LOADING...
दिग्विजय सिंह के भाई लक्ष्मण सिंह कांग्रेस से 6 साल के लिए निष्कासित, जानिए मामला
दिग्विजय सिंह के भाई लक्ष्मण सिंह कांग्रेस से निष्कासित

दिग्विजय सिंह के भाई लक्ष्मण सिंह कांग्रेस से 6 साल के लिए निष्कासित, जानिए मामला

लेखन गजेंद्र
Jun 11, 2025
02:16 pm

क्या है खबर?

कांग्रेस ने राज्यसभा सांसद और अपने वरिष्ठ नेता दिग्विजय सिंह के भाई लक्ष्मण सिंह को पार्टी से 6 साल के लिए निष्कासित कर दिया है। कांग्रेस की अनुशासन समिति के सचिव तारिक अनवर की ओर से जारी प्रेस विज्ञप्ति में बताया गया कि कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे ने मध्य प्रदेश के पूर्व विधायक लक्ष्मण सिंह को पार्टी विरोधी गतिविधि के कारण 6 साल के लिए पार्टी की प्राथमिक सदस्यता से निष्कासित किया है।

निष्कासन

अनुशासन समिति ने की थी निष्कासन की सिफारिश

मध्य प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री दिग्विजय सिंह के छोटे भाई लक्ष्मण लगातार पार्टी की लाइन से हटकर बयान दे रहे थे, जिसकी शिकायत मध्य प्रदेश के पदाधिकारियों ने कांग्रेस अनुशासन समिति से की थी। इसके बाद लक्ष्मण को कारण बताओ नोटिस जारी किया गया था, जिसमें उनके बयानों को स्वीकार्य सीमा से आगे बताया गया। इसके बाद अनुशासन समिति ने उनके 6 साल के निष्कासन की सिफारिश की थी, जिस पर खड़गे ने मुहर लगा दी।

बयान

लक्ष्मण सिंह ने क्या दिया था विवादित बयान?

लक्ष्मण सिंह लगातार पार्टी के खिलाफ बयान दे रहे थे। उन पर गाज तब गिरी, जब उन्होंने लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी के बयानों पर निशाना साधा और उसे गलत बताया। लक्ष्मण ने पहलगाम आतंकी हमले को लेकर राहुल द्वारा दिए गए बयानों पर कहा कि उनको बयानों में सावधानी बरतनी चाहिए क्योंकि गैर-जिम्मेदाराना बयान पार्टी की छवि को नुकसान पहुंचा सकते हैं। इसके अलावा उन्होंने जम्मू-कश्मीर के मुख्यमंत्री उमर अब्दुल्ला की आतंकियों से मिलीभगत का आरोप लगाया था।

ट्विटर पोस्ट

कांग्रेस का पत्र जारी