NewsBytes Hindi
    English Tamil Telugu
    अन्य
    चर्चित विषय
    क्रिकेट समाचार
    नरेंद्र मोदी
    आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस
    राहुल गांधी
    #NewsBytesExplainer
    IPL 2025
    ऑपरेशन सिंदूर
    English Tamil Telugu
    NewsBytes Hindi
    User Placeholder

    Hi,

    Logout

    देश
    राजनीति
    दुनिया
    बिज़नेस
    खेलकूद
    मनोरंजन
    टेक्नोलॉजी
    करियर
    अजब-गजब
    लाइफस्टाइल
    ऑटो
    एक्सक्लूसिव
    विज़ुअल खबरें

    एंड्राइड ऐप डाउनलोड

    हमें फॉलो करें
    • Facebook
    • Twitter
    • Linkedin
    होम / खबरें / राजनीति की खबरें / मल्लिकार्जुन खड़गे लड़ेंगे कांग्रेस अध्यक्ष का चुनाव, दिग्विजय सिंह पीछे हटे
    अगली खबर
    मल्लिकार्जुन खड़गे लड़ेंगे कांग्रेस अध्यक्ष का चुनाव, दिग्विजय सिंह पीछे हटे
    मल्लिकार्जुन खड़गे लड़ेंगे कांग्रेस अध्यक्ष का चुनाव, दिग्विजय सिंह पीछे हटे

    मल्लिकार्जुन खड़गे लड़ेंगे कांग्रेस अध्यक्ष का चुनाव, दिग्विजय सिंह पीछे हटे

    लेखन प्रमोद कुमार
    Sep 30, 2022
    12:43 pm

    क्या है खबर?

    राज्यसभा में विपक्ष के नेता मल्लिकार्जुन खड़गे कांग्रेस अध्यक्ष पद का चुनाव लड़ेंगे। पार्टी की तरफ से इस बात की पुष्टि हो चुकी है।

    अशोक गहलोत के इस रेस से हटने के बाद खड़गे का नाम सामने आया था। 80 वर्षीय खड़गे को गांधी परिवार का करीबी माना जाता है।

    खड़गे के इस रेस में शामिल होने के बाद दिग्विजय सिंह ने अपने पैर पीछे खींच लिए हैं। वहीं शशि थरूर की दावेदारी पहले से तय है।

    कांग्रेस अध्यक्ष पद

    केएन त्रिपाठी भी लड़ेंगे चुनाव

    झारखंड कांग्रेस के नेता केएन त्रिपाठी ने कहा है कि वो भी अध्यक्ष पद का चुनाव लड़ेंगे।

    उन्होंने कहा कि राहुल गांधी और सोनिया गांधी ने कहा है कि वो किसी को भी चुनाव लड़ने के लिए मना नहीं कर रहे हैं। तो वो यह देखना चाहते हैं कि पार्टी के नेता किस तरफ हैं।

    त्रिपाठी ने अपने नाम की पुष्टि कर दी है, वहीं कुमारी शैलजा और मुकुल वासनिक के नाम की भी अटकलें लगाई जा रही हैं।

    जानकारी

    विपक्ष के नेता का पद छोड़ेंगे खड़गे- सूत्र

    मीडिया में सूत्रों के हवाले से आ रही खबर के अनुसार, खड़गे राज्यसभा में विपक्ष के नेता का पद छोड़ देंगे। दरअसल, कांग्रेस ने उदयपुर अधिवेशन में 'एक व्यक्ति-एक पद' का सिद्धांत अपनाया था और इसी के तहत खड़गे एक पद छोड़ेंगे।

    जानकारी

    दिग्विजय सिंह ने पीछे खींचे कदम

    चुनाव के लिए नामांकन पत्र ले चुके मध्य प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री दिग्विजय सिंह ने खुद को इस रेस से दूर कर लिया है।

    उन्होंने कहा कि खड़गे उनके वरिष्ठ नेता हैं और वो उनके खिलाफ चुनाव नहीं लड़ सकते। खड़गे के मना करने पर उन्होंने चुनाव लड़ने का मन बनाया था, लेकिन अब जब खुद खड़गे चुनावी मैदान में उतर चुके हैं तो वो पीछे हट रहे हैं।

    दिग्विजय, खड़गे के प्रस्तावक बनेंगे।

    जानकारी

    कांग्रेस को गैर-गांधी अध्यक्ष मिलना तय

    पिछले दो दशक में ये पहली बार होगा जब कांग्रेस अध्यक्ष पद के लिए नेताओं में मुकाबला देखने को मिलेगा।

    इससे पहले आखिरी बार 2001 में सोनिया गांधी और जितेंद्र प्रसाद के बीच मुकाबला हुआ था जिसमें सोनिया ने एकतरफा जीत दर्ज की थी।

    इसके अलावा लगभग 25 साल बाद कांग्रेस को गैर-गांधी अध्यक्ष मिलना भी लगभग तय है। इस बीच केवल सोनिया और राहुल गांधी ही पार्टी अध्यक्ष रहे हैं।

    न्यूजबाइट्स प्लस (जानकारी)

    17 अक्टूबर को होगा मतदान

    कांग्रेस अध्यक्ष पद के चुनाव के लिए जारी हुई अधिसूचना के अनुसार, इच्छुक उम्मीदवार 30 सितम्बर तक अपना नामांकन दाखिल कर सकते हैं।

    1 अक्टूबर को नामांकन पत्रों की जांच की जाएगी और उम्मीदवार 8 अक्टूबर तक नाम वापस ले सकेंगे।

    इस तरह एक से अधिक उम्मीदवार होने पर 17 अक्टूबर को सुबह 10 बजे से शाम 4 बजे तक मतदान होगा।

    इसके बाद 19 अक्टूबर को मतगणना के बाद परिणाम घोषित किए जाएंगे।

    Facebook
    Whatsapp
    Twitter
    Linkedin
    सम्बंधित खबरें
    ताज़ा खबरें
    शशि थरूर
    दिग्विजय सिंह
    कांग्रेस समाचार
    मल्लिकार्जुन खड़गे

    ताज़ा खबरें

    हमास गाजा प्रमुख मोहम्मद सिनवार मारा गया, इजरायल के प्रधानमंत्री नेतन्याहू ने की पुष्टि हमास
    ऋतिक रोशन लेकर आ रहे ये 5 दमदार फिल्में, आपको किसका है इंतजार? ऋतिक रोशन
    'मेट्रो... इन दिनों' का पहला गाना 'जमाना लगे' जारी, अरिजीत सिंह ने दी आवाज सारा अली खान
    अंतरिक्ष में ज्यादातर चीजें क्यों दिखती हैं रंगहीन? यहां जानिए वजह अंतरिक्ष

    शशि थरूर

    कांग्रेस में मोदी के समर्थन में सुर, बड़े नेताओं ने कहा- प्रधानमंत्री को खलनायक बनाना गलत नरेंद्र मोदी
    शशि थरूर को महंगी पड़ी प्रधानमंत्री मोदी की 'तारीफ', केरल कांग्रेस ने मांगा स्पष्टीकरण नरेंद्र मोदी
    डैमेज कंट्रोल की कोशिश में कांग्रेस, राहुल ने कश्मीर को बताया भारत का आंतरिक मामला भारत की खबरें
    नई स्टैंडिंग कमेटियों का गठन, राहुल रक्षा और चिदंबरम विदेश मामलों की कमेटी में शामिल भारतीय जनता पार्टी

    दिग्विजय सिंह

    मध्यप्रदेशः दिग्विजय का आरोप- कांग्रेस सरकार गिराने के लिए भाजपा ने दिया 100 करोड़ का लालच भारतीय जनता पार्टी
    मध्य प्रदेश: कांग्रेस सरकार ने RSS कार्यालय से हटाई सुरक्षा, दिग्विजय सिंह ने किया विरोध भारतीय जनता पार्टी
    मालेगांव धमाके मामले में आरोपी साध्वी प्रज्ञा ने थामा भाजपा का दामन, भोपाल से लड़ेंगी चुनाव मध्य प्रदेश
    भाजपा उम्मीदवार साध्वी प्रज्ञा किन मामलों में हैं आरोपी और किन मामलों से हुईं बरी, जानिये मुंबई

    कांग्रेस समाचार

    जम्मू-कश्मीर: गुलाम नबी आजाद के समर्थन में 20 और कांग्रेस नेताओं ने इस्तीफा दिया जम्मू-कश्मीर
    कांग्रेस अध्यक्ष पद का चुनाव लड़ सकते हैं राहुल गांधी- रिपोर्ट शशि थरूर
    बेंगलरू: भाजपा विधायक ने फरियाद लेकर पहुंची महिला से की अभद्रता, गिरफ्तार भी कराया कर्नाटक
    गुलाम नबी ने किया नई पार्टी का ऐलान, जम्मू-कश्मीर को पूर्ण राज्य का दर्जा दिलाना उद्देश्य जम्मू-कश्मीर

    मल्लिकार्जुन खड़गे

    मल्लिकार्जुन खड़गे होंगे राज्यसभा के अगले नेता विपक्ष, गुलाम नबी आजाद की जगह लेंगे कांग्रेस समाचार
    राज्यसभा: गतिरोध को तोड़ने के लिए बुलाई गई सरकार की बैठक में शामिल नहीं हुआ विपक्ष राज्यसभा
    गहलोत से नाराज हुआ शीर्ष नेतृत्व, हो सकते हैं कांग्रेस अध्यक्ष की रेस से बाहर- रिपोर्ट राजस्थान
    मल्लिकार्जुन खड़गे लड़ सकते हैं कांग्रेस अध्यक्ष पद का चुनाव शशि थरूर
    पाकिस्तान समाचार क्रिकेट समाचार नरेंद्र मोदी आम आदमी पार्टी समाचार अरविंद केजरीवाल राहुल गांधी फुटबॉल समाचार कांग्रेस समाचार लेटेस्ट स्मार्टफोन्स दक्षिण भारतीय सिनेमा भाजपा समाचार बॉक्स ऑफिस कलेक्शन कोरोना वायरस रेसिपी #NewsBytesExclusive ट्रैवल टिप्स IPL 2025
    हमारे बारे में प्राइवेसी पॉलिसी नियम हमसे संपर्क करें हमारे उसूल शिकायत खबरें समाचार संग्रह विषय संग्रह
    हमें फॉलो करें
    Facebook Twitter Linkedin
    All rights reserved © NewsBytes 2025