LOADING...
पाकिस्तान-अफगानिस्तान युद्ध में 350 से ज्यादा मौतें, ट्रंप ने असीम-शहबाज की तारीफ की
पाकिस्तान-अफगानिस्तान युद्ध में करीब 350 लोग मारे गए हैं

पाकिस्तान-अफगानिस्तान युद्ध में 350 से ज्यादा मौतें, ट्रंप ने असीम-शहबाज की तारीफ की

लेखन आबिद खान
Feb 28, 2026
09:38 am

क्या है खबर?

पाकिस्तान और अफगानिस्तान के बीच चल रहे युद्ध में 350 से ज्यादा लोग मारे गए हैं, जबकि 500 से ज्यादा घायल हुए हैं। इस बीच अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने कहा कि पाकिस्तान के साथ उनके संबंध 'बहुत अच्छे' हैं और उन्होंने पाकिस्तान के नेतृत्व की प्रशंसा की। जब ट्रंप से पूछा गया कि क्या वह संघर्ष रोकने में हस्तक्षेप करेंगे, तो उन्होंने कहा कि वह इस पर विचार करेंगे।

बयान

ट्रंप बोले- पाकिस्तान बहुत अच्छा कर रहा

ट्रंप ने कहा, "मैं हस्तक्षेप करूंगा। लेकिन पाकिस्तान के साथ मेरे संबंध बहुत अच्छे हैं। उनके पास एक महान प्रधानमंत्री, एक महान सेनापति और एक महान नेता हैं। ये दोनों ऐसे लोग हैं, जिनका मैं बहुत सम्मान करता हूं। पाकिस्तान बहुत अच्छा प्रदर्शन कर रहा है।" अमेरिका के विदेश विभाग ने कहा, "अमेरिका तालिबान, जो एक विशेष रूप से नामित वैश्विक आतंकवादी समूह है, के हमलों से खुद का बचाव करने के पाकिस्तान के अधिकार का समर्थन करता है।"

ट्विटर पोस्ट

अफगानिस्तान ने पाकिस्तान पर हमले का वीडियो जारी किया

Advertisement

आंकड़े

कितने लोग मारे गए?

पाकिस्तानी अधिकारियों ने दावा किया कि उनके हमलों में 274 तालिबान अधिकारी और आतंकवादी मारे गए हैं। वहीं, अफगानिस्तान ने कहा कि उसने 55 पाकिस्तानी सैनिकों को मार गिराया है। पाकिस्तान ने पुष्टि की कि उसके 12 सैनिक मारे गए हैं, जबकि अफगानिस्तान ने कहा कि उसने 13 तालिबान लड़ाकों को खो दिया है। हताहतों को लेकर दोनों पक्षों के अलग-अलग दावे हैं, जिनकी स्वतंत्र पुष्टि नहीं हो सकी है।

Advertisement

प्रतिक्रिया

अंतरराष्ट्रीय समुदाय ने तनाव कम करने का आग्रह किया

संयुक्त राष्ट्र (UN) के महासचिव ने दोनों पक्षों से तुरंत सैन्य कार्रवाई रोकने और कूटनीति पर आगे बढ़ने की अपील की है। यूरोपीय संघ की विदेश नीति प्रमुख काजा कल्लास ने भी दोनों पक्षों से पीछे हटने का आग्रह किया है। वहीं, ब्रिटेन ने तनाव कम करने का आह्वान किया और चीन ने युद्धविराम का आग्रह किया था। चीन ने ईरान से कहा कि वो दोनों देशों के बीच मध्यस्थता कराए।

ताजा घटनाक्रम

युद्ध से जुड़े ताजा घटनाक्रम जानिए

टोलोन्यूज ने सूत्रों के हवाले से बताया कि आज सुबह लगभग 3 बजे पक्तिका प्रांत के टेरवा जिले में डूरंड लाइन के पास दोनों देशों में सैन्य झड़पें हुई हैं। अफगानिस्तान ने मीरानशाह और खैबर पख्तूनख्वा के उत्तरी वजीरिस्तान जिले के स्पिनवाम में पाकिस्तानी सैन्य शिविरों पर ड्रोन हमले किए।सऊदी अरब के विदेश मंत्री प्रिंस फैसल बिन फरहान अल सऊद ने पाकिस्तान के उप प्रधानमंत्री और विदेश मंत्री इशाक डार से बात की।

तालिबान

तालिबान बोला- चर्चा को तैयार

तालिबान ने कहा कि वे बढ़ते संकट को हल करने के लिए बातचीत में शामिल होने को तैयार हैं। तालिबान के प्रवक्ता जबिहुल्लाह मुजाहिद ने कहा, "इस्लामी अमीरात टकराव के बजाय बातचीत को प्राथमिकता देता है, भले ही सीमा पार हमले और तीखी बयानबाजी जारी रहे। अफगानिस्तान के इस्लामी अमीरात ने हमेशा संवाद के माध्यम से मुद्दों को हल करने की कोशिश की है और अब भी हम इस मामले को संवाद के माध्यम से हल करना चाहते हैं।"

Advertisement