मानव सरदाना ने 271 करोड़ रुपये में खरीदा DLF डहलियास का पेंटहाउस
क्या है खबर?
बिजनेसमैन मानव सरदाना ने गुरूग्राम में DLF के अल्ट्रा-लग्जरी रेजिडेंशियल प्रोजेक्ट 'द डहलियास' में 271 करोड़ रुपये में एक पेंटहाउस खरीदा है। रिपोर्ट के मुताबिक, ग्लोबल प्राइवेट इक्विटी फर्म वारबर्ग पिंकस द्वारा इंपीरियल ऑटो का अधिग्रहण किए जाने से पहले सरदाना इस कंपनी से जुड़े हुए थे। यह सौदा भारत में रिपोर्ट किए गए सबसे महंगे सिंगल-होम प्रॉपर्टी सौदों में से एक है और यह गुरूग्राम के लग्जरी हाउसिंग बाजार की तेजी से हो रही ग्रोथ को दिखाता है।
कीमत
कितनी है प्रति वर्ग फीट की कीमत?
हिंदुस्तान टाइम्स की रिपोर्ट के अनुसार, इस पेंटहाउस का सुपर एरिया लगभग 17,200 वर्ग फीट है, जबकि इसका कारपेट एरिया लगभग 10,500 वर्ग फीट है।
खरीद की कीमत के आधार पर इस प्रॉपर्टी की लागत सुपर एरिया के हिसाब से लगभग 1.58 लाख रुपये प्रति वर्ग फीट और कारपेट एरिया के हिसाब से 2.6 लाख रुपये प्रति वर्ग फीट है।
271 करोड़ रुपये की यह खरीद 'द डहलियाज' में हुई बड़ी कीमत वाले लेन-देन की कड़ी में सबसे नई है।
बड़े सौदे
शिखर धवन ने भी खरीदा अपार्टमेंट
रिपोर्ट के अनुसार, अप्रैल में निवेशक मधुसूदन मुरलीधर केला ने इस प्रोजेक्ट में 120.71 करोड़ रुपये से ज्यादा कीमत पर एक अपार्टमेंट खरीदा था।
यह अपार्टमेंट 1.93 लाख रुपये प्रति वर्ग फीट से ज्यादा कीमत पर बेचा गया। यह प्रॉपर्टी गुरूग्राम के DLF सिटी फेज 5, सेक्टर 54 में 'द डहलियास' के टावर 1 की ऊपरी मंजिल पर स्थित है।
भारत के पूर्व क्रिकेटर शिखर धवन ने भी फरवरी, 2025 में यहां 68.89 करोड़ रुपये में एक अपार्टमेंट खरीदा था।