Loading...
व्हाइट हाउस में बोले शी जिनपिंग, चीन-अमेरिका को AI को मानवीय नियंत्रण में रखना चाहिए
व्हाइट हाउस में बोले शी जिनपिंग और डोनाल्ड ट्रंप ने मुलाकात की

व्हाइट हाउस में बोले शी जिनपिंग, चीन-अमेरिका को AI को मानवीय नियंत्रण में रखना चाहिए

लेखन गजेंद्र
Sep 24, 2026
09:46 pm

क्या है खबर?

अमेरिका के व्हाइट हाउस में अपने स्वागत भाषण के दौरान चीनी राष्ट्रपति शी जिनपिंग ने आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI) को लेकर अपनी बात रखी। उन्होंने कहा कि कहा कि अमेरिका और चीन के पास सार्वजनिक हित के लिए AI को विकसित करने और इसे मानवीय नियंत्रण में रखने की जिम्मेदारी है। उन्होंने कहा कि दोनों देश यह सुनिश्चित करें कि AI का विकास "मानवीय नियंत्रण" के तहत और "भलाई के लिए" हो।

बयान

क्या बोले शी?

शी ने कहा, "हमारे पास AI को अच्छे उद्देश्यों के लिए विकसित करने और प्रबंधित करने की क्षमता और जिम्मेदारी दोनों हैं और यह सुनिश्चित करने की भी जिम्मेदारी है कि AI का विकास हमेशा मानवीय नियंत्रण में रहे।"

हालांकि, उन्होंने यह नहीं बताया कि दोनों देश कौन से नियम या सुरक्षा उपाय अपनाएंगे।

शी और डोनाल्ड ट्रंप ने द्विपक्षीय बैठक में AI को आगे रखा है, लेकिन किसी ने AI संयुक्त योजना के बारे में बात नहीं की है।

स्पर्धा

हमारे पास मिलकर काम करने का पर्याप्त अवसर- शी

अमेरिका-चीन की व्यापक प्रतिद्वंद्विता को सीमित करने का आह्वान करते हुए शी ने कहा कि दोनों शक्तियों के बीच प्रतिस्पर्धा स्वस्थ और सीमा के भीतर रहनी चाहिए।

शी ने कहा कि बीजिंग अवैध मादक पदार्थों से निपटने के लिए वाशिंगटन के साथ सहयोग बढ़ाने को तैयार है और दोनों सेनाओं के बीच मजबूत समन्वय का आह्वान किया।

उन्होंने कहा, "चीन और अमेरिका के हित आपस में गहराई से जुड़े हैं, हमारे पास मिलकर काम करने के लिए पर्याप्त अवसर हैं।"

ADVERTISEMENT

स्वागत

शी का हुआ भव्य स्वागत

शी के अमेरिका पहुंचने पर ट्रंप और उनकी पत्नी मेलानिया ने ज्वाइंट बेस एंड्रयूज पहुंचकर उनका स्वागत किया। इस दौरान 100 फीट लंबी लाल कालीन बिछाई गई और 21 सम्मान गार्ड खड़े रहे।

बमवर्षक विमानों का सैन्य फ्लाईओवर दिया गया और सलामी बैटरी के साथ अमेरिकी वायुसेना के बैंड ने चीनी और अमेरिकी राष्ट्रगान बजाया।

दोनों नेता ओवल ऑफिस में व्यापार, AI, दुर्लभ पृथ्वी तत्व, ताइवान और ईरान मुद्दे पर बातचीत करेंगे।

ADVERTISEMENT