NewsBytes Hindi
    English Tamil Telugu
    अन्य
    चर्चित विषय
    क्रिकेट समाचार
    नरेंद्र मोदी
    आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस
    राहुल गांधी
    #NewsBytesExplainer
    IPL 2025
    ऑपरेशन सिंदूर
    English Tamil Telugu
    NewsBytes Hindi
    User Placeholder

    Hi,

    Logout

    देश
    राजनीति
    दुनिया
    बिज़नेस
    खेलकूद
    मनोरंजन
    टेक्नोलॉजी
    करियर
    अजब-गजब
    लाइफस्टाइल
    ऑटो
    एक्सक्लूसिव
    विज़ुअल खबरें

    एंड्राइड ऐप डाउनलोड

    हमें फॉलो करें
    • Facebook
    • Twitter
    • Linkedin
    होम / खबरें / राजनीति की खबरें / मालेगांव धमाके मामले में आरोपी साध्वी प्रज्ञा ने थामा भाजपा का दामन, भोपाल से लड़ेंगी चुनाव
    अगली खबर
    मालेगांव धमाके मामले में आरोपी साध्वी प्रज्ञा ने थामा भाजपा का दामन, भोपाल से लड़ेंगी चुनाव

    मालेगांव धमाके मामले में आरोपी साध्वी प्रज्ञा ने थामा भाजपा का दामन, भोपाल से लड़ेंगी चुनाव

    लेखन प्रमोद कुमार
    Apr 18, 2019
    08:31 am

    क्या है खबर?

    मालेगांव धमाके मामले से चर्चा में आईं साध्वी प्रज्ञा सिंह ठाकुर भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) में शामिल हो गई हैं।

    पार्टी ने उन्हें भोपाल से टिकट दिया है, जहां उनकी टक्कर कांग्रेस उम्मीदवार दिग्विजय सिंह से होगी।

    भाजपा से जुड़ने के बाद साध्वी प्रज्ञा ने कहा, "मैं औपचारिक रूप से भाजपा में शामिल हो गई हूं। मैं चुनाव लड़ूंगी भी जीतूंगी भी।"

    भोपाल से साध्वी के चुनावी मैदान में उतरने से इस सीट पर दिलचस्प सियासी टक्कर होगी।

    जानकारी

    वरिष्ठ पार्टी नेताओं से की मुलाकात

    पिछले काफी समय से साध्वी के भाजपा से जुड़ने की खबरें थीं। बुधवार को साध्वी पार्टी का दामन थामने से पहले शिवराज सिंह चौहान और राम लाल समेत पार्टी के कई नेताओं से मिलीं।

    भोपाल लोकसभा सीट

    भाजपा का गढ़ रही है भोपाल सीट

    पिछले लोकसभा चुनावों में भोपाल से भाजपा प्रत्याशी आलोक सांजर ने बड़े अंतर से अपने विरोधी उम्मीदवार को हराया था।

    सांजर को कुल 7.14 लाख वोट मिले, जबकि उनके प्रतिद्वंद्वी कांग्रेसी उम्मीदवार पीसी शर्मा को सिर्फ 3.43 लाख वोट हासिल हुए थे।

    इस बार कांग्रेस ने यहां से पार्टी के वरिष्ठ नेता दिग्विजय सिंह को टिकट दिया है। भोपाल में 12 मई को वोटिंग होगी। भोपाल सीट को भाजपा का गढ़ समझा जाता है।

    ट्विटर पोस्ट

    साध्वी ने किया जीत का दावा

    Sadhvi Pragya Singh Thakur in Bhopal: I have formally joined BJP, I will contest elections and will win also. #LokSabhaElections2019 pic.twitter.com/siAsXSMm1U

    — ANI (@ANI) April 17, 2019

    जानकारी

    पार्टी ने किया इन उम्मीदवारों के नाम का ऐलान

    बुधवार को भाजपा ने मध्य प्रदेश से चार उम्मीदवारों का ऐलान किया। इनमें साध्वी प्रज्ञा के अलावा गुना से डॉक्टर केपी यादव, सागर से राज बहादुर सिंह और विदिशा से रमाकांत भार्गव को टिकट दिया गया है।

    ट्विटर पोस्ट

    भाजपा उम्मीदवारों की सूची

    BJP releases list of four candidates for #LokSabhaElections2019 in Madhya Pradesh; Sadhvi Pragya Singh Thakur to contest from Bhopal against Congress's Digvijaya Singh. pic.twitter.com/mSiSX8Xfsz

    — ANI (@ANI) April 17, 2019

    परिचय

    कैसे चर्चा में आई थीं साध्वी प्रज्ञा

    मध्य प्रदेश के भिंड में जन्मीं साध्वी मालेगांव धमाके के बाद चर्चा में आई थीं। उन्हें इस मामले में गिरफ्तार किया गया था।

    साध्वी इस मामले में नौ साल तक जेल में रहीं। इसके अलावा उन पर 2007 में राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ प्रचारक (RSS) सुनील जोशी की हत्या का भी आरोप था।

    साध्वी RSS के छात्र संगठन अखिल भारतीय विधार्थी परिषद (ABVP) की सदस्य भी रह चुकी हैं।

    जानकारी

    कुंभ मेलेे में भक्ति अखाड़े की महामंडलेश्वर बनीं थी साध्वी

    साध्वी प्रज्ञा को कुछ दिन पहले संपन्न हुए कुंभ मेले में भक्ति अखाड़े की आचार्य महामंडलेश्वर बनाया गया था। हिस्ट्री में पोस्ट ग्रेजुएट साध्वी का रूझान शुरू से ही दक्षिणपंथी संगठनों की तरफ रहा है।

    Facebook
    Whatsapp
    Twitter
    Linkedin
    सम्बंधित खबरें
    ताज़ा खबरें
    मध्य प्रदेश
    दिग्विजय सिंह
    कांग्रेस समाचार

    ताज़ा खबरें

    ओला रोडस्टर X पर 10,000 रुपये फायदे घोषित, जानिए किन ग्राहकों को मिलेगा  ओला इलेक्ट्रिक
    IPL 2025, क्वालीफायर-2: MI और PBKS का एक-दूसरे के खिलाफ कैसा रहा है प्रदर्शन? जानिए आंकड़े  IPL 2025
    'ऑपरेशन सिंदूर' पर भड़काऊ टिप्पणी के मामले में पुणे की छात्रा गुरुग्राम से गिरफ्तार ऑपरेशन सिंदूर
    CDS अनिल चौहान बोले- पाकिस्तान से हर बार धोखा ही मिला, बताई युद्धविराम की वजह अनिल चौहान

    मध्य प्रदेश

    मध्य प्रदेश चुनावः भाजपा के सबसे ज्यादा करोड़पति तो कांग्रेस के सबसे ज्यादा दागी उम्मीदवार राजनीति
    मध्यप्रदेश विधानसभा चुनाव नतीजेः कांग्रेस से आगे भाजपा, दोनों में कड़ी टक्कर राजनीति
    पांच राज्यों में कौन होंगे अगले मुख्यमंत्री, इन नामों पर चर्चा खालिदा ज़िया
    जारी हुआ MPPSC SET 2018 परीक्षा का शेड्यूल, 17 जनवरी से शुरू होगी परीक्षा परीक्षा

    दिग्विजय सिंह

    मध्यप्रदेशः दिग्विजय का आरोप- कांग्रेस सरकार गिराने के लिए भाजपा ने दिया 100 करोड़ का लालच भारतीय जनता पार्टी
    मध्य प्रदेश: कांग्रेस सरकार ने RSS कार्यालय से हटाई सुरक्षा, दिग्विजय सिंह ने किया विरोध भारतीय जनता पार्टी

    कांग्रेस समाचार

    लोकसभा चुनाव से पहले फेसबुक ने हटाए कांग्रेस IT सेल से जुड़े 687 पेज, जानिये वजह फेसबुक
    राहुल से पहले गांधी परिवार के ये सदस्य भी लड़ चुके हैं दक्षिण भारत से चुनाव कर्नाटक
    योगी ने भारतीय सेना को बोला 'मोदी की सेना', विपक्ष ने बताया सेना का अपमान पश्चिम बंगाल
    उमर अब्दुला ने की जम्मू-कश्मीर का अलग प्रधानमंत्री बनाने की बात, मोदी ने दिया यह जवाब जम्मू-कश्मीर
    पाकिस्तान समाचार क्रिकेट समाचार नरेंद्र मोदी आम आदमी पार्टी समाचार अरविंद केजरीवाल राहुल गांधी फुटबॉल समाचार कांग्रेस समाचार लेटेस्ट स्मार्टफोन्स दक्षिण भारतीय सिनेमा भाजपा समाचार बॉक्स ऑफिस कलेक्शन कोरोना वायरस रेसिपी #NewsBytesExclusive ट्रैवल टिप्स IPL 2025
    हमारे बारे में प्राइवेसी पॉलिसी नियम हमसे संपर्क करें हमारे उसूल शिकायत खबरें समाचार संग्रह विषय संग्रह
    हमें फॉलो करें
    Facebook Twitter Linkedin
    All rights reserved © NewsBytes 2025