Newsbytes
  • देश
  • राजनीति
  • दुनिया
  • बिज़नेस
  • खेलकूद
  • मनोरंजन
  • टेक्नोलॉजी
  • करियर
  • अजब-गजब
  • लाइफस्टाइल
  • ऑटो
  • एक्सक्लूसिव
  • वीडियो
  • खबरें
English
अन्य
चर्चित विषय
जम्मू-कश्मीर
बज
गर्मी की लहर
वैक्सीन समाचार
क्राइम समाचार
कोरोना वायरस
कोवैक्सिन
Newsbytes
English
Newsbytes
User Placeholder

Hi,

Logout


देश
राजनीति
दुनिया
बिज़नेस
खेलकूद
मनोरंजन
टेक्नोलॉजी
करियर
अजब-गजब
लाइफस्टाइल
ऑटो
एक्सक्लूसिव
वीडियो
खबरें

अन्य लिंक
  • वीडियो

हमें फॉलो करें
  • Facebook
  • Twitter
  • Linkedin
  • Youtube
 
होम / खबरें / देश की खबरें / साध्वी के खिलाफ कोर्ट पहुंचा मालेगांव धमाके का पीड़ित परिवार, चुनाव लड़ने से रोकने की मांग
देश

साध्वी के खिलाफ कोर्ट पहुंचा मालेगांव धमाके का पीड़ित परिवार, चुनाव लड़ने से रोकने की मांग

साध्वी के खिलाफ कोर्ट पहुंचा मालेगांव धमाके का पीड़ित परिवार, चुनाव लड़ने से रोकने की मांग
लेखन प्रमोद कुमार
Apr 19, 2019, 10:16 am 3 मिनट में पढ़ें
साध्वी के खिलाफ कोर्ट पहुंचा मालेगांव धमाके का पीड़ित परिवार, चुनाव लड़ने से रोकने की मांग

मालेगांव बम धमाके में मारे गए एक व्यक्ति के पिता ने कोर्ट में अर्जी दायर साध्वी प्रज्ञा सिंह के चुनाव लड़ने पर रोक लगाने की मांग की है। मुंबई स्थित राष्ट्रीय जांच एजेंसी (NIA) की विशेष अदालत में दायर याचिका में कहा गया है कि अभी प्रज्ञा सिंह पर मामला चल रहा है ऐसे में उन्हें चुनाव लड़ने से रोका जाना चाहिए। इस पर जज वीएस पाडलकर ने जमानत पर चल रहीं प्रज्ञा को जवाब देने का आदेश दिया है।

सवाल
जमानत पर उठाए सवाल

मालेगांव धमाके में मारे गए सैयद अजहर के पिता निसार अहमस सैयद बिलाल ने यह याचिका दायर की है। उन्होंने प्रज्ञा की जमानत का विरोध करते हुए कहा कि जब NIA इस मामले में कुछ नहीं कर रही है तो यह उनका दायित्व बनता है कि कोर्ट को उस कदम के बारे में जानकारी दी जाए, जिससे बम धमाके के पीड़ितों को कष्ट हुआ है। निसान ने अपनी याचिका में प्रज्ञा को दी गई जमानत पर कई सवाल उठाए हैं।

आरोप
'स्वास्थ्य कारणों के कारण मिली जमानत'

अपनी याचिका में निसार ने कहा कि प्रज्ञा सिंह ने बॉम्बे हाई कोर्ट के सामने यह लिखित बयान दिया था कि वह बिना किसी सहारे चल नहीं सकती। इस आधार पर हाई कोर्ट ने उन्हें 25 अप्रैल, 2017 को जमानत दी थी। निसार ने कहा कि अब वो इस भयानक गर्मी में चुनाव लड़ने के लिए पूरी तरह फिट है। उन्होंने अपनी याचिका में आगे कहा कि प्रज्ञा सिंह ने इस मामले में अदालत को गुमराह किया है।

जानकारी
तहसीन पूनावाला ने दायर की थी शिकायत

निसार के अलावा सामाजिक कार्यकर्ता तहसीन पूनावाला ने चुनाव आयोग से साध्वी प्रज्ञा के चुनाव लड़ने पर रोक लगाने की मांग की थी। हालांकि, आयोग ने यह कहते हुए उनकी मांग खारिज कर दी कि साध्वी किसी मामले में दोषी साबित नहीं हुई है।

प्रतिक्रिया
प्रज्ञा सिंह ने कहा- स्वास्थ्य के आधार पर जमानत नहीं मिली

आजतक के मुताबिक, अपनी जमानत पर हो रही बयानबाजी को लेकर प्रज्ञा ने कहा कि उन्हें स्वास्थ्य के आधार पर जमानत नहीं मिली है। आतंक के आरोपों पर उन्होंने कहा, "आरोप भी इनके कहने पर लगाया है और उन्होंने षड्यंत्र के तौर पर यह काम किया है जिससे कोई देशभक्त खड़ा न हो सके। यह इनका छल है। मैं जमानत पर हूं। मुझे NIA ने क्लीन चिट दी है क्योंकि मेरे विरुद्ध कभी कुछ नहीं था और न ही है।"

चुनाव
दिग्विजय सिंह के सामने चुनाव लड़ रही हैं साध्वी प्रज्ञा सिंह

भाजपा ने मालेगावं धमाकों में आरोपी प्रज्ञा सिंह को भोपाल से टिकट दिया है, जहां उनका मुकाबला कांग्रेस के दिग्गज नेता दिग्विजय से होगा। उन्हें टिकट मिलने की खबर आते ही सोशल मीडिया पर इसका विरोध होने लगा। यह पहली बार है जब किसी बड़ी पार्टी ने आतंक फैलाने के किसी आरोपी को चुनाव में अपना उम्मीदवार बनाया है। प्रज्ञा पर मुंबई की अदालत में UAPA कानून के तहत मुकदमा चल रहा है और वो जमानत पर बाहर हैं।

विवाद
ऐसे चर्चा में आई थीं प्रज्ञा सिंह

मध्य प्रदेश के भिंड में जन्मीं साध्वी मालेगांव धमाके के बाद चर्चा में आई थीं। उन्हें इस मामले में गिरफ्तार किया गया था। प्रज्ञा सिंह इस मामले में नौ साल तक जेल में रहीं। इसके अलावा उन पर 2007 में राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ प्रचारक (RSS) सुनील जोशी की हत्या का भी आरोप था, जिससे कोर्ट ने उन्हें बरी कर दिया। साध्वी RSS के छात्र संगठन अखिल भारतीय विधार्थी परिषद (ABVP) की सदस्य भी रह चुकी हैं।

इस खबर को शेयर करें
Facebook
Whatsapp
Twitter
Linkedin
प्रमोद कुमार
प्रमोद कुमार
Twitter
IIMC से पढ़ा। सच्ची, जरूरी और काम की हर बात आप तक पहुंचाने की कोशिश। राजनीतिक पार्टियों में हलचल से लेकर देश-दुनिया की बड़ी और अहम घटनाओं पर नजर रखता हूं। खबर को खबर की तरह आपके सामने पेश करने का प्रयास रहता है।
ताज़ा खबरें
दिग्विजय सिंह
मालेगांव
कांग्रेस समाचार
साध्वी प्रज्ञा
राष्ट्रीय जांच एजेंसी
ताज़ा खबरें
वजन कम करना चाहते हैं? जरूर अपनाएं ये डिनर से जुड़ी आदतें
वजन कम करना चाहते हैं? जरूर अपनाएं ये डिनर से जुड़ी आदतें लाइफस्टाइल
मीडियाटेक डाइमेंशन 9000+ SoC लॉन्च, जानें क्या होगा खास
मीडियाटेक डाइमेंशन 9000+ SoC लॉन्च, जानें क्या होगा खास टेक्नोलॉजी
नई हुंडई वेन्यू की जबरदस्त मांग, अब तक 21,000 से ज्यादा यूनिट्स की बुकिंग हुई
नई हुंडई वेन्यू की जबरदस्त मांग, अब तक 21,000 से ज्यादा यूनिट्स की बुकिंग हुई ऑटो
बॉलीवुड-साउथ विवाद पर माधवन ने दी अपनी राय, पूछा एक सवाल
बॉलीवुड-साउथ विवाद पर माधवन ने दी अपनी राय, पूछा एक सवाल मनोरंजन
जल्द लॉन्च होने वाला है नोकिया का दमदार स्मार्टफोन, मिलेंगे बेहतर फीचर्स
जल्द लॉन्च होने वाला है नोकिया का दमदार स्मार्टफोन, मिलेंगे बेहतर फीचर्स टेक्नोलॉजी
दिग्विजय सिंह
मध्य प्रदेश: नीमच में आधार कार्ड नहीं दिखाने पर बुजुर्ग की पीट-पीटकर हत्या
मध्य प्रदेश: नीमच में आधार कार्ड नहीं दिखाने पर बुजुर्ग की पीट-पीटकर हत्या देश
गरीबों के घर जलाने वालों के खिलाफ बुलडोजर का इस्तेमाल जरूरी- शिवराज सिंह चौहान
गरीबों के घर जलाने वालों के खिलाफ बुलडोजर का इस्तेमाल जरूरी- शिवराज सिंह चौहान देश
मध्य प्रदेश: खरगौन हिंसा की गलत फोटो ट्वीट करने पर दिग्विजय सिंह पर 5 मामले दर्ज
मध्य प्रदेश: खरगौन हिंसा की गलत फोटो ट्वीट करने पर दिग्विजय सिंह पर 5 मामले दर्ज देश
कांग्रेस नेता सलमान खुर्शीद ने बोको हराम और ISIS से की हिंदुत्व की तुलना, शिकायत दर्ज
कांग्रेस नेता सलमान खुर्शीद ने बोको हराम और ISIS से की हिंदुत्व की तुलना, शिकायत दर्ज देश
दिग्वजिय सिंह ने तालिबान से की RSS की तुलना, कहा- महिलाओं पर दोनों की समान विचारधारा
दिग्वजिय सिंह ने तालिबान से की RSS की तुलना, कहा- महिलाओं पर दोनों की समान विचारधारा देश
और खबरें
मालेगांव
ओवैसी की पार्टी के एक और विधायक का विवादित बयान, कहा- हमने चूडि़यां नहीं पहनी हैं
ओवैसी की पार्टी के एक और विधायक का विवादित बयान, कहा- हमने चूडि़यां नहीं पहनी हैं राजनीति
भोपाल: भाजपा सांसद प्रज्ञा ठाकुर के खिलाफ छात्रों ने लगाए 'आतंकवादी वापस जाओ' के नारे
भोपाल: भाजपा सांसद प्रज्ञा ठाकुर के खिलाफ छात्रों ने लगाए 'आतंकवादी वापस जाओ' के नारे राजनीति
भाजपा सांसद प्रज्ञा सिंह ने गांधी के हत्यारे गोडसे को फिर बताया 'देशभक्त'
भाजपा सांसद प्रज्ञा सिंह ने गांधी के हत्यारे गोडसे को फिर बताया 'देशभक्त' राजनीति
मालेगांव बम धमाकों की आरोपी प्रज्ञा ठाकुर को रक्षा मंत्रालय की संसदीय समिति में जगह
मालेगांव बम धमाकों की आरोपी प्रज्ञा ठाकुर को रक्षा मंत्रालय की संसदीय समिति में जगह राजनीति
विपक्ष कर रहा 'मारक शक्ति' का प्रयोग, इसलिए हो रहा भाजपा नेताओं का निधन- प्रज्ञा ठाकुर
विपक्ष कर रहा 'मारक शक्ति' का प्रयोग, इसलिए हो रहा भाजपा नेताओं का निधन- प्रज्ञा ठाकुर राजनीति
और खबरें
कांग्रेस समाचार
राष्ट्रपति चुनाव: यशवंत सिन्हा और द्रौपदी मुर्मू में से किसका पलड़ा है भारी?
राष्ट्रपति चुनाव: यशवंत सिन्हा और द्रौपदी मुर्मू में से किसका पलड़ा है भारी? राजनीति
चौथे दौर की पूछताछ के लिए ED कार्यालय पहुंचे राहुल गांधी, कांग्रेस का जंतर-मंतर पर धरना
चौथे दौर की पूछताछ के लिए ED कार्यालय पहुंचे राहुल गांधी, कांग्रेस का जंतर-मंतर पर धरना राजनीति
अग्निवीरों को भाजपा कार्यालय में नौकरी देने के बयान पर घिरे कैलाश विजयवर्गीय, हावी हुआ विपक्ष
अग्निवीरों को भाजपा कार्यालय में नौकरी देने के बयान पर घिरे कैलाश विजयवर्गीय, हावी हुआ विपक्ष राजनीति
अग्निपथ योजना: कांग्रेस का जंतर-मंतर पर सत्याग्रह, प्रियंका गांधी का युवाओं से सरकार गिराने का आह्वान
अग्निपथ योजना: कांग्रेस का जंतर-मंतर पर सत्याग्रह, प्रियंका गांधी का युवाओं से सरकार गिराने का आह्वान राजनीति
राष्ट्रपति चुनाव में आसान होगी भाजपा की राह या विपक्ष बिगाड़ेगा समीकरण?
राष्ट्रपति चुनाव में आसान होगी भाजपा की राह या विपक्ष बिगाड़ेगा समीकरण? राजनीति
और खबरें
साध्वी प्रज्ञा
मालेगांव धमाका: गवाह का ATS पर योगी आदित्यनाथ का नाम लेने का दबाव बनाने का आरोप
मालेगांव धमाका: गवाह का ATS पर योगी आदित्यनाथ का नाम लेने का दबाव बनाने का आरोप देश
गोडसे को 'देशभक्त' बताने पर प्रज्ञा सिंह ने दो बार मांगी माफी, राहुल को भी लपेटा
गोडसे को 'देशभक्त' बताने पर प्रज्ञा सिंह ने दो बार मांगी माफी, राहुल को भी लपेटा राजनीति
गोडसे को 'देशभक्त' बताने पर प्रज्ञा सिंह पर कार्रवाई, रक्षा मंत्रालय की समिति से हटाया गया
गोडसे को 'देशभक्त' बताने पर प्रज्ञा सिंह पर कार्रवाई, रक्षा मंत्रालय की समिति से हटाया गया राजनीति
गवाह ने पहचानी मालेगांव धमाकों में इस्तेमाल हुई भाजपा सांसद प्रज्ञा सिंह की मोटरसाइकिल
गवाह ने पहचानी मालेगांव धमाकों में इस्तेमाल हुई भाजपा सांसद प्रज्ञा सिंह की मोटरसाइकिल देश
मालेगांव ब्लास्ट मामलाः विशेष अदालत में पेश हुईं साध्वी प्रज्ञा, कहा- धमाकों की जानकारी नहीं
मालेगांव ब्लास्ट मामलाः विशेष अदालत में पेश हुईं साध्वी प्रज्ञा, कहा- धमाकों की जानकारी नहीं देश
और खबरें
राष्ट्रीय जांच एजेंसी
पाकिस्तान में बैठे गैंगस्टर रिंदा से जुड़े हो सकते हैं मोहाली हमले के तार
पाकिस्तान में बैठे गैंगस्टर रिंदा से जुड़े हो सकते हैं मोहाली हमले के तार देश
पंजाब: मोहाली स्थित पुलिस इंटेलीजेंस मुख्यालय के बाहर धमाका, जांच जारी
पंजाब: मोहाली स्थित पुलिस इंटेलीजेंस मुख्यालय के बाहर धमाका, जांच जारी देश
NIA की दाऊद इब्राहिम के खिलाफ बड़ी कार्रवाई, मुंबई में 20 ठिकानों पर छापा मारा
NIA की दाऊद इब्राहिम के खिलाफ बड़ी कार्रवाई, मुंबई में 20 ठिकानों पर छापा मारा देश
आतंकी संगठन को सूचनाएं लीक करने के आरोप में गिरफ्तार हुआ IPS अधिकारी कौन है?
आतंकी संगठन को सूचनाएं लीक करने के आरोप में गिरफ्तार हुआ IPS अधिकारी कौन है? देश
लुधियाना धमाके के पीछे पाकिस्तानी मॉड्यूल का हाथ होने की आशंका, NIA कर सकती है जांच
लुधियाना धमाके के पीछे पाकिस्तानी मॉड्यूल का हाथ होने की आशंका, NIA कर सकती है जांच देश
और खबरें
अगली खबर
अगली खबर

देश की खबरें पसंद हैं?

नवीनतम खबरों से अपडेटेड रहें।

India Thumbnail

Live

देश की खबरें राजनीति की खबरें दुनिया की खबरें बिज़नेस की खबरें खेलकूद की खबरें मनोरंजन की खबरें टेक्नोलॉजी की खबरें करियर की खबरें अजब-गजब की खबरें लाइफस्टाइल की खबरें
ऑटो की खबरें एक्सक्लूसिव की खबरें क्रिकेट समाचार नरेंद्र मोदी आम आदमी पार्टी समाचार अरविंद केजरीवाल राहुल गांधी फुटबॉल समाचार लेटेस्ट स्मार्टफोन्स भाजपा समाचार
कोरोना वायरस #NewsBytesExclusive कोरोना वायरस वैक्सीन ट्रैवल टिप्स हिजाब विवाद यूक्रेन युद्ध मंकीपॉक्स सिद्धू मूसेवाला राज्यसभा चुनाव
हमारे बारे में प्राइवेसी पॉलिसी नियम हमसे संपर्क करें हमारे उसूल शिकायत खबरें समाचार संग्रह विषय संग्रह
हमें फॉलो करें
Facebook Twitter Linkedin Youtube
All rights reserved © NewsBytes 2022