अमेरिका ने लिया यू-टर्न, PoK और अक्साई चिन को भारत में दिखाने वाला नक्शा हटाया
क्या है खबर?
अमेरिका के व्यापार प्रतिनिधि कार्यालय ने एक बेहद आश्चर्यजनक तरीके से एक पोस्ट को सोशल मीडिया से हटा दिया है, जो भारतीय नक्शे से जुड़ा था। कुछ दिन पहले अमेरिकी व्यापार प्रतिनिधि कार्यालय ने एक्स पर अमेरिका-भारत व्यापार समझौते के बाद भारतीय नक्शा साझा किया था, जिसमें पाकिस्तान अधिकृत कश्मीर (PoK) और अक्साई चिन समेत पूरे जम्मू-कश्मीर को भारतीय क्षेत्र के रूप में दर्शाया गया था। अब नक्शे वाली ये पोस्ट एक्स से डिलीट कर दी गई है।
पोस्ट
अमेरिका द्वारा साझा नक्शे में क्या था?
अमेरिकी व्यापार प्रतिनिधि ने यह पोस्ट 7 फरवरी को साझा की थी, जो नई दिल्ली और वाशिंगटन द्वारा द्विपक्षीय व्यापार समझौते के विवरण की घोषणा के तुरंत बाद था। इसमें अमेरिका के लिए भारत के बाजार को चारों तरफ से खुला दिखाया गया था और लिखा था, "सूखे मेवे और अनाज से लेकर लाल ज्वार और ताज़े और प्रोसेस्ड फलों तक, अमेरिका-भारत समझौते से अमेरिकी उत्पाद के लिए नया मार्केट प्रवेश मिलेगा।"
हिस्सा
विवादित क्षेत्रों पर है पाकिस्तान और चीन का दावा
भारत ने लगातार जम्मू-कश्मीर को संपूर्ण केंद्र शासित प्रदेश "भारत का अभिन्न और अविभाज्य हिस्सा बताया है नई दिल्ली का यह भी कहना है कि अक्साई चिन भारतीय भूभाग का अभिन्न अंग है। इससे पहले, चीन के 'मानक मानचित्र' ने अरुणाचल प्रदेश, अक्साई चिन, ताइवान और विवादित दक्षिण चीन सागर पर अपना दावा किया था। पाकिस्तान भी PoK वाले क्षेत्रों को अपने देश का हिस्सा बताता रहा है। अमेरिका के इस मानचित्र से एक बहस शुरू हो गई थी।
ट्विटर पोस्ट
अमेरिका ने ये नक्शा किया था पोस्ट
Not a good News for Pakistan.
— Aditya Raj Kaul (@AdityaRajKaul) February 7, 2026
US Trade Representative’s Office has released India Map which shows entire J&K including PoK as part of India. Usually there is a clear demarcation. US agrees with India political map. pic.twitter.com/ke7ii0nlZS