Loading...
चीन के ग्वांगझू और नई दिल्ली के बीच फिर से शुरू होंगी सीधी उड़ानें
चाइना सदर्न एयरलाइंस ग्वांगझू और नई दिल्ली के बीच 21 सितंबर से सीधी उड़ानें शुरू करेगी

चीन के ग्वांगझू और नई दिल्ली के बीच फिर से शुरू होंगी सीधी उड़ानें

लेखन आबिद खान
Sep 12, 2026
10:47 am

क्या है खबर?

चीन के राष्ट्रपति शी जिनपिंग BRICS शिखर सम्मेलन में शामिल होने के लिए भारत में हैं। इस बीच चाइना सदर्न एयरलाइंस ने ग्वांगझू और नई दिल्ली के बीच सीधी उड़ानों को फिर से शुरू करने की घोषणा की है। गलवान घाटी संघर्ष और कोरोना महामारी के चलते करीब 6 साल से उड़ानें बंद थीं। ग्लोबल टाइम्स की रिपोर्ट के अनुसार, एयरलाइन ने कहा कि वह 21 सितंबर से ग्वांगझू-नई दिल्ली मार्ग पर नियमित यात्री सेवाएं फिर से शुरू करेगी।

ऐलान

जिनपिंग के दौरे के दौरान हुआ ऐलान

एयरलाइन ने कहा कि इस मार्ग पर उड़ानें शुरू होने के बाद वह इस क्षेत्र में 8 राउंड-ट्रिप मार्गों पर हर हफ्ते 100 से ज्यादा उड़ानें संचालित करेगी।

एयरलाइन ने ये घोषणा ऐसे वक्त की है, जब जिनपिंग BRICS शिखर सम्मेलन के लिए नई दिल्ली में हैं। वे 7 साल बाद भारत के दौरे पर हैं।

आज शाम उनकी प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के साथ द्विपक्षीय बैठक करने की भी योजना है।

उड़ानें

दोनों देशों के बीच नियमित हो रही उड़ानें

एयर इंडिया ने फरवरी 2026 में चीन के लिए सीधी उड़ानें शुरू की थीं।

अप्रैल में एयर चाइना ने भी बीजिंग और दिल्ली के बीच उड़ानें फिर से शुरू की थी।

चाइना ईस्टर्न एयरलाइंस ने 18 अप्रैल को कुनमिंग और कोलकाता के बीच अपनी सीधी सेवा फिर से शुरू की थी।

30 मार्च को, इंडिगो ने कोलकाता और शंघाई के बीच अपनी पहली रोजाना की नॉन-स्टॉप सेवा शुरू की थी।

ADVERTISEMENT