Loading...
रक्षाबंधन को लेकर दिल्ली-NCR में भयानक जाम, दिल्ली-मेरठ एक्सप्रेसवे पर 8 घंटे तक रेंगते रहे वाहन
रक्षाबंधन को लेकर दिल्ली-NCR में भयानक जाम

रक्षाबंधन को लेकर दिल्ली-NCR में भयानक जाम, दिल्ली-मेरठ एक्सप्रेसवे पर 8 घंटे तक रेंगते रहे वाहन

लेखन गजेंद्र
Aug 28, 2026
01:55 pm

क्या है खबर?

रक्षाबंधन का त्योहार और ऊपर से 3 दिन की छुट्टी। ऐसे में दिल्ली-NCR के कामकाजी लोग अपना सामान पैक कर अपने-अपने घरों को निकल गए, लेकिन रास्ते में मिले भयानक ट्रैफिक ने उनके सफर का मजा खराब कर दिया। गुरुवार को शाम को दिल्ली-NCR से निकलने की होड़ में दिल्ली, नोएडा, गाजियाबाद और गुरूग्राम में भीषण जाम लग गया। लोगों ने सोशल मीडिया पर अपना भयावह अनुभव साझा कर बताया कि वे 8 घंटे तक जाम में फंसे रहे।

जाम

दिल्ली-मेरठ एक्सप्रेसवे सबसे ज्यादा प्रभावित

सोशल मीडिया पर जाम की सबसे अधिक तस्वीरें और वीडियो दिल्ली-मेरठ एक्सप्रेसवे की दिख रही हैं, जहां वाहनों की लंबी कतार रेंगती हुई दिख रही है।

एक्सप्रेसवे के सामने स्थित ऊंची आवासीय इमारतों से रिकॉर्ड किए गए वीडियो में दिख रहा है कि वाहनों की कतार इतनी लंबी हैं कि उनका अंत तक नहीं दिख रहा। जाम में फंसे लोग हॉर्न पर हॉर्न बजाते सुनाई दे रहे हैं।

इसके अलावा, गाजियाबाद में भी भीषण ट्रैफिक जाम का अनुभव हुआ।

यात्रा

दिल्ली हवाई अड्डे से अक्षरधाम 3 घंटे में पहुंचे

सोशल मीडिया पर लोगों ने जाम के अपने भयावह अनुभव को साझा किया है। एक व्यक्ति ने बताया कि दिल्ली के इंदिरा गांधी अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे से अक्षरधाम पहुंचने में उसे 3 घंटे लग गए।

एक इंजीनियर ने बताया कि उसने नोएडा सेक्टर-62 से गाजियाबाद जाने के लिए 15 किलोमीटर पैदल सफर पूरा किया। जाम में कई एम्बुलेंस भी फंसी रहीं।

दिल्ली में अक्षरधाम के पास बस स्टॉपों पर रक्षाबंधन के लिए घर जाने वालों की भीड़ जमा थी।

ADVERTISEMENT

ट्विटर पोस्ट

दिल्ली-मेरठ एक्सप्रेसवे पर दिन और रात में एक जैसी स्थिति

ADVERTISEMENT