Loading...
गुरुग्राम: महिला बाइकर के पीछे पड़ा कार चालक, नहीं रुकी तो मारी टक्कर; सामने आया वीडियो
गुरुग्राम में एक कार ने महिला बाइक सवार को टक्कर मार दी

गुरुग्राम: महिला बाइकर के पीछे पड़ा कार चालक, नहीं रुकी तो मारी टक्कर; सामने आया वीडियो

लेखन आबिद खान
Sep 14, 2026
10:31 am

क्या है खबर?

हरियाणा के गुरुग्राम में एक महिला बाइकर के साथ हिट एंड रन का मामला सामने आया है। महिला बाइकर सिया ने आरोप लगाया कि कार सवार कुछ लोग पहले उनका पीछा कर रहे थे और बाद में मोटरसाइकिल को टक्कर मार दी। इसके बाद बाइक कई मीटर तक घिसटती चली गई। टक्कर मारने के बाद कार सवार आरोपी फरार हो गए। पूरी घटना सिया की बाइक पर लगे कैमरे में रिकॉर्ड हो गई है।

घटना

सिया ने कहा- असभ्य हरतकें कर रहे थे कार सवार युवक

सिया ने बताया कि वह रविवार को अपनी अप्रिलिया RS 457 स्पोर्ट्स बाइक को लेकर अपने बाइकिंग ग्रुप के साथ गोल्फ कोर्स रोड पर निकली थीं।

सिया ने कहा कि कार सवार युवकों ने पहले उन्हें इशारा कर रूकने को कहा था। उन्होंने कहा कि कार बेहद करीब आ गई थी और अंदर बैठा शख्स असभ्य हरकतें कर रहा था। इस वजह से किसी अनहोनी की आशंका के चलते उन्होंने बाइक नहीं रोकी।

टक्कर

टक्कर के बाद कई मीटर तक घसीटती चली गई बाइक

सिया ने बताया कि इस दौरान एक दोस्त ने उन्हें बचाने और कार को दोबारा उनके करीब आने से रोकने की कोशिश की।

इसके बाद कार चालक ने ओवरटेक कर उनकी बाइक को टक्कर मार दी, जिसके चलते बाइक कई मीटर तक घिसटती हुई गई और उसमें से चिंगारी निकलने लगी।

टक्कर के बाद कार तेजी से वहां से निकल गई। सिया ने पूरी घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर साझा किया है।

ADVERTISEMENT

ट्विटर पोस्ट

देखें घटना का वीडियो

ADVERTISEMENT