LOADING...
चीन के लिए ट्रंप ने तोड़ी प्रतिज्ञा? शी के सम्मान में पिया शराब का एक घूंट
डोनाल्ड ट्रंप ने राष्ट्रपति शी जिनपिंग के सम्मान में बीजिंग में टोस्ट किया

चीन के लिए ट्रंप ने तोड़ी प्रतिज्ञा? शी के सम्मान में पिया शराब का एक घूंट

लेखन गजेंद्र
May 14, 2026
07:55 pm

क्या है खबर?

अपने जीवन में कभी शराब का गिलास न उठाने वाले अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने चीन की राजधानी बीजिंग में अपनी कड़ी प्रतिज्ञा तोड़ दी। उन्होंने ग्रेट हॉल में राष्ट्रपति शी जिनपिंग की ओर से आयोजित राजकीय रात्रिभोज में न केवल शराब का गिलास उठाया, बल्कि उसका एक घूंट भी पीया। यह दावा व्हाइट हाउस में डेली मेल के संवाददाता जॉन माइकल राश ने एक्स पर किया है। उन्होंने ट्रंप की शराब पीते एक वीडियो भी साझा की है।

दावा

जॉन ने क्या किया दावा?

ब्रिटिश पत्रकार ने एक्स पर वीडियो साझा कर लिखा, 'ट्रंप, जो शराब नहीं पीते क्योंकि उनके बड़े भाई की मौत शराब की लत के कारण हुई थी, उन्होंने राष्ट्रपति शी जिनपिंग के सम्मान में एक घूंट लिया और टोस्ट किया।' वीडियो में दिख रहा है कि ट्रंप कांच के ग्लास में परोसे गए पेय पदार्थ को पी रहे हैं। इस दौरान उनके चेहरे पर अजीब हावभाव है। हालांकि, उस ग्लास में शराब है या कुछ और इसकी पुष्टि नहीं हुई।

ट्विटर पोस्ट

पत्रकार ने साझा किया वीडियो

Advertisement

बहस

सोशल मीडिया पर छिड़ी बहस

जॉन के वीडियो पर सोशल मीडिया पर बहस छिड़ गई। ट्रंप की MAGA अभियान की समर्थन एशलै ने एक्स पर लिखा, 'क्या आप जानते हैं कि उस गिलास में असल में क्या था?' एक अमेरिकी संस्था ने जवाब दिया, 'वह सीक्रेट सर्विस द्वारा उपलब्ध कराया गया ग्लास और पेय है।' MAGA वॉयस ने लिखा, 'राष्ट्रपति ट्रंप तो शराब पीते भी नहीं हैं, लेकिन शी के सम्मान में उन्होंने टोस्ट किया। दुनिया में ट्रंप जैसा इंसान फिर कभी नहीं होगा।'

Advertisement

बयान

ट्रंप कई बार स्वीकार चुके हैं शराब न पीने की बात

अमेरिका के कई पूर्व राष्ट्रपति शराब के काफी शौकीन रहे हैं, वहीं ट्रंप ने खुद कई बार स्वीकारा है कि उन्होंने अपने जीवन में कभी शराब नहीं पी। ट्रंप ने 2018 में एक प्रेस कॉन्फ्रेंस में कहा था, "मैं शराब नहीं पीता। मैं ईमानदारी से कह सकता हूं कि मैंने अपने जीवन में कभी बीयर नहीं पी है। अगर आप शुरुआत ही नहीं करेंगे तो आपको कभी कोई समस्या नहीं होगी। शुरुआत करेंगे तो रोकना बहुत मुश्किल होगा।"

जानकारी

ट्रंप के बड़े भाई की हुई थी मौत

BBC के मुताबिक, ट्रंप के बड़े भाई फ्रेडी की 42 वर्ष की आयु में शराब की लत से संबंधित बीमारी से मौत हुई थी। उन्होंने उसे बहुत कठिन समय बताते हुए कहा था कि घटना ने उन्हें कभी शराब न पीने के लिए प्रेरित किया।

Advertisement