BRICS शिखर सम्मेलन में शामिल होंगे राष्ट्रपति शी जिनपिंग, चीन ने की पुष्टि
क्या है खबर?
चीन के राष्ट्रपति शी जिनपिंग का BRICS शिखर सम्मेलन में शामिल होने के लिए भारत आने पक्का हो गया है। चीनी विदेश मंत्रालय ने इसकी पुष्टि की है। चीनी विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता ने कहा, 'भारत के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के बुलावे पर राष्ट्रपति शी जिनपिंग 12 से 13 सितंबर तक नई दिल्ली में 18वें BRICS शिखर सम्मेलन में शामिल होंगे।'
बयान
पहले चीनी प्रवक्ता ने कहा था- अभी कोई जानकारी नहीं
इससे पहले चीनी विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता गुओ जियाकुन ने कहा था कि राष्ट्रपति जिनपिंग की नई दिल्ली यात्रा के संबंध में कोई आधिकारिक जानकारी नहीं है।
जब जियाकुन से पूछा गया कि क्या जिनपिंग BRICS शिखर सम्मेलन में भाग लेने के लिए नई दिल्ली का दौरा करेंगे, तो उन्होंने कहा था, "आपके द्वारा उठाए गए प्रश्न के संबंध में, मेरे पास फिलहाल कोई जानकारी नहीं है।"
हालांकि, अब जिनपिंग का आने तय हो गया है।
सम्मेलन
आखिरी बार 2019 में भारत आए थे जिनपिंग
जिनपिंग 7 साल बाद भारत आ रहे हैं। इससे पहले वे दिसंबर, 2019 में भारत दौरे पर आए थे।
चीनी राष्ट्रपति की यह यात्रा ऐसे समय होगी, जब दोनों देश सीमा तनाव के कारण सालों से तनावपूर्ण संबंधों को फिर से मजबूत करने की दिशा में काम कर रहे हैं। हाल ही में राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकार (NSA) अजित डोभाल ने उच्च स्तरीय चर्चा के लिए चीन की यात्रा की थी।