NewsBytes Hindi
    English Tamil Telugu
    अन्य
    चर्चित विषय
    क्रिकेट समाचार
    नरेंद्र मोदी
    आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस
    राहुल गांधी
    #NewsBytesExplainer
    IPL 2025
    ऑपरेशन सिंदूर
    English Tamil Telugu
    NewsBytes Hindi
    User Placeholder

    Hi,

    Logout

    देश
    राजनीति
    दुनिया
    बिज़नेस
    खेलकूद
    मनोरंजन
    टेक्नोलॉजी
    करियर
    अजब-गजब
    लाइफस्टाइल
    ऑटो
    एक्सक्लूसिव
    विज़ुअल खबरें

    एंड्राइड ऐप डाउनलोड

    हमें फॉलो करें
    • Facebook
    • Twitter
    • Linkedin
    होम / खबरें / राजनीति की खबरें / खड़गे ने दिया राज्यसभा के नेता विपक्ष के पद से इस्तीफा, दिग्विजय और चिदंबरम रेस में
    अगली खबर
    खड़गे ने दिया राज्यसभा के नेता विपक्ष के पद से इस्तीफा, दिग्विजय और चिदंबरम रेस में
    कांग्रेस अध्यक्ष पद का चुनाव लड़ने के कारण मल्लिकार्जुन खड़गे ने नेता विपक्ष के पद से इस्तीफा दिया

    खड़गे ने दिया राज्यसभा के नेता विपक्ष के पद से इस्तीफा, दिग्विजय और चिदंबरम रेस में

    लेखन मुकुल तोमर
    Oct 01, 2022
    03:38 pm

    क्या है खबर?

    कांग्रेस अध्यक्ष पद का चुनाव लड़ने जा रहे मल्लिकार्जुन खड़गे ने राज्यसभा के नेता विपक्ष के पद से इस्तीफा दे दिया है। उन्होंने कल रात पार्टी अध्यक्ष सोनिया गांधी को पत्र लिखते हुए अपने फैसले की जानकारी दी।

    खड़गे ने कांग्रेस के उदयपुर चिंतन शिविर में लिए गए 'एक व्यक्ति, एक पद' के प्रण का पालन करते हुए नेता विपक्ष के पद से इस्तीफा दिया है। इसके तहत कोई भी कांग्रेस नेता केवल एक ही बड़ा पद संभाल सकता है।

    रिपोर्ट्स

    नए नेता विपक्ष की रेस में चिंदबरम और दिग्विजय सिंह आगे

    खड़गे के इस्तीफे के बाद अब कांग्रेस संसदीय दल की अध्यक्ष होने के नाते सोनिया गांधी नेता विपक्ष के तौर पर नए नेता का चुनाव करेंगी। इसके बाद वह अपने फैसले की जानकारी राज्यसभा सभापति और उपराष्ट्रपति जगदीप धनखड़ को देंगी।

    इंडिया टुडे की रिपोर्ट के अनुसार, नए नेता विपक्ष की रेस में पी चिदंबरम और दिग्विजय सिंह आगे चल रहे हैं। चिदंबरम पूर्व केंद्रीय मंत्री हैं, वहीं सिंह मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री रह चुके हैं।

    नियम

    'एक व्यक्ति, एक पद' नियम के कारण ही गहलोत हुए थे अध्यक्ष की रेस से बाहर

    'एक व्यक्ति, एक पद' के नियम के कारण ही अशोक गहलोत कांग्रेस अध्यक्ष की रेस से बाहर हुए थे।

    वह अध्यक्ष के साथ-साथ राजस्थान का मुख्यमंत्री भी बना रहना चाहते थे, लेकिन राहुल गांधी ने साफ कर दिया कि उन्हें मुख्यमंत्री पद से इस्तीफा देना होगा।

    इसके बाद गहलोत के विरोधी सचिन पायलट को अगला मुख्यमंत्री बनाए जाने की खबरें आईं, लेकिन गहलोत खेमे के विधायकों ने बगावत कर दी, जिसके बाद वह अध्यक्ष की रेस से बाहर हो गए।

    कांग्रेस अध्यक्ष चुनाव

    लगभग तय है खड़गे का अगला कांग्रेस अध्यक्ष बनना

    बता दें कि 80 वर्षीय खड़गे का कांग्रेस का अगला अध्यक्ष बनना लगभग तय है। चुनाव में उनका मुख्य मुकाबला शशि थरूर से होगा, हालांकि खड़गे को गांधी परिवार का समर्थन हासिल है जिसकी मदद से वह आसानी से जीत जाएगी।

    उनके नामांकन का समर्थन करने वाले नेताओं में भूपेंद्र हुड्डा, दिग्विजय सिंह, पृथ्वीराज चौहान, एके एंटनी और अजय माकन जैसे बड़े नेता शामिल हैं।

    झारखंड के नेता केएन त्रिपाठी तीसरे उम्मीदवार हैं, हालांकि वह मुख्य रेस में नहीं हैं।

    चुनाव कार्यक्रम

    17 अक्टूबर को होगा कांग्रेस अध्यक्ष पद का चुनाव, 19 को आएंगे नतीजे

    कांग्रेस अध्यक्ष पद के चुनाव की अधिसूचना के अनुसार, 1 अक्टूबर को उम्मीदवारों के नामांकन पत्रों की जांच की जाएगी और उम्मीदवार 8 अक्टूबर तक अपने नाम वापस ले सकेंगे।

    इसके बाद 17 अक्टूबर को सुबह 10 बजे से शाम 4 बजे तक मतदान होगा। इसके बाद 19 अक्टूबर को मतगणना के बाद परिणाम घोषित किए जाएंगे।

    कल यानि 30 सितंबर चुनाव के लिए नामांकन दाखिल करने का अंतिम दिन था।

    Facebook
    Whatsapp
    Twitter
    Linkedin
    सम्बंधित खबरें
    ताज़ा खबरें
    दिग्विजय सिंह
    कांग्रेस समाचार
    मल्लिकार्जुन खड़गे

    ताज़ा खबरें

    इंटर मिलान को हराकर पहली बार चैंपियन्स लीग विजेता बनी पेरिस सेंट-जर्मेन, बनाए ये रिकॉर्ड्स  चैंपियन्स लीग
    इजरायल के साथ युद्धविराम पर सहमत हुआ हमास, बंधकों की रिहाई के बदले रखीं ये शर्तें इजरायल
    मिस वर्ल्ड 2025: टूट गया भारत की जीत का सपना, थाईलैंड की सुचाता चुआंग्सरी बनीं विजेता मिस वर्ल्ड
    राजपाल यादव बाेले- बॉलीवुड में अगर नपोटिज्म होता तो मेरे 200 रिश्तेदार यहीं होते राजपाल यादव

    दिग्विजय सिंह

    मध्य प्रदेश: कांग्रेस सरकार ने RSS कार्यालय से हटाई सुरक्षा, दिग्विजय सिंह ने किया विरोध भारतीय जनता पार्टी
    मालेगांव धमाके मामले में आरोपी साध्वी प्रज्ञा ने थामा भाजपा का दामन, भोपाल से लड़ेंगी चुनाव मध्य प्रदेश
    भाजपा उम्मीदवार साध्वी प्रज्ञा किन मामलों में हैं आरोपी और किन मामलों से हुईं बरी, जानिये मुंबई
    साध्वी के खिलाफ कोर्ट पहुंचा मालेगांव धमाके का पीड़ित परिवार, चुनाव लड़ने से रोकने की मांग मालेगांव

    कांग्रेस समाचार

    गुलाम नबी ने किया नई पार्टी का ऐलान, जम्मू-कश्मीर को पूर्ण राज्य का दर्जा दिलाना उद्देश्य जम्मू-कश्मीर
    कांग्रेस की रामलीला मैदान में बड़ी रैली, राहुल बोले- देश में बढ़ती जा रही है नफरत नरेंद्र मोदी
    क्या है कांग्रेस की 'भारत जोड़ो यात्रा' जिसकी आज कन्याकुमारी से शुरुआत करेंगे राहुल गांधी? कर्नाटक
    'लव जिहाद' का माध्यम बना गरबा, बिना पहचान-पत्र पंडालों में प्रवेश नहीं- मध्य प्रदेश की मंत्री मध्य प्रदेश

    मल्लिकार्जुन खड़गे

    मल्लिकार्जुन खड़गे होंगे राज्यसभा के अगले नेता विपक्ष, गुलाम नबी आजाद की जगह लेंगे कांग्रेस समाचार
    राज्यसभा: गतिरोध को तोड़ने के लिए बुलाई गई सरकार की बैठक में शामिल नहीं हुआ विपक्ष राज्यसभा
    गहलोत से नाराज हुआ शीर्ष नेतृत्व, हो सकते हैं कांग्रेस अध्यक्ष की रेस से बाहर- रिपोर्ट राजस्थान
    मल्लिकार्जुन खड़गे लड़ सकते हैं कांग्रेस अध्यक्ष पद का चुनाव शशि थरूर
    पाकिस्तान समाचार क्रिकेट समाचार नरेंद्र मोदी आम आदमी पार्टी समाचार अरविंद केजरीवाल राहुल गांधी फुटबॉल समाचार कांग्रेस समाचार लेटेस्ट स्मार्टफोन्स दक्षिण भारतीय सिनेमा भाजपा समाचार बॉक्स ऑफिस कलेक्शन कोरोना वायरस रेसिपी #NewsBytesExclusive ट्रैवल टिप्स IPL 2025
    हमारे बारे में प्राइवेसी पॉलिसी नियम हमसे संपर्क करें हमारे उसूल शिकायत खबरें समाचार संग्रह विषय संग्रह
    हमें फॉलो करें
    Facebook Twitter Linkedin
    All rights reserved © NewsBytes 2025