अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप चीन पहुंचे, जिनपिंग ने हवाई अड्डे पर अगवानी की
क्या है खबर?
अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप APEC शिखर सम्मेलन में शामिल होने के लिए चीन के शेनझेन शहर पहुंच गए हैं। चीनी राष्ट्रपति शी जिनपिंग ने खुद हवाई अड्डे पर उनका स्वागत किया। ये पहली बार है, जब जिनपिंग प्रोटोकॉल तोड़कर किसी विदेशी नेता की अगवानी के लिए हवाई अड्डे पहुंचे हैं। इस दौरान ट्रंप के स्वागत के लिए रेड कार्पेट बिछाई गई। हवाई अड्डे के बाहर हजारों चीनी नागरिक भी मौजूद रहे।
बैठक
कल ट्रंप की जिनपिंग और पुतिन के साथ बैठक
ट्रंप कल यानी 19 नवंबर को रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन और जिनपिंग के साथ एक त्रिपक्षीय बैठक करेंगे। इसमें ईरान युद्ध और परमाणु हथियारों के इस्तेमाल जैसे मुद्दों पर चर्चा होगी।
इसके अलावा वे जिनपिंग के साथ अलग से द्विपक्षीय बैठक में भी हिस्सा लेंगे।
दोनों नेताओं के बीच व्यापार, टैरिफ, दुर्लभ खनिजों की खरीद और प्रतिबंध और चीन की ओर से अमेरिकी कृषि उत्पादों की खरीद जैसे मुद्दों पर बातचीत हो सकती है।