Loading...
चीनी राष्ट्रपति शी जिनपिंग अमेरिका के लिए रवाना, ट्रंप करेंगे स्वागत
चीनी राष्ट्रपति शी जिनपिंग अमेरिका के लिए रवाना, ट्रंप करेंगे स्वागत (फाइल तस्वीर)

चीनी राष्ट्रपति शी जिनपिंग अमेरिका के लिए रवाना, ट्रंप करेंगे स्वागत

लेखन गजेंद्र
Sep 23, 2026
05:42 pm

क्या है खबर?

चीन के राष्ट्रपति शी जिनपिंग बुधवार को अपने 3 दिवसीय दौरे के लिए अमेरिका रवाना हो गए, जहां उनकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप से मुलाकात निर्धारित है। सरकारी प्रसारक CCTV के अनुसार, शी विशेष विमान से बीजिंग से वाशिंगटन गए हैं। चीनी नेता के साथ उनकी पत्नी पेंग लियुआन, खास सलाहकार काई क्यूई और विदेश मंत्री वांग यी समेत अन्य लोग हैं। यह मुलाकात ऐसे समय हो रही है, जब दोनों देश व्यापार तनाव कम करने की कोशिश कर रहे हैं।

स्वागत

ट्रंप खुद करेंगे शी का स्वागत

व्हाइट हाउस के मुताबिक, ट्रंप गुरुवार को औपचारिक वार्ता से पहले जॉइंट बेस एंड्रयूज में व्यक्तिगत रूप से शी का स्वागत करेंगे।

शी और उनकी पत्नी का व्हाइट हाउस में स्वागत समारोह होगा, जिसमें सैन्य फ्लाईओवर भी शामिल है। इसके बाद ट्रंप और शी के बीच बातचीत होगी। ट्रंप राजकीय रात्रिभोज के लिए आमंत्रित करेंगे।

शुक्रवार को दौरा समाप्त होने से पहले दोनों नेता अपनी पत्नियों के साथ व्हाइट हाउस में चाय पर मिलेंगे और राष्ट्रीय अभिलेखागार का दौरा करेंगे।

कार्यक्रम

दोनों नेताओं में किन मुद्दों पर होगी बातचीत?

राष्ट्रपति ट्रंप ने पहले ही संकेत दिए हैं कि वह शी के साथ लगभग हर चीज पर चर्चा करेंगे।

इस दौरान कई विवादास्पद मुद्दों अमेरिका-चीन व्यापार संबंध, ताइवान से संबंधित तनाव और ईरान के प्रति वाशिंगटन की नीति पर भी बात होगी।

ताइवान पर बीजिंग का रुख असहमति का एक प्रमुख बिंदु है, जबकि अमेरिकी टैरिफ को लेकर दोनों के बीच बातचीत जारी है।

चीन दुर्लभ खनिजों और अन्य महत्वपूर्ण खनिजों को बातचीत में अपना हथियार बना सकता है।

ADVERTISEMENT