Page Loader
राजनाथ सिंह बोले- PoK निवासी हमारे देश का हिस्सा, एक दिन जरूर वापस आएंगे
राजनाथ सिंह ने PoK के भारत में वापस आने पर भरोसा जताया

राजनाथ सिंह बोले- PoK निवासी हमारे देश का हिस्सा, एक दिन जरूर वापस आएंगे

लेखन गजेंद्र
May 29, 2025
01:29 pm

क्या है खबर?

रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने गुरुवार को पाकिस्तान के कब्जे वाले कश्मीर (PoK) में रहने वाले लोगों को भारत का हिस्सा बताया और उनके वापस लौटने का भरोसा जताया। राजनाथ ने नई दिल्ली में आयोजित भारतीय उद्योग परिसंघ (CII) के वार्षिक व्यापार शिखर सम्मेलन 2025 में कहा, "मैं मानता हूं कि PoK के लोग हमारे अपने हैं, हमारे परिवार का हिस्सा हैं।" उन्होंने कहा कि एक दिन वे जरूर लौटेंगे, कुछ गिने-चुने लोग हैं, जिन्हें भटकाया गया है।

बयान

आगे क्या बोले राजनाथ?

राजनाथ ने कहा, "हम एक भारत श्रेष्ठ भारत के संकल्प के लिए प्रतिबद्ध है और हमें यह पूर्ण विश्वास है कि हमारे वो भाई जो आज हमसे भौगोलिक और राजनीतिक रूप से अलग है, वे भी अपने स्वाभिमान, आत्मा की आवाज और स्वेच्छा से भारत की मुख्य धारा में कभी न कभी जरुर वापस लौटेगें। वहां के अधिकांश लोग भारत के साथ गहरा जुड़ाव महसूस करते है, कुछ गिने चुने ही हैं, जिन्हें भटकाया गया है।"

भरोसा

महाराणा प्रताप के भाई से PoK की तुलना की

उन्होंने कहा, "PoK में रहने वाले हमारे भाइयों की स्थिति वीर योद्धा महाराणा प्रताप के छोटे भाई शक्ति सिंह की जैसी है। छोटे भाई शक्ति सिंह के अलग हो जाने पर भी महाराणा प्रताप का विश्वास अपने छोटे भाई के प्रति बना रहता है और वो बड़े विश्वास से कहते हैं, "तब कुपंथ को छोड़ सुपथ पर स्वयं चला आएगा। मेरा ही भाई है, मुझसे दूर कहां जायेगा। एक दिन PoK कहेगा, मैं भारत ही हूं और वापस आया हूं।"

ट्विटर पोस्ट

राजनाथ सिंह का भाषण