LOADING...
गुरूग्राम में SGT विश्वविद्यालय संस्थापक के बेटे को बंधक बनाने वाले 4 शूटर मुठभेड़ में ढेर
गुरूग्राम में SGT विश्वविद्यालय संस्थापक के बेटे को बंधक बनाने वाले 4 शूटर मुठभेड़ में ढेर

गुरूग्राम में SGT विश्वविद्यालय संस्थापक के बेटे को बंधक बनाने वाले 4 शूटर मुठभेड़ में ढेर

लेखन गजेंद्र
Jul 10, 2026
09:17 am

क्या है खबर?

दिल्ली से सटे हरियाणा के गुरूग्राम में गुरुवार देर रात को पुलिस और दीपक नंदाल गिरोह से जुड़े 5 शूटरों का आमना-सामना हो गया, जिसमें चार शूटर ढेर हो गए और एक घायल है। घटना पॉश इलाका गोल्फ कोर्स रोड एक्सटेंशन के पास सुशांत लोक-2 की है। सभी आरोपियों ने गुरुग्राम के SGT विश्वविद्यालय के संस्थापक के बेटे के बेटे को आवास पर बंधक बना लिया था। इसकी सूचना मिलने पर पुलिस पहुंची तो उनकी शूटरों से मुठभेड़ हुई।

गोलीबारी

क्या है मामला?

गिरोह के 5 बदमाशों ने गुरुवार रात को विश्वविद्यालय संस्थापक के बेटे शाल बेरी को उनके सुशांत लोक स्थित आवास में बंधक बना लिया था। इसके बाद पुलिस की क्राइम ब्रांच को कंट्रोल रूम से महिंद्रा स्कॉर्पियो कार में हथियारबंद लोगों की संदिग्ध गतिविधि की जानकारी मिली। पुलिस जैसे ही सुशांत लोक इलाके में पहुंची बदमाशों ने अत्याधुनिक हथियारों से गोलीबारी शुरू कर दी। पुलिस ने उनको घेरकर मुठभेड़ में ढेर कर दिया। गोलीबारी में 3 पुलिसकर्मी भी घायल हैं।

जांच

कारोबारी को विदेश से मिल रही थी धमकी

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, हमलावर व्यवसायी परिवार को धमकाने के लिए आए थे। बताया जा रहा है कि नंदाल से लगातार धमकियां मिल रही थी, जो विदेश से अपना धंधा चलाता है। पुलिस ने बताया कि कारोबारी को वांछित गैंगस्टर नंदाल बार-बार विदेश से फिरौती के संदेश भेज रहा था। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस उपायुक्त (अपराध) और पुलिस उपायुक्त (पूर्व) मौके पर पहुंच गए। फोरेंसिक टीम ने घटनास्थल का वैज्ञानिक और तकनीकी निरीक्षण किया है।

Advertisement

जांच

पुलिस ने बताया- कैसे दिया मुठभेड़ को अंजाम

पुलिस ने बताया कि स्कॉर्पियो में सवार हथियारबंद लोगों के बारे में सूचना मिलने पर क्राइम ब्रांच की एक टीम को मौके पर भेजा गया था। जब टीमें मौके पर पहुंचीं, संदिग्धों ने व्यवसायी के घर पर गोलीबारी शुरू कर दी थी। पुलिस ने उनसे आत्मसमर्पण करने को कहा था, लेकिन उन्होंने टीम पर गोलीबारी की और भागने की कोशिश की। इसके बाद पुलिस ने आत्मरक्षा में और आरोपियों को भागने से रोकने के लिए जवाबी कार्रवाई की थी।

Advertisement

ट्विटर पोस्ट

घटना के बाद का दृश्य

Advertisement