NewsBytes Hindi
    English Tamil Telugu
    अन्य
    चर्चित विषय
    क्रिकेट समाचार
    नरेंद्र मोदी
    आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस
    राहुल गांधी
    भारत-पाकिस्तान तनाव
    #NewsBytesExplainer
    IPL 2025
    English Tamil Telugu
    NewsBytes Hindi
    User Placeholder

    Hi,

    Logout

    देश
    राजनीति
    दुनिया
    बिज़नेस
    खेलकूद
    मनोरंजन
    टेक्नोलॉजी
    करियर
    अजब-गजब
    लाइफस्टाइल
    ऑटो
    एक्सक्लूसिव
    विज़ुअल खबरें

    एंड्राइड ऐप डाउनलोड

    हमें फॉलो करें
    • Facebook
    • Twitter
    • Linkedin
    होम / खबरें / राजनीति की खबरें / दिग्विजय सिंह लड़ेंगे कांग्रेस अध्यक्ष पद का चुनाव, 30 सितंबर को दाखिल करेंगे नामांकन- रिपोर्ट
    अगली खबर
    दिग्विजय सिंह लड़ेंगे कांग्रेस अध्यक्ष पद का चुनाव, 30 सितंबर को दाखिल करेंगे नामांकन- रिपोर्ट
    कांग्रेस अध्यक्ष पद का चुनाव लड़ेंगे दिग्विजय सिंह।

    दिग्विजय सिंह लड़ेंगे कांग्रेस अध्यक्ष पद का चुनाव, 30 सितंबर को दाखिल करेंगे नामांकन- रिपोर्ट

    लेखन भारत शर्मा
    Sep 28, 2022
    05:59 pm

    क्या है खबर?

    कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष पद के चुनाव की तारीख के नजदीक आने के साथ ही यह मुकाबला रोचक होता नजर आ रहा है।

    पहले जहां इस पद के लिए राजस्थान के मुख्यमंत्री अशोक गहलोत और सांसद शशि थरूर के बीच टक्कर मानी जा रही थी, वहीं अब इसमें मध्य प्रदेश के दिग्गज नेता दिग्विजय सिंह का भी नाम जुड़ गया है।

    पार्टी सूत्रों के अनुसार, उन्हें चुनाव लड़ने के निर्देश मिले हैं और वह 30 सितंबर को नामांकन दाखिल करेंगे।

    बुलावा

    दिग्विजय सिंह को आया दिल्ली से बुलावा

    इंडिया टुडे के अनुसार, कांग्रेस सूत्रों ने कहा है कि मध्य प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री दिग्विजय सिंह वर्तमान में राहुल गांधी के साथ भारत जोड़ो यात्रा में शामिल है। पार्टी आलाकमान ने उन्हें अध्यक्ष पद का चुनाव लड़ने के लिए संकेत देते हुए दिल्ली बुलाया है। ऐसे में वह आज रात ही यात्रा बीच में छोड़कर दिल्ली रवाना होंगे।

    सूत्रों ने बताया कि दिल्ली में सोनिया गांधी से मुलाकात के बाद दिग्विजय सिंह 30 सितंबर को नामांकन दाखिल करेंगे।

    संशय

    गहलोत के नाम पर बना हुआ है संशय

    पहले अध्यक्ष पद के लिए अशोक गहलोत और शशि थरूर के बीच कड़ा मुकाबला माना जा रहा था, लेकिन राजस्थान में गहलोत गुट के 90 विधायकों की बगावत के कारण मचे सियासी घमासान के कारण गहलोत के चुनाव लड़ने पर संशय बना हुआ है। पार्टी ने इस मामले को गंभीरता से लिया है।

    सूत्रों के अनुसार, गहलोत इस मामले में आज सोनिया गांधी से मुलाकात करेंगे। इसके बाद ही पार्टी आलाकमान की ओर से कोई आधिकारिक ऐलान किया जाएगा।

    जानकारी

    अध्यक्ष पद के लिए इन नामों की भी थी चर्चा

    गहलोत के नाम पर संशय खड़ा होने के बाद अध्यक्ष पद के लिए थरूर के अलावा पार्टी के दिग्गज नेता मुकुल वासनिक, मल्लिकार्जुन खड़गे, केसी वेणुगोपाल और दिग्विजय सिंह का भी नाम चल रहा था, लेकिन अब दिग्विजय सिंह को नाम सामने आया है।

    पलड़ा

    कितना भारी है दिग्विजय सिंह का पलड़ा?

    दिग्विजय सिंह के चुनाव लड़ने से मुकाबला कड़ा हो जाएगा। वह दो बार मुख्यमंत्री रह चुके हैं और गांधी परिवार के सबसे वफादार नेताओं में शामिल है। वह हर मंच से RSS, भाजपा और हिंदुत्व के खिलाफ मुखर रहे हैं। इसी तरह उनके पास लंबा संगठनात्मक और प्रशासनिक अनुभव है।

    हालांकि, अतीत में कई मौकों पर उनके बयान पार्टी के लिए मुसीबत बन चुके हैं। वर्तमान में उनके पास जनसमर्थन भी कम है। ऐसे में मुकाबला देखने लायक होगा।

    मजबूती

    कितने मजबूत हैं थरूर?

    शशि थरूर केरल के तिरुवनंतपुरम से कांग्रेस सांसद हैं। करिश्माई व्यक्तित्व वाले थरूर तीन बार लोकसभा चुनाव जीत चुके हैं। देश के साथ-साथ विदेश में भी थरूर की पैठ है। संयुक्त राष्ट्र के साथ मिलकर भी कुछ प्रोजेक्टस पर काम कर रहे हैं। मंत्री के तौर पर काम करने के कारण उनके पास प्रशासनिक अनुभव भी है।

    हालांकि, वह असंतोष धड़े G-23 का हिस्सा थे। ऐसे में कांग्रेस का एक धड़ा उनके खिलाफ जा सकता है।

    कार्यक्रम

    क्या है कांग्रेस अध्यक्ष पद का चुनाव कार्यक्रम?

    केंद्रीय चुनाव प्राधिकरण के अध्यक्ष मधुसूदन मिस्त्री द्वारा जारी की अधिसूचना के तहत, चुनाव के लिए नामांकन दाखिल करने की प्रक्रिया 24 से 30 सितंबर तक चलेगी।

    इसी तरह 1 अक्टूबर को नामांकन पत्रों की जांच की जाएगी और उम्मीदवार 8 अक्टूबर तक नाम वापस ले सकेंगे।

    इसी तरह एक से अधिक उम्मीदवार होने पर 17 अक्टूबर को सुबह 10 बजे से शाम 4 बजे तक मतदान होगा।

    इसके बाद 19 अक्टूबर को मतगणना के बाद परिणाम घोषित किए जाएंगे।

    Facebook
    Whatsapp
    Twitter
    Linkedin
    सम्बंधित खबरें
    ताज़ा खबरें
    शशि थरूर
    सोनिया गांधी
    दिग्विजय सिंह
    कांग्रेस समाचार

    ताज़ा खबरें

    सऊदी अरब में खुला दुनिया का पहला AI डॉक्टर क्लीनिक, ऐसे होता है इलाज सऊदी अरब
    फिल्म 'धमाल 4' को मिली रिलीज तारीख, अपनी पलटन के साथ लौट रहे अजय देवगन  अजय देवगन
    IPL: बतौर कप्तान एक सीजन में 30 या अधिक छक्के लगाने वाले खिलाड़ी IPL रिकॉर्ड्स
    शेयर बाजार लाल निशान पर बंद, 200 अंक टूटा सेंसेक्स और निफ्टी इतना लुढ़का शेयर बाजार समाचार

    शशि थरूर

    अगला कांग्रेस अध्यक्ष बनने पर प्रियंका गांधी का संदेश, कहा- मुझे इस सब में मत खींचो अमरिंदर सिंह
    अध्यक्ष पद संकट: 10 अगस्त को कांग्रेस कार्यकारिणी समिति की बैठक, हो सकता है महत्वपूर्ण फैसला अमरिंदर सिंह
    राज्यपाल के न्योते पर कश्मीर जाने को तैयार राहुल गांधी, इस बात का मांगा भरोसा जम्मू-कश्मीर
    कांग्रेस में मोदी के समर्थन में सुर, बड़े नेताओं ने कहा- प्रधानमंत्री को खलनायक बनाना गलत नरेंद्र मोदी

    सोनिया गांधी

    नेशनल हेराल्ड मामले में राहुल गांधी को ED का नया समन, 13 जून को होगी पूछताछ राहुल गांधी
    अस्पताल में भर्ती कराई गईं कोरोना संक्रमित सोनिया गांधी, हालत स्थिर कांग्रेस समाचार
    नेशनल हेराल्ड मामला: सोनिया की बीमारी की वजह से राहुल ने किया पूछताछ टालने का अनुरोध राहुल गांधी
    नेशनल हेराल्ड मामला: सोनिया गांधी ने ED से किया पूछताछ टालने का अनुरोध प्रवर्तन निदेशालय (ED)

    दिग्विजय सिंह

    मध्यप्रदेशः दिग्विजय का आरोप- कांग्रेस सरकार गिराने के लिए भाजपा ने दिया 100 करोड़ का लालच भारतीय जनता पार्टी
    मध्य प्रदेश: कांग्रेस सरकार ने RSS कार्यालय से हटाई सुरक्षा, दिग्विजय सिंह ने किया विरोध भारतीय जनता पार्टी
    मालेगांव धमाके मामले में आरोपी साध्वी प्रज्ञा ने थामा भाजपा का दामन, भोपाल से लड़ेंगी चुनाव मध्य प्रदेश
    भाजपा उम्मीदवार साध्वी प्रज्ञा किन मामलों में हैं आरोपी और किन मामलों से हुईं बरी, जानिये मुंबई

    कांग्रेस समाचार

    जम्मू-कश्मीर में कांग्रेस को बड़ा झटका, गुलाम नबी आजाद के बाद 64 नेताओं ने दिया इस्तीफा जम्मू-कश्मीर
    पंजाब विधानसभा स्पीकर, डिप्टी स्पीकर और मंत्रियों समेत नौ के खिलाफ गैर-जमानती वारंट जारी आम आदमी पार्टी समाचार
    सोनिया गांधी की मां का 90 साल की उम्र में निधन, इटली में हुआ अंतिम संस्कार इटली
    जम्मू-कश्मीर: गुलाम नबी आजाद के समर्थन में 20 और कांग्रेस नेताओं ने इस्तीफा दिया जम्मू-कश्मीर
    पाकिस्तान समाचार क्रिकेट समाचार नरेंद्र मोदी आम आदमी पार्टी समाचार अरविंद केजरीवाल राहुल गांधी फुटबॉल समाचार कांग्रेस समाचार लेटेस्ट स्मार्टफोन्स दक्षिण भारतीय सिनेमा भाजपा समाचार बॉक्स ऑफिस कलेक्शन कोरोना वायरस रेसिपी #NewsBytesExclusive ट्रैवल टिप्स IPL 2025
    हमारे बारे में प्राइवेसी पॉलिसी नियम हमसे संपर्क करें हमारे उसूल शिकायत खबरें समाचार संग्रह विषय संग्रह
    हमें फॉलो करें
    Facebook Twitter Linkedin
    All rights reserved © NewsBytes 2025