Loading...
नोएडा में चलती कैब बनी आग का गोला, चालक ने इस तरह बचाई जान
नोएडा में चलती कैब बनी आग का गोला

नोएडा में चलती कैब बनी आग का गोला, चालक ने इस तरह बचाई जान

लेखन गजेंद्र
Aug 18, 2026
10:05 am

क्या है खबर?

दिल्ली से सटे उत्तर प्रदेश के नोएडा में सड़क पर दौड़ती कैब अचानक आग के लपटों से घिर गई। कैब में चालक के अलावा कोई नहीं था, जो किसी तरह सुरक्षित बच गया। घटना सेक्टर-97 के पास सोमवार रात को घटी है। बताया जा रहा है कि कार में सड़क पर चलते-चलते अचानक आग लग गई थी और थोड़ी देर में उसने पूरी कार को अपनी चपेट में ले लिया। इस दौरान धमाके से कांच की खिड़कियां टूट गईं।

हादसा

चालक ने कूदकर बचाई जान

जानकारी के मुताबिक, कार एक सवारी को लेने सेक्टर-104 रेड लाइट आम्रपाली सफायर की ओर जा रही थी, तभी बीच में ही कार के अंदर धुआं निकलने लगा।

कार के चालक ने तुरंत कार को सड़क पर रोक और बाहर कूद गया। थोड़ी देर में कार आग का गोला बन गई। घटना के समय कैब में कोई सवारी नहीं थी, जिससे बड़ा हादसा हो सकता था।

बताया जा रहा है कि कैब में शॉर्ट सर्किट से आग लगी थी।

ट्विटर पोस्ट

घटना का दृश्य

ADVERTISEMENT

बचाव

20 मिनट में बुझाई आग

कार चालक ने आग लगने की सूचना पुलिस और अग्निशमन विभाग को दी, जिसके बाद दमकल की एक गाड़ी को मौके पर भेजा गया। 20 मिनट में आग पर काबू पा लिया गया।

बता दें कि शनिवार को गुरूग्राम में भी कटारिया चौक के पास एक चलती कार में आग लग गई थी। हालांकि, उस समय भी कार चालक ने कूदकर अपनी जान बचाई थी।

बताया जा रहा है कि कार में CNG सिलेंडर लगा था।

ADVERTISEMENT