Loading...
गुरूग्राम में भारी बारिश के कारण 'वर्क फ्रॉम होम' लागू, दिल्ली में भी रेड अलर्ट जारी
गुरूग्राम में भारी बारिश के कारण 'वर्क फ्रॉम होम' लागू (फाइल तस्वीर)

गुरूग्राम में भारी बारिश के कारण 'वर्क फ्रॉम होम' लागू, दिल्ली में भी रेड अलर्ट जारी

लेखन गजेंद्र
Aug 06, 2026
12:07 pm

क्या है खबर?

दिल्ली और आसपास के शहरों में गुरुवार को हुई भारी बारिश ने जनजीवन अस्त-व्यस्त कर दिया है। इस बीच, भारतीय मौसम विभाग (IMD) ने दिल्ली में भारी बारिश की संभावान को देखते हुए रेड अलर्ट जारी किया है। वहीं, गुरुग्राम में भी बारिश की वजह से कंपनियों को 'वर्क-फ्रॉम-होम' नीति लागू करने की सलाह दी गई है। IMD ने इलाकों में मध्यम बारिश और गरज के साथ तेज हवा की भविष्यवाणी की है।

बारिश

नोएडा और गाजियाबाद के लिए ऑरेंज अलर्ट जारी

मौसम विभाग ने उत्तर पूर्वी दिल्ली, मध्य दिल्ली, दक्षिण पूर्वी दिल्ली, दक्षिणी दिल्ली, नई दिल्ली और शाहदरा में भारी से बहुत भारी बारिश की संभावना जताई है। इन इलाकों के लिए रेड अलर्ट जारी किया है।

बुधवार को दिल्ली में 16 मिलीमीटर बारिश हुई थी। साथ ही, कई इलाकों में यातायात बुरी तरह प्रभावित हुआ था।

दिल्ली से सटे नोएडा और गाजियाबाद के लिए भी ऑरेंज अलर्ट जारी किया गया है। यहां भी भारी बारिश हो सकती है।

चेतावनी

गुरूग्राम में वर्क फ्राम होम की सलाह

गुरूग्राम में 12 घंटे में 97 मिमी बारिश होने के एक दिन बाद, गुरुवार सुबह भी भारी बारिश जारी रही, जिससे दिल्ली-जयपुर एक्सप्रेसवे सहित प्रमुख सड़कों पर यातायात बाधित हो गया।

IMD ने गुरूग्राम और फरीदाबाद के लिए येलो अलर्ट और दक्षिणी हरियाणा के लिए ऑरेंज अलर्ट जारी किया है।

गुरुग्राम पुलिस के जनसंपर्क अधिकारी संदीप तुरान ने कॉरपोरेट सेक्टर और निजी संस्थानों से आग्रह किया है कि वे कर्मचारियों को घर से काम करने की सुविधा दें।

ADVERTISEMENT

ट्विटर पोस्ट

गुरूग्राम में बारिश का हाल

ADVERTISEMENT