LOADING...
गुरूग्राम में लिव-इन पार्टनर ने युवती को बंधक बनाकर पीट-पीटकर अधमरा किया, हालत गंभीर
गुरूग्राम में लिव-इन पार्टनर ने त्रिपुरा की युवती को बंधक बनाकर पीटा

गुरूग्राम में लिव-इन पार्टनर ने युवती को बंधक बनाकर पीट-पीटकर अधमरा किया, हालत गंभीर

लेखन गजेंद्र
Feb 20, 2026
11:33 am

क्या है खबर?

दिल्ली से सटे हरियाणा के गुरूग्राम में एक 19 वर्षीय युवक ने अपनी लिव-इन पार्टनर को बंधक बनाकर इतना बुरी तरह पीटा कि वह जिंदगी और मौत से लड़ रही है। घटना सेक्टर-69 स्थित ग्रेट पीजी (PG) में घटी है। यहां युवक और युवती दोनों साथ में किराए पर रहते हैं। आरोपी का नाम शिवम है, जो दिल्ली का रहने वाला है, जबकि युवती त्रिपुरा की रहने वाली है। युवती की हालत नाजुक है। वह दिल्ली AIIMS में भर्ती है।

घटना

युवती की मां ने पुलिस को दी सूचना, पुलिस ने बचाया

पुलिस ने बताया कि त्रिपुरा की युवती गुरूग्राम के जीडी गोयनका विश्वविद्यालय में बायोटेक्नोलॉजी की छात्रा है। गुरुवार देर रात को युवती की मां ने पुलिस को फोन कर सूचना दी कि उनकी 19 वर्षीय बेटी को उसका लिव-इन पार्टनर बंधक बनाकर बुरी तरह पीट रहा है। इसके बाद पुलिस ग्रेट PG पहुंची और युवती को बचाया। पीड़िता के शरीर पर कई गंभीर चोट मिली है। आरोपी को मौके पर हिरासत में लिया गया और FIR दर्ज की गई है।

जांच

दोनों की जल्द होने वाली है शादी, शक बना मारपीट की वजह

पुलिस अधिकारियों का कहना है कि शिवम की युवती से सितंबर 2025 में मुलाकात हुई थी। इसके बाद से दोनों दोस्त हैं और पिछले कुछ महीने से साथ रह रहे हैं। दोनों की शादी को लेकर बातचीत चल रही थी। इस बीच, शिवम युवती के चरित्र पर शक करने लगा और दोनों के बीच तनाव बढ़ गया। घटना की रात दोनों की किसी बात पर कहासुनी हुई थी, जिसके बाद शिवम ने युवती को बंधक बनाकर बुरी तरह पीट दिया।

Advertisement