आंध्र प्रदेश में सड़क निर्माण के दौरान धमाका, 4 मजदूरों की दर्दनाक मौत
क्या है खबर?
आंध्र प्रदेश के अल्लूरी सीताराम राजू जिले में सड़क निर्माण कार्य के दौरान धमाका होने से 5 लोगों की मौत हो गई है। बताया जा रहा है कि निर्माण कार्य के दौरान चट्टानों को तोड़ने के लिए विस्फोट किया जा रहा था। इसी दौरान जोरदार धमाका हुआ, जिसकी चपेट में आकर 4 मजदूरों की मौत हो गई। धमाका इतना तेज था कि मजदूरों के शरीर के अंग दूर तक बिखर गए।
घटना
धमाके से ट्रक पलटा
ये घटना अनंतगिरी मंडल के पिनाकोटा गांव में हुई है। कुछ रिपोर्टों में ये भी दावा किया गया है कि वाहन में डीजल भरते समय ये हादसा हुआ है।
धमाका इतना जोरदार था कि पास खड़ा एक छोटा ट्रक पलट गया और मजदूरों के शव दूर-दूर तक बिखर गए।
घटना की सूचना मिलते ही पुलिस और राजस्व विभाग के अधिकारी फौरन मौके पर पहुंचे और बचाव कार्य शुरू किया।
पुलिस
शिक्षिका भी धमाके की चपेट में आई
पुलिस ने कहा, "विस्तार कार्य के लिए चट्टानों को तोड़ने के लिए जिलेटिन स्टिक से लैस एक विशेष उपकरण का इस्तेमाल किया जा रहा था। इस दौरान उपकरण में खराबी आ गई। विस्फोट में 2 वाहन नष्ट हो गए। दुर्घटना में चालक और 3 श्रमिकों की मौत हो गई। विपरीत दिशा से आ रहे एक शिक्षक की भी जान चली गई।"
मृतकों में विशाखापत्तनम की शिक्षिका सुनीता, देवरापल्ली के मणि, चिदिकाड़ा के नारायणराव और कडप्पा के पवन कुमार शामिल हैं।