अफगानिस्तान ने पाकिस्तान के F-16 लड़ाकू विमान को मार गिराने का दावा किया, वीडियो सामने आया
क्या है खबर?
अफगानिस्तान की सत्ता पर काबिज तालिबान प्रशासन ने पाकिस्तान के साथ शुरू हुए नवीनतम तनाव में एक लड़ाकू विमान मार गिराने का दावा किया है। अफगानिस्तान के टोलो न्यूज के मुताबिक, अफगानिस्तान के हवाई क्षेत्र में घुसने वाला एक पाकिस्तानी F-16 लड़ाकू विमान अफगान बलों ने मार गिराया है। जलते हुए विमान के मलबे का एक अपुष्ट वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया है, जिसे गुरुवार रात का बताया जा रहा है।
दावा
विमान में बना हुआ है पाकिस्तान का झंडा
जिस विमान के मलबे का वीडियो सोशल मीडिया पर सामने आया है, वह F-16 दिख रहा है, उसमें सीरियल नंबर 85610 है और उस पर पाकिस्तानी झंडा बना हुआ है। हालांकि, अभी तक पाकिस्तान ने तालिबान पर हमले की पुष्टि की है, लेकिन किसी भी विमान के नुकसान की जानकारी नहीं दी। यह वीडियो 'अफगानिस्तान डिफेंस' नाम के एक्स अकाउंट से साझा किया गया है।
ट्विटर पोस्ट
पाकिस्तानी F-16 को मार गिराने का दावा
🚨 BIG BREAKING NEWS💥
— Afghanistan Defense (@AFGDefense) February 27, 2026
This is a Pakistani military F-16, American-made, that Afghan defensive forces have shot down. pic.twitter.com/7qBAjv89rk
हमला
पाकिस्तान ने की खुले युद्ध की घोषणा
पाकिस्तान ने गुरुवार रात को अफगानिस्तान की राजधानी काबुल समेत कई प्रमुख शहरों पर बमबारी की है, जिसके बाद दोनों देशों के बीच तनाव बढ़ गया है। पाकिस्तानी रक्षा मंत्री ख्वाजा आसिफ ने पड़ोसी देशों के बीच "खुले युद्ध" की घोषणा कर दी। तालिबान प्रशासन ने हमले में 55 पाकिस्तानी सैनिकों के मारे जाने की बात कही है, जबकि पाकिस्तान ने 136 अफगान लड़ाकों के मारे जाने का दावा किया है। दोनों देशों ने एक-दूसरे का दावा नहीं स्वीकारा है।