कांग्रेस नेता कुलदीप बिश्नोई ने भाजपा में शामिल होने की खबरों पर दी सफाई हरियाणा
    मध्य प्रदेश: रैलियों पर हाई कोर्ट की पाबंदी के खिलाफ सुप्रीम कोर्ट पहुंचा चुनाव आयोग मध्य प्रदेश
    मध्य प्रदेश: भाजपा की सरकार रहेगी या कांग्रेस की होगी वापसी? उपचुनाव से होगा तय मध्य प्रदेश
    सिंधिया ने कमलनाथ पर लगाया उन्हें कुत्ता कहने का आरोप, कहा- हां, मैं जनता का कुत्ता मध्य प्रदेश

    लोकसभा चुनाव

    गुजरात: सूरत सीट पर भाजपा की निर्विरोध जीत, कांग्रेस प्रत्याशियों का नामांकन हुआ रद्द गुजरात
    तेलंगाना: हैदराबाद से भाजपा उम्मीदवार माधवी लता को गले लगाने पर महिला पुलिसकर्मी निलंबित तेलंगाना
    कलकत्ता हाई कोर्ट की चेतावनी, जिन सीटों पर हिंसा हुई, वहां चुनाव की अनुमति नहीं देंगे कलकत्ता हाई कोर्ट
    आलिया भट्ट ही नहीं, ये बॉलीवुड अभिनेत्रियां भी लोकसभा चुवाओं में नहीं डाल पाएंगी वोट आलिया भट्ट

    दिग्विजय सिंह

    पूर्व जज के लिए चुनाव प्रचार कर फिर चर्चा में आई साध्वी प्रज्ञा, जानें मामला मध्य प्रदेश
    साध्वी प्रज्ञा ने गांधी के हत्यारे गोडसे को बताया देशभक्त, कहा- देशभक्त थे और देशभक्त रहेंगे मध्य प्रदेश
    गोडसे को देशभक्त बताने पर साध्वी प्रज्ञा ने मांगी माफी, कहा- गांधी का सम्मान करती हूं भारतीय जनता पार्टी
    मध्य प्रदेश की कांग्रेस सरकार दोबारा खोलेगी प्रज्ञा ठाकुर के खिलाफ हत्या का पुराना मामला मध्य प्रदेश
    पाकिस्तान समाचार क्रिकेट समाचार नरेंद्र मोदी आम आदमी पार्टी समाचार अरविंद केजरीवाल राहुल गांधी फुटबॉल समाचार कांग्रेस समाचार लेटेस्ट स्मार्टफोन्स दक्षिण भारतीय सिनेमा भाजपा समाचार बॉक्स ऑफिस कलेक्शन कोरोना वायरस रेसिपी #NewsBytesExclusive ट्रैवल टिप्स IPL 2025
    हमारे बारे में प्राइवेसी पॉलिसी नियम हमसे संपर्क करें हमारे उसूल शिकायत खबरें समाचार संग्रह विषय संग्रह
    हमें फॉलो करें
    Facebook Twitter Linkedin
    All rights reserved © NewsBytes 2025