Loading...
भारतीय क्रिकेट टीम ने रचा इतिहास, टी-20 अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में पूरे किए 300 मैच
भारतीय क्रिकेट टीम ने टी-20 अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में पूरे किए 300 मैच

भारतीय क्रिकेट टीम ने रचा इतिहास, टी-20 अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में पूरे किए 300 मैच

Oct 24, 2026
01:13 pm

क्या है खबर?

भारतीय क्रिकेट टीम ने शनिवार (24 अक्टूबर) को न्यूजीलैंड क्रिकेट टीम के खिलाफ क्राइस्टचर्च के हेगले ओवल मैदान दूसरे टी-20 अंतरराष्ट्रीय मुकाबले के लिए उतरते ही इतिहास रच दिया। यह मैच भारतीय क्रिकेट टीम के इतिहास का 300वां टी-20 अंतरराष्ट्रीय मुकाबला है। कप्तान श्रेयस अय्यर की अगुवाई में उतरी भारतीय टीम ने इस ऐतिहासिक मैच में टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी का फैसला किया है। आइए भारत के इस सफर पर एक नजर डाल लेते हैं।

शुरुआत

भारत ने साल 2006 में खेला था पहला टी-20 अंतरराष्ट्रीय मुकाबला

भारतीय टीम ने अपने टी-20 सफर की शुरुआत साल 2006 में दक्षिण अफ्रीका क्रिकेट टीम के खिलाफ जोहान्सबर्ग में पहली जीत के साथ की थी।

भारत ने 2017 में कोलंबो में श्रीलंका क्रिकेट टीम को हराकर अपनी 50वीं जीत दर्ज की।

2022 में कोलकाता में वेस्टइंडीज क्रिकेट टीम के खिलाफ उसे 100वीं जीत मिली, जबकि 2024 में ऑस्ट्रेलिया क्रिकेट टीम को हराकर टीम ने 150वीं जीत पूरी की थी।

पिछले महीने जापान के खिलाफ उसने 200वीं जीत दर्ज की थी।

उपलब्धि

300 टी-20 अंतरराष्ट्रीय मुकाबले खेलने वाली दूसरी टीम

भारत अब 300 टी-20 अंतरराष्ट्रीय मुकाबले खेलने वाले दुनिया की दूसरी टीम बन गई है।

इस सूची में पाकिस्तान क्रिकेट टीम 304 मैचों के साथ पहले पायदान पर हैं। सूची में ऑस्ट्रेलिया (229) तीसरे, श्रीलंका और बांग्लादेश (222-222) संयुक्त रूप से चौथे नंबर पर हैं।

भारत ने अपने 300 मैचों में से अब तक 205 में जीत दर्ज की है, जबकि 83 मुकाबलों में उसे हार मिली है। इसी तरह एक मुकाबला टाई और 10 अनिर्णित रहे हैं।

ADVERTISEMENT