Loading...
BRICS शिखर सम्मेलन: शी जिनपिंग बोले- ईरान युद्ध से क्षेत्र के लोगों को भारी नुकसान हुआ
BRICS शिखर सम्मेलन के दौरान शी जिनपिंग ने ईरान युद्ध को लेकर अपनी राय रखी

BRICS शिखर सम्मेलन: शी जिनपिंग बोले- ईरान युद्ध से क्षेत्र के लोगों को भारी नुकसान हुआ

लेखन आबिद खान
Sep 12, 2026
04:06 pm

क्या है खबर?

BRICS शिखर सम्मेलन के दौरान चीन के राष्ट्रपति शी जिनपिंग ने कहा कि मध्य पूर्व में चल रहा युद्ध 'साझा हितों' की पूर्ति नहीं करता है। चीनी सरकारी मीडिया के मुताबिक, राष्ट्रपति जिनपिंग ने BRICS देशों से शांति और स्थिरता बनाए रखने में अग्रणी भूमिका निभाने का आग्रह किया और वैश्विक शांति और सुरक्षा को प्रभावित करने वाले मुद्दों पर BRICS सदस्यों के बीच बेहतर सहयोग का भी आह्वान किया।

बयान

जिनपिंग ने कहा- युद्ध अंतरराष्ट्रीय समुदाय के साझा हितों के खिलाफ

रिपोर्ट के मुताबिक, जिनपिंग ने कहा कि जैसे-जैसे मध्य पूर्व और खाड़ी क्षेत्र में हालात बदल रहे हैं, वहां चल रहे युद्ध से पूरे इलाके के लोगों को भारी नुकसान हुआ है और यह अंतरराष्ट्रीय समुदाय के साझा हितों के भी खिलाफ है।

उन्होंने आगे कहा कि BRICS सहयोग तंत्र उभरते बाजारों और विकासशील देशों के बीच सहयोग के लिए दुनिया का सबसे प्रभावशाली मंच बन गया है।

दौरा

7 साल बाद भारत आए शी जिनपिंग

राष्ट्रपति जिनपिंग 7 साल बाद भारत दौरे पर हैं। गलवान घाटी के बाद दोनों देशों में तनाव, सीमा व्यापार और दूसरे कई संवेदनशील मुद्दों को देखते हुए उनका ये दौरा बेहद अहम है।

वे आज शाम प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के साथ द्विपक्षीय बैठक भी करेंगे।

बैठक से पहले भारत में बीजिंग के राजदूत जू फीहोंग ने कहा कि चीन, प्रधानमंत्री मोदी और राष्ट्रपति जिनपिंग के मार्गदर्शन में भारत के साथ मिलकर काम करेगा और अपने मतभेदों को सुलझाएगा।

ADVERTISEMENT