Loading...
चीन में अब शोधकर्ताओं पर कार्रवाई: 40 के खिलाफ जांच शुरू, 4 से पद छीने गए
चीन की सरकार ने कथित अकादमिक कदाचार के खिलाफ बड़ी कार्रवाई शुरू की है

चीन में अब शोधकर्ताओं पर कार्रवाई: 40 के खिलाफ जांच शुरू, 4 से पद छीने गए

लेखन आबिद खान
Sep 03, 2026
06:38 pm

क्या है खबर?

चीन की सरकार अब शोधकर्ताओं के खिलाफ कार्रवाई कर रही है। इसे कथित अकादमिक कदाचार के खिलाफ अब तक की सबसे बड़ी सार्वजनिक कार्रवाई बताया जा रहा है। इसके तहत 4 प्रमुख शिक्षाविदों को अपने पदों से हाथ धोना पड़ा है। इसके अलावा विश्वविद्यालयों-अस्पतालों में कार्यरत 40 से अधिक शोधकर्ताओं के खिलाफ जांच शुरू की गई है। हाल ही में राष्ट्रपति शी जिनपिंग ने वैज्ञानिक अनुसंधान में कदाचार से निपटने के लिए कड़े कदम उठाने की बात कही थी।

जांच

4 वैज्ञानिकों से छीने गए पद

साउथ चाइना मॉर्निंग पोस्ट के मुताबिक, 26 अगस्त को राष्ट्रीय प्राकृतिक विज्ञान फाउंडेशन ने विश्वविद्यालयों-अस्पतालों में कार्यरत 40 से ज्यादा शोधकर्ताओं से जुड़े 31 कदाचार मामलों की जानकारी प्रकाशित की।

चीन के विश्वविद्यालयों के 4 वरिष्ठ शिक्षाविदों को अपने पद से हाथ धोना पड़ा है। इन चारों को युवा विद्वान पुरस्कार मिला था, जो शीर्ष विज्ञान और इंजीनियरिंग अकादमियों में प्रवेश का अहम जरिया है। इनमें से 3 अलग-अलग संस्थानों में डीन या एसोसिएट डीन के पद पर थे।

खुलासा

PhD की पढ़ाई छोड़ने वाले ब्लॉगर ने लगाए थे आरोप

दरअसल, पूर्व PhD छात्र और ब्लॉगर गेंग होंगवेई ने इस मामले का खुलासा किया था। इसके बाद ये कार्रवाईयां हुई हैं।

जिन 4 वैज्ञानिकों पर कार्रवाई हुई है, उनकी फंडिंग और उपाधियाँ रद्द कर दी गई हैं और उन्हें पहले मिली 10 मिलियन युआन से अधिक की अनुदान राशि वापस करने को कहा गया है। साथ ही वे 3 से लेकर 7 साल तक दोबारा फंडिंग के लिए आवेदन नहीं कर सकेंगे।

ADVERTISEMENT