ट्रंप ने शी जिनपिंग को व्हाइट हाउस में बाइडन की 'ऑटोपेन' वाली तस्वीर दिखाकर मजाक उड़ाया
क्या है खबर?
अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने वाशिंगटन दौरे पर आए चीनी राष्ट्रपति शी जिनपिंग को व्हाइट हाउस में 'प्रेसिडेंशियल वॉक ऑफ फेम' दिखाकर पूर्व राष्ट्रपति जो बाइडन का मजाक उड़ाया। ट्रंप ने दिखाया कि दीवार पर सभी अमेरिकी राष्ट्रपतियों की तस्वीर लगी है, लेकिन बाइडन की जगह एक 'ऑटोपेन' की तस्वीर लगाई गई है। वीडियो में दिख रहा है कि ट्रंप जब शी को यह तस्वीर दिखाते हैं तो बहुत कम हंसने वाले शी भी जोरदार ठहाका लगाते हैं।
आलोचना
व्हाइट हाउस ने साझा की इस पल की वीडियो
व्हाइट हाउस ने इस पल की वीडियो एक्स पर साझा की है। वीडियो में दिख रहा है कि ट्रंप शी को व्हाइट हाउस के कोलोनेड के साथ ले जा रहे थे, जिसके बाद वे "प्रेसिडेंशियल वॉक ऑफ फेम" पर रुकते हैं।
यहां ट्रंप ऑटोपेन वाल तस्वीर की ओर इशारा करते हुए कहते हैं, "यह ऑटोपेन है...ये बाइडन हैं।" इसके बाद शी जोर से हंसे, और दोनों नेताओं के साथ आए कई लोग भी हंसते नजर आए।
ट्विटर पोस्ट
व्हाइट हाउस ने साझा किया वीडियो
"This is the autopen... it's Biden." 🤣
— The White House (@WhiteHouse) September 24, 2026
President Trump shows off the legendary Presidential Walk of Fame to President Xi. pic.twitter.com/qUQEM6XoLj
तस्वीर
ट्रंप ने 2025 में लगाई थी तस्वीर
ट्रंप ने दूसरी बार राष्ट्रपति का पद संभालने के बाद सितंबर 2025 में "प्रेसिडेंशियल वॉक ऑफ फेम" में बाइडन के चित्र के स्थान पर एक ऑटोपेन की छवि लगाई है।
ट्रंप नियमित रूप से अपने पूर्ववर्ती बाइडन की आलोचना करते आ रहे हैं।
उन्होंने बाइडन पर बार-बार आरोप लगाया कि बाइडन अपने कार्यकाल के अंत तक आधिकारिक दस्तावेजों पर हस्ताक्षर करने के लिए सहायकों और ऑटोपेन पर निर्भर रहते थे।
हालांकि, बाइडन प्रशासन इसका खंडन करता रहा था।