LOADING...
अजीत जैन ने गुरुग्राम में खरीदा 85 करोड़ रुपये का लग्जरी घर, ये उद्योगपति हैं पड़ोसी
अजीत जैन ने खरीदा 85 करोड़ रुपये का लग्जरी घर

अजीत जैन ने गुरुग्राम में खरीदा 85 करोड़ रुपये का लग्जरी घर, ये उद्योगपति हैं पड़ोसी

Feb 24, 2026
01:46 pm

क्या है खबर?

अमेरिकी कंपनी बर्कशायर हैथवे के वरिष्ठ अधिकारी अजीत जैन ने गुरुग्राम में एक अल्ट्रा-लग्जरी अपार्टमेंट खरीदा है। यह देश के सबसे प्रतिष्ठित रिहायशी जगहों में से एक DLF कैमेलियास में स्थित है। जैन ने इस अपार्टमेंट को करीब 85 करोड़ रुपये में खरीदा है। उनकी यह खरीदारी हाई-प्रोफाइल रियल एस्टेट सौदों में शामिल हो गई है। बता दें, जैन कंपनी के इंश्योरेंस कारोबार के वाइस चेयरमैन हैं और वॉरेन बफेट के भरोसेमंद सहयोगियों में माने जाते हैं।

अन्य

कई बड़े उद्योगपति भी हैं पड़ोसी

DLF कैमेलियास में कई नामी उद्योगपति और स्टार्टअप फाउंडर पहले से रह रहे हैं और यह इलाका लगातार चर्चा में बना रहता है यहां जोमैटो के दीपिंदर गोयल, लेंसकार्ट के पीयूष बंसल, अमन गुप्ता, अशनीर ग्रोवर और दीप कालरा जैसे कारोबारी घर खरीद चुके हैं। इसके अलावा, फिनटेक सेक्टर के लोकवीर कपूर और विक्रम चोपड़ा ने भी यहां प्रॉपर्टी ली है। इस वजह से यह कॉम्प्लेक्स देश के टॉप बिजनेस लीडर्स की पसंदीदा और प्रतिष्ठित जगह बन गया है।

सुविधा

लग्जरी सुविधाओं के लिए मशहूर कैमेलियास

DLF कैमेलियास गुरुग्राम के गोल्फ कोर्स रोड इलाके में स्थित है, जो लग्जरी रियल एस्टेट का प्रमुख और तेजी से विकसित होता केंद्र बन चुका है। यहां बड़े आकार के अपार्टमेंट, हाई-लेवल सिक्योरिटी, क्लबहाउस और विश्वस्तरीय आधुनिक सुविधाएं उपलब्ध हैं। प्राइवेसी, हरियाली और एक्सक्लूसिव माहौल इसकी खास पहचान मानी जाती है। कॉर्पोरेट ऑफिस और बिजनेस हब के पास होने से यह वरिष्ठ अधिकारियों और बड़े कारोबारियों के लिए और अधिक आकर्षक बन जाता है।

Advertisement

मांग

लग्जरी रियल एस्टेट में बढ़ती मांग

जैन की यह खरीद ऐसे समय में हुई है जब भारत में प्रीमियम और हाई-एंड हाउसिंग की मांग लगातार बढ़ रही है। खासकर गुरुग्राम और मुंबई जैसे बड़े शहरों में हाई-वैल्यू सौदे तेजी से दर्ज किए जा रहे हैं। बढ़ती संपत्ति, वैश्विक संपर्क, बेहतर लाइफस्टाइल और विदेश में रहने वाले भारतीयों की रुचि से लग्जरी बाजार को मजबूती मिली है। गुरुग्राम में हाल के वर्षों में कई सौ करोड़ रुपये के बड़े रियल एस्टेट सौदे दर्ज किए गए हैं।

Advertisement