Page Loader
मध्य प्रदेश: कांग्रेस नेता दिग्विजय सिंह ने उठाए EVM पर सवाल, बोले- हैक हो सकती है
कांग्रेस नेता दिग्विजय सिंह ने EVM पर सवाल उठाए

मध्य प्रदेश: कांग्रेस नेता दिग्विजय सिंह ने उठाए EVM पर सवाल, बोले- हैक हो सकती है

लेखन गजेंद्र
Dec 05, 2023
11:01 am

क्या है खबर?

मध्य प्रदेश, छत्तीसगढ़ और राजस्थान में कांग्रेस की बुरी हार के बाद राज्यसभा सांसद और पूर्व मुख्यमंत्री दिग्विजय सिंह ने इलेक्ट्रॉनिक वोटिंग मशीन (EVM) पर सवाल उठाए हैं। उन्होंने 5 ट्वीट कर EVM को निशाने पर लिया। उन्होंने एक्स पर लिखा, 'चिप वाली किसी भी मशीन को हैक किया जा सकता है। मैंने 2003 से ही EVM द्वारा मतदान का विरोध किया है। क्या हम अपने भारतीय लोकतंत्र को पेशेवर हैकरों द्वारा नियंत्रित करने की अनुमति दे सकते हैं!'

निशाना

चुनाव आयोग से लोकतंत्र बचाने की गुहार

दिग्विजय ने ट्वीट में चुनाव आयोग को टैग करते हुए आगे लिखा, 'यह मौलिक प्रश्न है जिसका समाधान सभी राजनीतिक दलों को करना होगा। माननीय चुनाव आयोग और माननीय सुप्रीम कोर्ट, क्या आप कृपया हमारे भारतीय लोकतंत्र की रक्षा करेंगे?' उन्होंने 2012 में अखबार में प्रकाशित एक खबर को भी साझा किया, जिसमें भाजपा ने कांग्रेस की जीत को लेकर EVM पर सवाल खड़े किए हैं। उन्होंने EVM का इस्तेमाल न करने वाले देशों की जानकारी भी साझा की।

चुनाव

पोस्टल बैलेट में कांग्रेस की बढ़त को बनाया आधार

दिग्विजय ने इससे पहले सोमवार को मध्य प्रदेश विधानसभा चुनाव में पोस्टल बैलेट के परिणामों को साझा करते हुए EVM को सवालों के घेरे में लिया था। उन्होंने 230 सीटों के पोस्टल बैलेट परिणाम साझा करते हुए कहा था कि पोस्टल बैलेट में 199 सीटों पर कांग्रेस को बढ़त है, जबकि EVM की गिनती में हमें मतदाताओं का विश्वास नहीं मिला। बता दें कि विधानसभा चुनाव में भाजपा ने 163 सीट जीती हैं, जबकि कांग्रेस 66 सीट पर सिमट गई।

ट्विटर पोस्ट

दिग्विजय ने उठाए EVM पर सवाल