अमेजन की क्लाउड क्षमता 2027 तक पूरी तरह बिकी, जानिए CEO ने क्या कहा
क्या है खबर?
आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI) इंफ्रास्ट्रक्चर की बढ़ती मांग के कारण अमेजन वेब सर्विसेज (AWS) की क्लाउड कंप्यूटिंग क्षमता 2027 तक काफी हद तक बिक चुकी है। अमेजन के मुख्य कार्यकारी अधिकारी (CEO) एंडी जेसी ने कहा कि कंपनी को 2028 तक के लिए भी बड़े आर्डर मिल चुके हैं। उन्होंने यह भी बताया कि AI लैब्स और कंपनियों की लगातार बढ़ती मांग को पूरा करने में अमेजन को काफी मशक्कत करनी पड़ रही है।
निवेश
कंपनी बढ़ा सकती है निवेश
इस साल की शुरुआत में अमेजन ने कहा था कि वह 2026 के लिए पूंजीगत व्यय के तौर पर लगभग 220 अरब डॉलर (करीब 20,000 अरब रुपये) खर्च करेगा।
एंड्रीसेन होरोविट्ज के सह संस्थापक बेन होरोविट्ज और जनरल पार्टनर एरिक टोरेनबर्ग के साथ वीडियो पॉडकास्ट में जैसी ने कहा कि कंपनी और भी बहुत निवेश कर सकती है और यह पूंजी का कोई गलत इस्तेमाल नहीं होगा क्योंकि 2026 के लिए क्लाउड-कंप्यूटिंग क्षमता पहले ही पूरी तरह बिक चुकी है।
EC2
EC2 के लिए बचा कर रखा कुछ हिस्सा
जैसी ने कहा, "2027 का भी ज्यादातर हिस्सा बिक चुका है। हम हमेशा कुछ क्षमता ऑन-डिमांड के लिए अपनी इंफरेंस सर्विस बेडरॉक के लिए या इलास्टिक कंप्यूट क्लाउड (EC2) के लिए बचाकर रखते हैं, लेकिन बाकी बड़ा हिस्सा पहले ही बिक चुका है। 2028 एक बड़ा हिस्सा भी बिक चुका है।"
EC2 एक AWS सर्विस है, जो ऐप चलाने के लिए क्लाउड सर्वर उपलब्ध कराती है, जबकि बेडरॉक जेनरेटिव AI ऐप बनाने के लिए मॉडल तक पहुंच प्रदान करती है।