NewsBytes Hindi
    English Tamil Telugu
    अन्य
    चर्चित विषय
    आम आदमी पार्टी समाचार
    शिवसेना समाचार
    राहुल गांधी
    अमित शाह
    भाजपा समाचार
    इसुदान गढ़वी
    तेजस्वी सूर्या
    NewsBytes Hindi
    English Tamil Telugu
    NewsBytes Hindi
    User Placeholder

    Hi,

    Logout


    देश राजनीति दुनिया बिज़नेस खेलकूद मनोरंजन टेक्नोलॉजी करियर अजब-गजब लाइफस्टाइल ऑटो एक्सक्लूसिव विज़ुअल खबरें

    एंड्राइड ऐप डाउनलोड

    हमें फॉलो करें
    • Facebook
    • Twitter
    • Linkedin
     
    होम / खबरें / राजनीति की खबरें / मध्यप्रदेशः दिग्विजय का आरोप- कांग्रेस सरकार गिराने के लिए भाजपा ने दिया 100 करोड़ का लालच
    राजनीति

    मध्यप्रदेशः दिग्विजय का आरोप- कांग्रेस सरकार गिराने के लिए भाजपा ने दिया 100 करोड़ का लालच

    मध्यप्रदेशः दिग्विजय का आरोप- कांग्रेस सरकार गिराने के लिए भाजपा ने दिया 100 करोड़ का लालच
    लेखन प्रमोद कुमार
    Jan 09, 2019, 01:18 pm 1 मिनट में पढ़ें
    मध्यप्रदेशः दिग्विजय का आरोप- कांग्रेस सरकार गिराने के लिए भाजपा ने दिया 100 करोड़ का लालच

    मध्यप्रदेश में कांग्रेस को सरकार बनाए एक महीना भी नहीं हुआ है और पार्टी के वरिष्ठ नेता ने भाजपा पर सरकार गिराने की कोशिश करने का आरोप लगाया है। वरिष्ठ कांग्रेस नेता और पूर्व मुख्यमंत्री दिग्विजय सिंह ने दावा किया कि भाजपा राज्य सरकार को गिराने की कोशिश में है। उन्होंने कहा कि भाजपा ने कांग्रेस विधायक बैजनाथ कुशवाहा को Rs. 100 करोड़ और मंत्री पद का लालच दिया है ताकि वे कांग्रेस की सरकार गिरा सके।

    दिग्विजय के आरोप

    दिग्विजय ने कहा कि भाजपा को विपक्ष में बैठना रास नहीं आ रहा है इसलिए वो कांग्रेस की सरकार गिराने की कोशिश कर रही है। उन्होंने राज्य के पूर्व मंत्री नरोत्तम मिश्रा और विश्वास सांरग पर कांग्रेस विधायक को लालच देने का आरोप लगाया। उन्होंने कहा कि भाजपा कांग्रेस के कई विधायकों को तोड़ने का प्रयास कर रही है। साथ ही उन्होंने कहा कि सही समय आने पर वे इस मामले में सबूत भी पेश करेंगे।

    भाजपा का पलटवार

    दिग्विजय सिंह के बयान के बाद भारतीय जनता पार्टी ने पलटवार किया है। विश्वास सारंग और भाजपा विधायक नारायण त्रिपाठी ने दिग्विजय के आरोपों को झूठा बताते हुए कहा कि अगर ये आरोप सिद्ध होते हैं तो वे राजनीति छोड़ देंगे। बता दें कि मध्यप्रदेश सरकार में अंतर्कलह चल रहा है। कांग्रेस को समर्थन देने वाली बसपा की विधायक ने मंत्री पद के लिए मुख्यमंत्री कमलनाथ को 20 जनवरी तक का अल्टीमेटम दिया है।

    मंत्री पद नहीं मिलने से नाराज कांग्रेस विधायक

    बसपा विधायक के अलावा कांग्रेस विधायक हीरालाल अलावा भी मंत्री पद नहीं मिलने से नाराज है। जयस से विधायक हीरालाल ने कहा कि उन्हें उम्मीद है कि अगले विस्तार में उनका नंबर आ जाएगा। उन्होंने कहा कि युवाओं में निराशा है। उन्होंने अपनी बात पार्टी हाईकमान तक पहुंचा दी है। बता दें कि दिसंबर में आए विधानसभा चुनावों के नतीजों में 230 विधानसभा सीटों वाले राज्य में कांग्रेस को 114 और भाजपा को 109 सीटें मिली थी।

    इस खबर को शेयर करें
    Facebook
    Whatsapp
    Twitter
    Linkedin
    ताज़ा खबरें
    भारतीय जनता पार्टी
    दिग्विजय सिंह
    कांग्रेस समाचार
    कमलनाथ

    ताज़ा खबरें

    पाकिस्तान से बाहर एशिया कप का आयोजन क्रिकेट के लिए अच्छा होगा- अब्दुल रज्जाक पाकिस्तान क्रिकेट टीम
    कनाडा: 18 वर्षीय लड़की ने पहली बार में ही जीती लगभग 300 करोड़ रुपये की लॉटरी  कनाडा
    अमेरिका: भारतीय मूल की नताशा जॉन्स हॉपकिंस सेंटर की सबसे प्रतिभाशाली छात्रों की सूची में शामिल अमेरिका
    सामंथा रुथ की फिल्म 'शाकुंतलम' की रिलीज टली, निर्माताओं ने जारी किया बयान सामंथा रुथ प्रभु

    भारतीय जनता पार्टी

    'पठान' विवाद: प्रधानमंत्री मोदी का भाजपा नेताओं को निर्देश, बेवजह के बयान न दें पठान फिल्म
    वाजपेयी की बायोपिक 'मैं अटल हूं' से पंकज त्रिपाठी की पहली तस्वीर, दिखे हूबहू अटल अटल बिहारी वाजपेयी
    भाजपा मुफ्त राशन तब देती है जब उसे वोट चाहिए- अखिलेश यादव अखिलेश यादव
    मनोज तिवारी तीसरी बार बनेंगे पिता, शेयर किया पत्नी की गोदभराई का वीडियो मनोज तिवारी

    दिग्विजय सिंह

    दिग्विजय के बयान से कांग्रेस ने झाड़ा पल्ला, राहुल गांधी बोले- यह पार्टी का विचार नहीं भारत जोड़ो यात्रा
    जम्मू-कश्मीर: दिग्विजय सिंह ने पुलवामा हमले पर केंद्र को घेरा, कहा- संसद में नहीं दी रिपोर्ट भारत जोड़ो यात्रा
    कांग्रेस अध्यक्ष चुनाव: मल्लिकार्जुन खड़गे और शशि थरूर में से किसका पलड़ा भारी? शशि थरूर
    खड़गे ने दिया राज्यसभा के नेता विपक्ष के पद से इस्तीफा, दिग्विजय और चिदंबरम रेस में कांग्रेस समाचार

    कांग्रेस समाचार

    महाराष्ट्र: कांग्रेस में आंतरिक कलह बढ़ी, राज्य प्रमुख से नाराज बालासाहेब थोराट ने दिया इस्तीफा महाराष्ट्र
    त्रिपुरा चुनाव: माणिक्य देबबर्मा की नई 'टिपरा मोथा' पार्टी ने त्रिकोणीय बनाया मुकाबला, जानें अहम बातें त्रिपुरा चुनाव
    सोनिया गांधी ने केंद्रीय बजट को बताया गरीबों पर 'मौन प्रहार' सोनिया गांधी
    अडाणी-हिंडनबर्ग मामला: कांग्रेस का देशभर में LIC और SBI के दफ्तरों के बाहर प्रदर्शन हिंडनबर्ग रिसर्च

    कमलनाथ

    जबलपुर: अस्पताल में इलाज न मिलने के कारण बच्चे ने मां के हाथों में तोड़ा दम मध्य प्रदेश
    मध्य प्रदेश: जबलपुर के निजी अस्पताल में भीषण आग से 10 की मौत, 11 अन्य झुलसे मध्य प्रदेश
    मध्य प्रदेश: मुख्यमंत्री को ठंडी चाय परोसने वाले अधिकारी को मिला कारण बताओ नोटिस मध्य प्रदेश
    महाराष्ट्र के राजनीतिक संकट से कांग्रेस भी चिंतित, सता रहा विधायकों के बागी होने का डर उद्धव ठाकरे

    राजनीति की खबरें पसंद हैं?

    नवीनतम खबरों से अपडेटेड रहें।

    Politics Thumbnail
    पाकिस्तान समाचार क्रिकेट समाचार नरेंद्र मोदी आम आदमी पार्टी समाचार अरविंद केजरीवाल राहुल गांधी फुटबॉल समाचार कांग्रेस समाचार लेटेस्ट स्मार्टफोन्स क्रिप्टोकरेंसी भाजपा समाचार कोरोना वायरस रेसिपी #NewsBytesExclusive कोरोना वायरस वैक्सीन ट्रैवल टिप्स यूक्रेन युद्ध मंकीपॉक्स द्रौपदी मुर्मू
    हमारे बारे में प्राइवेसी पॉलिसी नियम हमसे संपर्क करें हमारे उसूल शिकायत खबरें समाचार संग्रह विषय संग्रह
    हमें फॉलो करें
    Facebook Twitter Linkedin
    All rights reserved © NewsBytes 2023