Loading...
BRICS सम्मेलन 2026: प्रधानमंत्री 3 दिन में करेंगे 15 द्विपक्षीय बैठकें, जानिए पूरा कार्यक्रम
BRICS शिखर सम्मेलन के दौरान 3 दिनों में 15 द्विपक्षीय बैठकें करेंगे प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी

BRICS सम्मेलन 2026: प्रधानमंत्री 3 दिन में करेंगे 15 द्विपक्षीय बैठकें, जानिए पूरा कार्यक्रम

Sep 11, 2026
03:45 pm

क्या है खबर?

भारत की मेजबानी में नई दिल्ली में आयोजित हो रहे 18वें BRICS शिखर सम्मेलन के बीच प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का एक बेहद व्यस्त और ऐतिहासिक कूटनीतिक कार्यक्रम सामने आया है। विदेश मंत्रालय द्वारा जारी कार्यक्रम के अनुसार, प्रधानमंत्री मोदी 11 से 13 सितंबर के बीच दुनिया के 15 शीर्ष नेताओं के साथ द्विपक्षीय बैठकें करेंगे। प्रधानमंत्री मोदी की ये बैठकें ऐसे समय में होंगी, जब वैश्विक भू-राजनीति में ईरान युद्ध, रूस-यूक्रेन संघर्ष और भारत-चीन के रिश्ते नाजुक मोड़ पर हैं।

पहला दिन

11 सितंबर को 3 बैठकें करेंगे प्रधानमंत्री मोदी

प्रधानमंत्री मोदी शुक्रवार (11 सितंबर) को 3 अहम बैठकें करेंगे। इसमें दोपहर 3:30 बजे रूसी राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन के साथ द्विपक्षीय वार्ता होगी।

यह पश्चिमी देशों के साथ रूस के तनाव और भारत-रूस के मजबूत ऊर्जा व रक्षा संबंधों को आगे बढ़ाने के लिहाज से मील का पत्थर होगी।

इसके बाद शाम सवा 6 बजे ईरान के राष्ट्रपति मसूद पेजेश्कियन के साथ बैठक होगी। यह अमेरिका-ईरान युद्ध के बीच बाधित हुए होर्मूज जलडमरूमध्य को लेकर काफी अहम है।

जानकारी

शाम को UN महासचिव के साथ तीसरी बैठक करेंगे प्रधानमंत्री मोदी

प्रधानमंत्री मोदी शाम 6:45 बजे संयुक्त राष्ट्र (UN) महासचिव एंटोनियो गुटेरेस के साथ द्विपक्षीय वार्ता करेंगे। इसमें वैश्विक शांति पहलों पर चर्चा की जाएगी। इसके साथ ही दुनिया में वर्तमान के तनावपूर्ण माहौल में शांति लाने पर भी चर्चा होगी।

ADVERTISEMENT

दूसरा दिन

शनिवार को 5 अहम बैठकें करेंगे प्रधानमंत्री मोदी

प्रधानमंत्री मोदी शनिवार (12 सितंबर) को भी 5 अहम बैठकें करेंगे। इसमें सुबह 10 बजे इथियोपिया के प्रधानमंत्री अबी अहमद अली और साढ़े 10 बजे मलेशिया के प्रधानमंत्री अनवर इब्राहिम के साथ बैठक होगी।

उसके बाद सुबह 11 बजे अबू धाबी के क्राउन प्रिंस शेख खालिद बिन मोहम्मद बिन जायद अल नाहयान के साथ चर्चा।

उसके बाद सुबह साढ़े 11 बजे वियतनाम के प्रधानमंत्री ले मिन्ह हुंग से मुलाकात होगी। उसी समय राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ईरानी राष्ट्रपति से मुलाकात करेंगी।

ADVERTISEMENT

जानकारी

शाम को शी जिनपिंग के साथ होगी अहम बैठक

प्रधानमंत्री मोदी शाम 5:45 बजे चीनी राष्ट्रपति शी जिनपिंग से वार्ता करेंगे। यह इस सम्मलेन की सबसे बहुप्रतीक्षित द्विपक्षीय वार्ता होगी। साल 2020 की गलवान हिंसा के बाद दोनों देशों के बीच कूटनीतिक सुधार की दिशा में इसे अहम माना जा रहा है।

तीसरा दिन

13 सितंबर को 7 द्विपक्षीय बैठकें करेंगे प्रधानमंत्री माेदी

विदेश मंत्रालय के अनुसार, प्रधानमंत्री मोदी 13 सितंबर को 7 द्विपक्षीय बैठकें करेंगे।

इसके तहत दोपहर ढाई बजे कजाकिस्तान के राष्ट्रपति कासिम-जोमार्ट तोकायेव, दोपहर 3 बजे फिलीपींस के राष्ट्रपति फर्डिनेंड मार्कोस जूनियर, दोपहर 3:30 बजे मिस्र के राष्ट्रपति अब्देल फत्ताह अल-सिसी, शाम 4:10 बजे दक्षिण अफ्रीका के राष्ट्रपति सिरिल रामफोसाशाम, 4:40 बजे बुरुंडी के राष्ट्रपति एवरिस्ट नदिशिमिमीशाम, 5:10 बजे नाइजीरिया के उपराष्ट्रपति काशिम शेट्टिमाशाम और 5:40 बजे युगांडा की उपराष्ट्रपति जेसिका अलुपो के साथ बैठकें शामिल हैं।

कूटनीति

द्विपक्षीय बैठकों में दिखेगी भारत की कूटनीति

राजनीतिक विश्लेषकों का मानना है कि भारत ने इस विस्तारित BRICS सम्मेलन का उपयोग न केवल एक बहुपक्षीय आयोजन के रूप में किया है, बल्कि इसे गहन आमने-सामने की कूटनीति के विशाल अखाड़े में बदल दिया है।

भारत वैश्विक ध्रुवीकरण के बीच संतुलन साधते हुए खाड़ी देशों और ईरान, रूस और चीन दोनों के साथ अपने आर्थिक और सुरक्षा हितों की रक्षा करने में सबसे केंद्रीय भूमिका में आ चुका है।

ADVERTISEMENT