NewsBytes Hindi
    English Tamil Telugu
    अन्य
    चर्चित विषय
    क्रिकेट समाचार
    नरेंद्र मोदी
    आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस
    राहुल गांधी
    भारत-पाकिस्तान तनाव
    #NewsBytesExplainer
    IPL 2025
    English Tamil Telugu
    NewsBytes Hindi
    User Placeholder

    Hi,

    Logout

    देश
    राजनीति
    दुनिया
    बिज़नेस
    खेलकूद
    मनोरंजन
    टेक्नोलॉजी
    करियर
    अजब-गजब
    लाइफस्टाइल
    ऑटो
    एक्सक्लूसिव
    विज़ुअल खबरें

    एंड्राइड ऐप डाउनलोड

    हमें फॉलो करें
    • Facebook
    • Twitter
    • Linkedin
    होम / खबरें / राजनीति की खबरें / मल्लिकार्जुन खड़गे लड़ सकते हैं कांग्रेस अध्यक्ष पद का चुनाव
    अगली खबर
    मल्लिकार्जुन खड़गे लड़ सकते हैं कांग्रेस अध्यक्ष पद का चुनाव
    मल्लिकार्जुन खड़गे लड़ सकते हैं कांग्रेस अध्यक्ष का चुनाव (तस्वीर: twitter@ians_india)

    मल्लिकार्जुन खड़गे लड़ सकते हैं कांग्रेस अध्यक्ष पद का चुनाव

    लेखन प्रमोद कुमार
    Sep 30, 2022
    08:12 am

    क्या है खबर?

    राजस्थान के मुख्यमंत्री अशोक गहलोत के रेस से बाहर होने के बाद मल्लिकार्जुन खड़गे कांग्रेस अध्यक्ष पद का चुनाव लड़ सकते हैं। अभी तक दिग्विजय सिंह और शशि थरूर की दावेदारी तय हो चुकी है और माना जा रहा है कि खड़गे तीसरे उम्मीदवार हो सकते हैं।

    चुनाव के लिए आज नामांकन का आखिरी दिन है और आज शाम तक यह साफ हो जाएगा कि कांग्रेस अध्यक्ष पद के लिए कौन-कौन से नेता अपनी दावेदारी पेश कर रहे हैं।

    जानकारी

    गांधी परिवार के करीबी हैं खड़गे

    राज्यसभा में विपक्ष के नेता मल्लिकार्जुन खड़गे को गांधी परिवार का करीबी माना जाता है।

    खड़गे के करीबी लोगों का कहना है कि वो चुनाव लड़ने के विचार के खिलाफ नहीं हैं, लेकिन सोनिया गांधी के निर्देश पर आगे के कदम उठाएंगे। मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, दोपहर करीब 12 बजे खड़गे नामांकन पत्र दाखिल कर सकते हैं।

    80 वर्षीय मल्लिकार्जुन खड़गे कर्नाटक से आते हैं और पिछले 50 सालों से कांग्रेस के साथ जुड़े हुए हैं।

    घटनाक्रम

    गहलोत ने सोनिया से मिलकर मांगी माफी

    बीते दिन गहलोत ने राजस्थान में हुए सियासी ड्रामे के लिए सोनिया गांधी से माफी मांगी थी। मुलाकात के बाद गहलोत ने बताया कि वह कांग्रेस अध्यक्ष पद का चुनाव भी नहीं लड़ेंगे। पहले गहलोत को इस कुर्सी का सबसे मजबूत दावेदार माना जा रहा था।

    इंडियन एक्सप्रेस ने सूत्रों के हवाले से लिखा है कि गहलोत के पीछे हटने के बाद खड़गे इस रेस में शामिल हो गए हैं। हालांकि, इस बारे में अंतिम फैसला नहीं हुआ है।

    जानकारी

    G-23 नेताओं ने की बैठक

    दूसरी तरफ रविवार को कांग्रेस के बगावती नेताओं के समूह G-23 की भी बैठक हुई थी।

    इसमें पृथ्वीराज चव्हाण, मनीष तिवारी, आनंद शर्मा और भूपेंद्र सिंह हुड्डा समेत कई नेताओं ने हिस्सा लिया। थरूर को भी इसी समूह का नेता माना जाता है, लेकिन यह मजेदार है कि इनमें से किसी भी नेता ने उनके नामांकन पत्र पर हस्ताक्षर नहीं किए हैं।

    सूत्रों ने बताया कि इन नेताओं से भी से कोई एक अध्यक्ष पद का चुनाव लड़ सकता है।

    जानकारी

    चुनावों में सक्रिय हैं प्रियंका गांधी

    मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी सक्रिय होकर चुनावी प्रक्रिया में दिलचस्पी दिखा रही हैं। यह इसलिए महत्वपूर्ण है क्योंकि पहले कहा जा रहा था कि गांधी परिवार पूरी तरह से इस प्रक्रिया से दूर रहेगा और किसी भी उम्मीदवार का समर्थन नहीं करेगा।

    कुछ रिपोर्ट्स में यह भी अटकलें लगाई गई हैं कि प्रियंका चुनाव भी लड़ सकती हैं। बता दें बीते दिन सोनिया गांधी ने करीब एक घंटे तक प्रियंका के साथ बैठक की थी।

    कांग्रेस अध्यक्ष चुनाव

    17 अक्टूबर को होगा मतदान

    कांग्रेस अध्यक्ष पद के चुनाव के लिए जारी हुई अधिसूचना के अनुसार, इच्छुक उम्मीदवार 30 सितम्बर तक अपना नामांकन दाखिल कर सकते हैं।

    1 अक्टूबर को नामांकन पत्रों की जांच की जाएगी और उम्मीदवार 8 अक्टूबर तक नाम वापस ले सकेंगे।

    इस तरह एक से अधिक उम्मीदवार होने पर 17 अक्टूबर को सुबह 10 बजे से शाम 4 बजे तक मतदान होगा।

    इसके बाद 19 अक्टूबर को मतगणना के बाद परिणाम घोषित किए जाएंगे।

    Facebook
    Whatsapp
    Twitter
    Linkedin
    सम्बंधित खबरें
    ताज़ा खबरें
    शशि थरूर
    दिग्विजय सिंह
    कांग्रेस समाचार
    अशोक गहलोत

    ताज़ा खबरें

    वानखेड़े स्टेडियम में रोहित शर्मा स्टैंड का हुआ उद्घाटन, यहां देखिए वीडियो  रोहित शर्मा
    शाहरुख खान के साथ फिर धमाल मचाएंगी रानी मुखर्जी, 'किंग' में मिली ये खास भूमिका शाहरुख खान
    जोमैटो गोल्ड और स्विगी वन से ऑर्डर हुआ महंगा, यूजर्स करना होगा 'रेन सरचार्ज' का भुगतान जोमैटो
    करण जौहर की फिल्म 'दोस्ताना 2' OTT पर नहीं, सिनेमाघरों में ही होगी रिलीज; जानिए कब करण जौहर

    शशि थरूर

    राज्यपाल के न्योते पर कश्मीर जाने को तैयार राहुल गांधी, इस बात का मांगा भरोसा जम्मू-कश्मीर
    कांग्रेस में मोदी के समर्थन में सुर, बड़े नेताओं ने कहा- प्रधानमंत्री को खलनायक बनाना गलत नरेंद्र मोदी
    शशि थरूर को महंगी पड़ी प्रधानमंत्री मोदी की 'तारीफ', केरल कांग्रेस ने मांगा स्पष्टीकरण नरेंद्र मोदी
    डैमेज कंट्रोल की कोशिश में कांग्रेस, राहुल ने कश्मीर को बताया भारत का आंतरिक मामला भारत की खबरें

    दिग्विजय सिंह

    मध्यप्रदेशः दिग्विजय का आरोप- कांग्रेस सरकार गिराने के लिए भाजपा ने दिया 100 करोड़ का लालच भारतीय जनता पार्टी
    मध्य प्रदेश: कांग्रेस सरकार ने RSS कार्यालय से हटाई सुरक्षा, दिग्विजय सिंह ने किया विरोध भारतीय जनता पार्टी
    मालेगांव धमाके मामले में आरोपी साध्वी प्रज्ञा ने थामा भाजपा का दामन, भोपाल से लड़ेंगी चुनाव मध्य प्रदेश
    भाजपा उम्मीदवार साध्वी प्रज्ञा किन मामलों में हैं आरोपी और किन मामलों से हुईं बरी, जानिये मुंबई

    कांग्रेस समाचार

    सोनिया गांधी की मां का 90 साल की उम्र में निधन, इटली में हुआ अंतिम संस्कार इटली
    जम्मू-कश्मीर: गुलाम नबी आजाद के समर्थन में 20 और कांग्रेस नेताओं ने इस्तीफा दिया जम्मू-कश्मीर
    कांग्रेस अध्यक्ष पद का चुनाव लड़ सकते हैं राहुल गांधी- रिपोर्ट शशि थरूर
    बेंगलरू: भाजपा विधायक ने फरियाद लेकर पहुंची महिला से की अभद्रता, गिरफ्तार भी कराया कर्नाटक

    अशोक गहलोत

    राजस्थान: मुख्य सचिव से नाराज मंत्री ने किया "जलालत भरे पद" से मुक्त करने का अनुरोध कांग्रेस समाचार
    राजस्थान के मंत्री के बेटे पर रेप का आरोप लगाने वाली युवती पर फेंकी गई स्याही दिल्ली
    राजस्थान: स्थानीय लोगों को नौकरियों में आरक्षण देने पर विचार कर रही गहलोत सरकार राजस्थान
    उदयपुर हत्याकांड: आरोपियों पर लगा UAPA, मुख्यमंत्री बोले- आतंक फैलाने के मकसद से की गई हत्या उदयपुर
    पाकिस्तान समाचार क्रिकेट समाचार नरेंद्र मोदी आम आदमी पार्टी समाचार अरविंद केजरीवाल राहुल गांधी फुटबॉल समाचार कांग्रेस समाचार लेटेस्ट स्मार्टफोन्स दक्षिण भारतीय सिनेमा भाजपा समाचार बॉक्स ऑफिस कलेक्शन कोरोना वायरस रेसिपी #NewsBytesExclusive ट्रैवल टिप्स IPL 2025
    हमारे बारे में प्राइवेसी पॉलिसी नियम हमसे संपर्क करें हमारे उसूल शिकायत खबरें समाचार संग्रह विषय संग्रह
    हमें फॉलो करें
    Facebook Twitter Linkedin
    All rights reserved © NewsBytes 2025