PoK: खबरें
PoK यानी पाकिस्तानी अधिकृत कश्मीर। यह भारत के जम्मू-कश्मीर का वह हिस्सा है, जिस पर पाकिस्तान ने कबीलाई हमला कर कब्जा कर लिया था। पाकिस्तान ने इसे गिलगित-बाल्टिस्तान और आजाद कश्मीर में बांट रखा है। भारत और पाकिस्तान के बीच विवाद की यह एक अहम वजह है। भारत इस पर अपना दावा करता है। इससकी सीमाएं पाकिस्तानी पंजाब, उत्तर पश्चिम में अफगानिस्तान के वाखान कॉरिडोर से, चीन के शिंजियांग क्षेत्र और कश्मीर से पूर्व में लगती हैं। पाकिस्तानी कब्जे वाले कश्मीर की राजधानी मुजफ्फराबाद है और इसमें आठ जिले और 19 तहसीलें हैं। मौजूदा गृह मंत्री अमित शाह ने संसद में अनुच्छेद 370 पर बहस के दौरान कहा था कि अक्साई चीन और PoK भारत का अभिन्न हिस्सा है और इसके लिए हम जान भी दे देंगे।
PoK में हजारों लोगों ने निकाली रैली, बोले- हम पाकिस्तान का हिस्सा नहीं
पाकिस्तान के कब्जे वाले कश्मीर (PoK) में पाकिस्तान के दमन के खिलाफ आवाजें तेज हो गई हैं। आज हजारों प्रदर्शनकारियों ने रावलकोट में इकट्ठा होकर 'PoK पाकिस्तान का हिस्सा नहीं है' जैसे नारे लगाए।
भारत ने पाकिस्तान के युद्ध छेड़ने वाले बयान को बताया हताशा भरी कोशिश
भारत ने पाकिस्तानी रक्षा मंत्री ख्वाजा आसिफ द्वारा भारत के खिलाफ युद्ध छेड़ने के बयान पर प्रतिक्रिया दी है।
UN में भारत ने जम्मू-कश्मीर को 'अभिन्न अंग' बताया, कहा- पाकिस्तान आतंकवाद का निर्यात करता है
भारत ने संयुक्त राष्ट्र मानवाधिकार परिषद (UNHRC) के 62वें सत्र में पाकिस्तान की कड़ी आलोचना करते हुए जम्मू और कश्मीर के संबंध में इस्लामाबाद के आरोपों को खारिज कर दिया।
अमेरिका का दोहरा झटका; कश्मीर को पाकिस्तान का हिस्सा बताया, पैसिफिक कमान से 'इंडो' को हटाया
अमेरिका ने फ्रांस में G-7 शिखर सम्मेलन में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप की मुलाकात के बीच दोहरा झटका दिया है।
पाकिस्तान सेना का Mi-17 हेलीकॉप्टर PoK में मुजफ्फराबाद के पास दुर्घटनाग्रस्त, सवार सभी सैनिकों की मौत
पाकिस्तान की सेना का एक Mi-17 हेलिकॉप्टर पाकिस्तान अधिकृत कश्मीर (PoK) के मुजफ्फराबाद में उड़ान भरते समय दुर्घटनाग्रस्त हो गया। हादसे का कारण तकनीकी खराबी बताया जा रहा है।
PoK में हिंसा में 30 मौतें, भारत-पाकिस्तान में क्यों छिड़ी जुबानी जंग?
पाकिस्तान के कब्जे वाले कश्मीर (PoK) हालिया सालों के सबसे भीषण हिंसा के दौर से गुजर रहा है। इस हिंसा में अब तक 30 लोगों की मौत हो गई है और 200 से ज्यादा घायल हुए हैं। मृतकों में 4 पुलिसकर्मी भी शामिल हैं।
पाकिस्तान अधिकृत कश्मीर में तनाव, प्रदर्शनकारियों और पुलिस के बीच झड़प में 7 लोग मारे गए
पाकिस्तान अधिकृत जम्मू-कश्मीर (PoK) में तनाव का माहौल है। यहां के रावलकोट शहर में प्रतिबंधित प्रदर्शनकारी समूह और पुलिस के बीच झड़प हो रही है, जो हिंसा में बदल गई है।
कौन था पुलवामा हमले का मास्टरमाइंड हमजा बुरहान, जिसकी PoK में हुई हत्या?
पुलवामा हमले के मास्टरमाइंड आतंकी हमजा बुरहान की पाकिस्तान अधिकृत कश्मीर (PoK) में गोली मारकर हत्या कर दी गई है।
चीन की PoK-अफगानिस्तान सीमा पर बनी सेनलिंग काउंटी भारत के लिए चिंता का विषय क्यों?
चीन ने पाकिस्तान अधिकृत कश्मीर (PoK) और अफगानिस्तान की सीमाओं के निकट शिनजियांग क्षेत्र में एक नया सेनलिंग काउंटी स्थापित किया है।
जम्मू-कश्मीर से लेकर दिल्ली तक महसूस किए गए भूकंप के झटके, लोगों में दहशत
देश में शुक्रवार को राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली से कश्मीर घाटी के कई हिस्सों में भूकंप के झटके महसूस किए गए। इससे कुछ समय के लिए लोगों में दहशत फैल गई।
अमेरिका ने लिया यू-टर्न, PoK और अक्साई चिन को भारत में दिखाने वाला नक्शा हटाया
अमेरिका के व्यापार प्रतिनिधि कार्यालय ने एक बेहद आश्चर्यजनक तरीके से एक पोस्ट को सोशल मीडिया से हटा दिया है, जो भारतीय नक्शे से जुड़ा था।
पाकिस्तानी प्रधानमंत्री और सेना प्रमुख की जहरीली बयानबाजी, PoK में उठाया 'आजादी' का मुद्दा
पाकिस्तान के प्रधानमंत्री शहबाज शरीफ और सेना प्रमुख असिम मुनीर ने हाल ही में पाकिस्तान अधिकृत कश्मीर (PoK) का दौरा किया था। इस दौरान उन्होंने विवादास्पद बयानबाजी की है, जिसने क्षेत्रीय स्थिरता को लेकर चिंताएं बढ़ा दी हैं।
PoK में आतंकी शिविर सक्रिय, जम्मू में आतंकियों की मौजूदगी; क्या है चिंता की बात?
पाकिस्तान अपनी हरकतों से बाज नहीं आ रहा है। खबर है कि पाकिस्तान अधिकृत कश्मीर (PoK) में फिर से आतंकी शिविर सक्रिय हो रहे हैं। बहावलपुर में जैश-ए-मोहम्मद के आतंकियों की बड़ी बैठक हुई थी, जिसमें कई शीर्ष दहशतगर्दों ने हिस्सा लिया।
PoK में नेपाल जैसा जेन-Z प्रदर्शन, शहबाज सरकार के खिलाफ क्यों फूटा युवाओं का गुस्सा?
पाकिस्तान के कब्जे वाले कश्मीर (PoK) में नेपाल की तरह नई पीढ़ी यानी जेन-Z बगावत पर उतर आई है।
भारत ने UN में कहा- PoK में मानवाधिकार उल्लंघन बंद करे पाकिस्तान, जम्मू-कश्मीर हमारा अभिन्न अंग
संयुक्त राष्ट्र (UN) में भारत ने एक बार फिर पाकिस्तान को कटघरे में खड़ा किया है। भारत ने कहा कि पाकिस्तान के लिए लोकतंत्र की अवधारणा 'बाहरी' है और उसे अवैध तरीके से कब्जाए इलाकों में गंभीर मानवाधिकार उल्लंघनों को तत्काल बंद करना चाहिए।
PoK में हिंसा पर बोला भारत- ये पाकिस्तान के दमनकारी रवैये का नतीजा, जवाबदेही तय हो
पाकिस्तान के कब्जे वाले कश्मीर (PoK) में हिंसा को लेकर भारत का बयान सामने आया है। विदेश मंत्रालय ने इसे पाकिस्तान के दमनकारी दृष्टिकोण और संसाधनों की व्यवस्थित लूट का नतीजा बताया है।
PoK में हिंसक हुआ सरकार के खिलाफ प्रदर्शन, आज 8 लोगों की मौत
पाकिस्तान अधिकृत कश्मीर (PoK) में पाकिस्तान की सरकार के खिलाफ विरोध प्रदर्शन बढ़ता जा रहा है। आज आंदोलन के तीसरे दिन 8 लोग मारे गए हैं।
PoK में क्यों सड़कों पर उतरी भीड़? इंटरनेट बंद और भारी सुरक्षा बल तैनात
पाकिस्तान अधिकृत कश्मीर (PoK) में सोमवार को अवामी एक्शन कमेटी (AAC) ने एक बड़े विरोध-प्रदर्शन का आह्वान किया है, जिसको लेकर प्रशासन के हाथ-पांव फूल गए हैं।
आतंकी संगठन PoK को छोड़कर खैबर पख्तूनख्वा में बना रहे ठिकाने, क्या है वजह?
हाल ही में कुछ मीडिया रिपोर्ट में दावा किया गया है कि आतंकी संगठन अपने ठिकानों को पाकिस्तान के कब्जे वाले कश्मीर (PoK) से हटाकर पाकिस्तान में शिफ्ट कर रहे हैं।
अब लश्कर आतंकी ने खोली पाकिस्तान की पोल, 'ऑपरेशन सिंदूर' में नुकसान के दिए सबूत
भारत के 'ऑपरेशन सिंदूर' में हुए नुकसान को पाकिस्तान भले ही नकारता रहा हो, लेकिन अब उसके ही आतंकी संगठनों के लोग पोल खोल रहे हैं।
पहलगाम हमले में पाकिस्तानी भूमिका का सबूत, आतंकी ताहिर का PoK में हुआ प्रतीकात्मक अंतिम संस्कार
पहलगाम आतंकी हमले में पाकिस्तान का हाथ होने का बड़ा सबूत सामने आया है।
PoK के गिलगित-बाल्टिस्तान क्षेत्र में देखा गया आतंकवादी मसूद अजहर, खुफिया जानकारी में हुआ खुलासा
भारत का प्रमुख वांछित आतंकवादी और पाकिस्तान स्थित आतंकी संगठन जैश-ए-मोहम्मद (JeM) प्रमुख मसूद अजहर को पाक अधिकृत कश्मीर (PoK) के गिलगित-बाल्टिस्तान क्षेत्र में देखा गया है।
'ऑपरेशन सिंदूर' में तबाह हुए आतंकी ठिकानों को फिर से बना रहा पाकिस्तान- रिपोर्ट
भारत के 'ऑपरेशन सिंदूर' में तबाह हुए आतंकी ठिकानों का पाकिस्तान फिर से निर्माण कर रहा है।
राजनाथ सिंह बोले- PoK निवासी हमारे देश का हिस्सा, एक दिन जरूर वापस आएंगे
रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने गुरुवार को पाकिस्तान के कब्जे वाले कश्मीर (PoK) में रहने वाले लोगों को भारत का हिस्सा बताया और उनके वापस लौटने का भरोसा जताया।
पाकिस्तान के मददगार तुर्की को भारत का संदेश, विदेश मंत्रालय ने पाकिस्तान को भी सुनाया
भारत के खिलाफ हमले में तुर्की ने पाकिस्तान की मदद की थी। इस पर अब विदेश मंत्रालय का बयान आया है। मंत्रालय ने कहा कि द्विपक्षीय रिश्ते एक-दूसरे की चिंताओं के प्रति संवेदनशीलता के आधार पर ही बनते हैं।
सेना ने कहा- LoC पर 40 पाकिस्तानी सैनिक मारे गए, हमारे सभी पायलट सुरक्षित
भारत की तीना सेनाओं के DGMO ने आज संयुक्त प्रेस कॉन्फ्रेंस की।
पोप लियो ने किया भारत और पाकिस्तान के बीच हुए संघर्ष विराम समझौते का स्वागत
पोप लियो ने रविवार को दुनिया के ताकतवर देशों से अब और युद्ध न करने की अपील करते हुए भारत और पाकिस्तान के बीच शनिवार को हुए संघर्ष विराम समझौते का स्वागत किया है।
ऑपरेशन सिंदूर: उपग्रह तस्वीरों में दिखा बहावलपुर के आतंकी ठिकानों की तबाही का मंजर
भारत ने बुधवार तड़के 'ऑपरेशन सिंदूर' के तहत पाकिस्तान और पाक अधिकृत कश्मीर (PoK) में संचालित विभिन्न आतंकवादी संगठनों के 9 ठिकानों को ध्वस्त कर दिया।
भारत के 5 विमान गिराने पर पाकिस्तानी रक्षा मंत्री का अजीबोगरीब बयान, कहा- सोशल मीडिया पर देखो
भारत ने बुधवार तड़के 'ऑपरेशन सिंदूर' चलाकर पाकिस्तान और पाक अधिकृत कश्मीर (PoK) में आतंकवादियों के 9 ठिकानों को तबाह कर दिया।
ऑपरेशन सिंदूर: भारत ने आतंकी कसाब के ट्रेनिंग कैंप समेत इन ठिकानों को किया तबाह
पहलगाम में हुए आतंकी हमले के जवाब में भारत ने पाकिस्तान के खिलाफ 'ऑपरेशन सिंदूर' शुरू किया है। इसके तहत भारतीय वायुसेना ने पाकिस्तान और पाकिस्तान अधिकृत कश्मीर (POK) में स्थित 9 आतंकी ठिकानों को निशाना बनाया है।
पाकिस्तान के रक्षा मंत्री आसिफ बोले- भारत के ऑपरेशन रोकने पर नहीं करेंगे आगे की कार्रवाई
भारत की ओर से बुधवार तड़के 'ऑपरेशन सिंदूर' के तहत पाकिस्तान और पाक अधिकृत कश्मीर (PoK) में स्थित आतंकवादी शिविरों पर किए गए मिसाइल हमले के बाद पाकिस्तान की सेना भी लगातार गोलीबारी कर रही है।
'ऑपरेशन सिंदूर' पर प्रेस कॉन्फ्रेंस: महिला सैन्य अफसरों ने बताई एक-एक मिनट की पूरी कहानी
'ऑपरेशन सिंदूर' को लेकर भारतीय सेना और विदेश मंत्रालय ने संयुक्त प्रेस कॉन्फ्रेंस की।
'ऑपरेशन सिंदूर' के बाद पाकिस्तान फैला रहा गलत जानकारी, पुरानी तस्वीरों के जरिए किए झूठे दावे
पहलगाम आतंकी हमले के 15 दिन बाद भारत ने 'ऑपरेशन सिंदूर' के तहत पाकिस्तान में 9 आतंकी ठिकानों को निशाना बनाया है।
ऑपरेशन सिंदूर: भारत ने मिसाइलों से इन ठिकानों को ही निशाना क्यों बनाया?
भारत ने जम्मू-कश्मीर के पहलगाम में निर्दोष पर्यटकों पर किए गए आतंकवादी हमले का बुधवार तड़के बदला ले लिया है।
लंदन में एस जयशंकर बोले- PoK वापस मिलने के बाद कश्मीर समस्या का हल हो जाएगा
ब्रिटेन दौरे पर पहुंचे विदेश मंत्री एस जयशंकर ने एक कार्यक्रम के दौरान कश्मीर के मुद्दे पर अपनी बेबाक राय रखी और कहा कि यह समस्या तब हल होगी, जब पाकिस्तान अधिकृत कश्मीर (PoK) भारत को वापस मिलेगा।
#NewsBytesExplainer: PoK में कैसे होते हैं चुनाव और भारत वहां क्यों आरक्षित रखता है 24 सीटें?
चुनाव आयोग ने जम्मू-कश्मीर में विधानसभा चुनाव की तारीखों का ऐलान कर दिया है।
NCERT की 12वीं की किताबों में किया गया बदलाव, 'आजाद कश्मीर' शब्द हटाकर PoJK किया गया
राष्ट्रीय शैक्षिक अनुसंधान और प्रशिक्षण परिषद (NCERT) ने 12वीं की 'राजनीतिक विज्ञान' और 'स्वतंत्रता के बाद भारत में राजनीति' पाठ्यपुस्तकों में कुछ बदलाव किए हैं।
PoK में पाकिस्तान के खिलाफ सड़कों पर क्यों उतरे सैंकड़ों लोग?
पाकिस्तान के कब्जे वाले कश्मीर (PoK) में इन दिनों सैकड़ों प्रदर्शनकारी सड़कों पर उतरे हुए हैं। यहां के लोग विरोध प्रदर्शन कर रहे हैं, जिनमें एक पुलिस अधिकारी समेत 2 लोगों की मौत हो गई है और 100 से भी ज्यादा लोग घायल हुए हैं।
#NewsBytesExplainer: पाकिस्तान अधिकृत कश्मीर में 'आजादी' के नारे क्यों गूंज रहे हैं?
पाकिस्तान अधिकृत कश्मीर (PoK) में इस समय 'आजादी' के नारे गूंज रहे हैं और लोग सड़कों पर उतर आए हैं।
पाकिस्तान में ब्रिटिश उच्चायुक्त की PoK यात्रा पर भारत ने जताई आपत्ति, बताया संप्रभुता का उल्लंघन
पाकिस्तान में ब्रिटेन की उच्चायुक्त जेन मैरियट के पाकिस्तान के कब्जे वाले कश्मीर (PoK) की यात्रा पर विवाद बढ़ गया है। भारत सरकार ने मैरियट के इस दौरे पर अपना विरोध जताया है।