LOADING...
गुरूग्राम में फेल हो गया प्रशासन? विदेशी नागरिक सफाई के लिए आगे आए
गुरूग्राम में विदेशी नागरिकों ने सफाई की

गुरूग्राम में फेल हो गया प्रशासन? विदेशी नागरिक सफाई के लिए आगे आए

लेखन गजेंद्र
Aug 25, 2025
10:09 am

क्या है खबर?

हरियाणा के गुरूग्राम में रविवार को एक अलग तस्वीर देखने को मिली। प्रशासन और नगर निगम सफाई बनाए रखने में फेल साबित हुए तो विदेशी नागरिक ही शहर को साफ-सुथरा करने में जुट गए। सोशल मीडिया पर इसकी वीडियो जारी हुई है, जिसके बाद लोग विदेशी नागरिकों की तारीफ और निगम को आड़े हाथों ले रहे हैं। वीडियो में गुरुग्राम में रहने वाले विदेशी नागरिक स्थानीय लोगों के साथ मिलकर सड़कों और नालियों की सफाई करते दिख रहे हैं।

सफाई

क्या बोले विदेशी नागरिक?

सर्बिया के नागरिक लॉजर ने कहा कि भारत अद्भुत देश है, लेकिन यहां के निवासियों को अपने घरों के बाहर की गतिविधियों की कोई परवाह नहीं। उन्होंने नागरिकों से आग्रह किया कि घरों और दुकानों के आसपास कम से कम दो मीटर का क्षेत्र साफ करना चाहिए। फ्रांस की मटिल्डा ने कहा कि गुरुग्राम में सफाई की कमी देखकर उन्हें निराशा हुई। उन्होंने कहा कि यहां कई जगह ढेर सारा कचरा होता है। मटिल्डा 9 साल से भारत में हैं।

ट्विटर पोस्ट

गुरूग्राम में सफाई करते विदेशी नागरिक