NewsBytes Hindi
    English Tamil Telugu
    अन्य
    चर्चित विषय
    क्रिकेट समाचार
    नरेंद्र मोदी
    आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस
    राहुल गांधी
    #NewsBytesExplainer
    IPL 2025
    ऑपरेशन सिंदूर
    English Tamil Telugu
    NewsBytes Hindi
    User Placeholder

    Hi,

    Logout

    देश
    राजनीति
    दुनिया
    बिज़नेस
    खेलकूद
    मनोरंजन
    टेक्नोलॉजी
    करियर
    अजब-गजब
    लाइफस्टाइल
    ऑटो
    एक्सक्लूसिव
    विज़ुअल खबरें

    एंड्राइड ऐप डाउनलोड

    हमें फॉलो करें
    • Facebook
    • Twitter
    • Linkedin
    होम / खबरें / राजनीति की खबरें / दिग्विजय सिंह के भाई और कांग्रेस विधायक ने कहा, माफी मांगे राहुल गांधी
    अगली खबर
    दिग्विजय सिंह के भाई और कांग्रेस विधायक ने कहा, माफी मांगे राहुल गांधी

    दिग्विजय सिंह के भाई और कांग्रेस विधायक ने कहा, माफी मांगे राहुल गांधी

    लेखन मुकुल तोमर
    Sep 19, 2019
    07:00 pm

    क्या है खबर?

    कांग्रेस नेता दिग्विजय सिंह के भाई और खुद कांगेस विधायक लक्ष्मण सिंह ने कहा है कि राहुल गांधी को 10 दिन के अंदर किसानों का कर्ज माफ करने का अपना वादा पूरा नहीं करने के लिए मध्य प्रदेश के लोगों से माफी मांगनी चाहिए।

    उन्होंने कहा कि राहुल का ये वादा दूर-दूर तक पूरा नहीं हुआ है।

    लक्ष्मण ने मामले में राज्य सरकार, बैंकों और किसानों के बीच तालमेल की कमी का जिक्र किया है।

    वादा

    राहुल ने मध्य प्रदेश, राजस्थान और छत्तीसगढ़ में किया था कर्ज माफी का वादा

    बता दें कि पिछले साल मध्य प्रदेश में विधानसभा चुनाव से पहले तब कांग्रेस अध्यक्ष रहे राहुल गांधी ने वादा किया था कि अगर राज्य में कांग्रेस सत्ता में आती है तो 10 दिन के अंदर किसानों के कर्ज माफ कर दिए जाएंगे।

    मध्य प्रदेश के साथ राजस्थान और छत्तीसगढ़ में भी विधानसभा चुनाव हुए थे और राहुल ने वहां भी कर्ज माफ करने का वादा किया किया था।

    तीनों ही राज्यों में कांग्रेस की सरकार आई थी।

    बयान

    लक्ष्मण ने कहा, नहीं करना चाहिए था ऐसा वादा

    तीनों राज्य में कांग्रेस की सरकार ने किसानों के कर्ज माफ करने का आदेश भी जारी कर दिया, लेकिन ये अभी तक पूरी तरह जमीन पर नहीं उतर पाया है और इसमें कई खामियं सामने आईं हैं।

    अब राहुल के वादे पर सवाल उठाते हुए लक्ष्मण सिंह ने कहा, "राहुल को 10 दिन के अंदर सभी किसानों का कर्ज माफ करने में असफलता के लिए माफी मांगनी चाहिए। ऐसा वादा नहीं करना चाहिए था।"

    समस्या

    "बैंक किसानों से कहते हैं कि उनके स्तर पर कर्ज माफ नहीं हुआ"

    लक्ष्मण ने इस दौरान कहा, "मुझ सहित सभी कांग्रेस विधायक रोजाना किसानों से मिलते हैं और वो हमें बताते हैं कि राज्य सरकार ने भले ही कर्ज माफी के प्रमाणपत्र जारी कर दिए हो, लेकिन बैंकों ने उनसे कहा है कि उनके स्तर पर कर्ज अभी तक माफ नहीं हुए हैं। ऐसी स्थिति में किसान क्या करेंगे?"

    उन्होंने कहा कि और वादे करने की बजाय ये एक उचित समयसीमा बताने का समय है, जिसके अंदर कर्ज माफ हो जाएंगे।

    नाराजगी

    कमल नाथ सरकार में जगह न मिलने से नाराज हैं लक्ष्मण

    बता दें कि ये पहली बार नहीं है जब लक्ष्मण ने ऐसा बयान दिया है जो उनकी पार्टी को खटक सकता है।

    इससे पहले जम्मू-कश्मीर से अनुच्छेद 370 हटाने के मुद्दे पर भी उन्होंने पार्टी लाइन तोड़ते हुए केंद्र सरकार का समर्थन किया था।

    खबरों के अनुसार, चचौरा सीट से विधायक लक्ष्मण कमल नाथ सरकार में जगह न मिलने नाराज हैं और अपनी नाराजगी करने के लिए ऐसे बयान दे रहे हैं।

    अंदरूनी कलह

    दो धड़ों में बंटी हुई है मध्य प्रदेश कांग्रेस

    वैसे आजकल मध्य प्रदेश में कांग्रेस के लिए सब कुछ ठीक नहीं चल रहा है।

    पार्टी में कमल नाथ और ज्योतिरादित्य सिंधिया के दो धड़े बने हुए हैं।

    सिंधिया का धड़ा चाहता है कि उन्हें मध्य प्रदेश कांग्रेस का अध्यक्ष बनाया जाना चाहिए, जिस पर अभी कमल नाथ विराजमान हैं।

    दोनों धड़ों में टकराव इतना आगे बढ़ गया है कि कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी ने कमल नाथ को दिल्ली बुलाकर इस पर अपनी नाराजगी जाहिर की थी।

    Facebook
    Whatsapp
    Twitter
    Linkedin
    सम्बंधित खबरें
    ताज़ा खबरें
    छत्तीसगढ़
    मध्य प्रदेश
    राजस्थान
    सोनिया गांधी

    ताज़ा खबरें

    आईपैड के लिए जल्द आ सकता है इंस्टाग्राम ऐप, मेटा कर रही तैयारी मेटा
    ग्लेन मैक्सवेल की ओर से वनडे क्रिकेट में बनाए गए रिकॉर्ड्स पर एक नजर ऑस्ट्रेलिया क्रिकेट टीम
    होंडा ने मई में बेचे 4.65 लाख दोपहिया वाहन, जानिए आंकड़े  होंडा
    शेयर बाजार में सेंसेक्स 800 अंक टूटा, गिरावट की क्या है वजह? शेयर बाजार समाचार

    छत्तीसगढ़

    वोट डालने से पहले भाजपा प्रत्याशी ने ईवीएम की पूजा कर नारियल फोड़ा, देखें वायरल वीडियो खालिदा ज़िया
    छत्तीसगढ़: नक्सलियों ने ठेकेदार की हत्या कर वाहनों को किया आग के हवाले देश
    छत्तीसगढ़ विधानसभा चुनाव नतीजेः शुरूआती रूझानों में कांग्रेस को भारी बहुमत, भाजपा पिछड़ी खालिदा ज़िया
    विधानसभा चुनाव नतीजेः तीन राज्यों में बढ़त से कांग्रेस में जश्न, भाजपा को झटका अशोक गहलोत

    मध्य प्रदेश

    कमल नाथ सरकार पर संकट के बादल, मंत्रियों को विधायकों के संपर्क में रहने को कहा भारतीय जनता पार्टी
    इस्तीफा देने पर अड़े राहुल ने की प्रियंका से मुलाकात, शाम को होगी कांग्रेस की बैठक छत्तीसगढ़
    मध्य प्रदेशः जिस पंडित ने कराए शादी के सात फेरे, उसी के साथ भागी दुल्हन देश
    लगातार छह घंटे से PUBG खेल रहा 16 वर्षीय छात्र हुआ बेहोश और हो गई मौत चीन समाचार

    राजस्थान

    ओम बिरला हो सकते हैं लोकसभा स्पीकर, कांग्रेस को फिर नहीं मिलेगा नेता विपक्ष का पद भारतीय जनता पार्टी
    कौन हैं लोकसभा के नए स्पीकर ओम बिरला? जानें नरेंद्र मोदी
    JEE मेन, NEET, JIPMER और AIIMS MBBS पास करने के बाद MIT US पढ़ने जाएगी लड़की शिक्षा
    अशोक गहलोत हो सकते हैं कांग्रेस के अगले अध्यक्ष, पायलट बनेंगे राजस्थान के मुख्यमंत्री भारतीय जनता पार्टी

    सोनिया गांधी

    रायबरेली से नामांकन दाखिल करने के बाद सोनिया गांधी का हमला, कहा- अजेय नहीं हैं मोदी उत्तर प्रदेश
    लोकसभा चुनाव: वायनाड से चुनाव लड़ने पर पहली बार बोले राहुल गांधी, कही यह बात केरल
    साध्वी प्रज्ञा के बचाव में प्रधानमंत्री मोदी, कहा- उनकी उम्मीदवारी हिंदू आतंकवाद कहने वालों को जवाब भोपाल
    प्रियंका गांंधी का बयान, भाजपा की मदद करने की बजाय मरना पसंद करूंगी भारतीय जनता पार्टी
    पाकिस्तान समाचार क्रिकेट समाचार नरेंद्र मोदी आम आदमी पार्टी समाचार अरविंद केजरीवाल राहुल गांधी फुटबॉल समाचार कांग्रेस समाचार लेटेस्ट स्मार्टफोन्स दक्षिण भारतीय सिनेमा भाजपा समाचार बॉक्स ऑफिस कलेक्शन कोरोना वायरस रेसिपी #NewsBytesExclusive ट्रैवल टिप्स IPL 2025
    हमारे बारे में प्राइवेसी पॉलिसी नियम हमसे संपर्क करें हमारे उसूल शिकायत खबरें समाचार संग्रह विषय संग्रह
    हमें फॉलो करें
    Facebook Twitter Linkedin
    All rights reserved © NewsBytes 2025