पाकिस्तान समाचार: खबरें
'ऑपरेशन सिंदूर' में पाकिस्तानी नौसेना ने क्यों नहीं की कार्रवाई? भारतीय नौसेना प्रमुख ने किया खुलासा
जम्मू-कश्मीर के पहलगाम में हुई आतंकी हमले का बदला लेने के लिए भारत की ओर से मई में चलाए गए 'ऑपरेशन सिंदूर' के बाद पाकिस्तान ने अपनी सेना और वायुसेना का जवाबी कार्रवाई में इस्तेमाल किया था, लेकिन उसकी नौसेना पूरी तरह से कार्रवाई से बाहर रही थी।
पाकिस्तान में इमरान खान के समर्थकों के प्रदर्शन की धमकी, इस्लामाबाद और रावलपिंडी में अलर्ट जारी
पाकिस्तान में पूर्व प्रधानमंत्री इमरान खान की मौत की अफवाहों के बीच अशांति की आशंका को देखते पाकिस्तान सरकार अलर्ट हो गई है।
पाकिस्तान: क्वेटा में फ्रंटियर कॉर्प्स मुख्यालय पर आत्मघाती हमला, 6 जवानों की मौत
पाकिस्तान में बलूचिस्तान प्रांत के नोकुंडी इलाके में स्थित चगाई फ्रंटियर कॉर्प्स (FC) मुख्यालय के मुख्य दरवाजे पर सोमवार सुबह बड़ा आत्मघाती हमला हुआ। इसमें 6 जवानों की मौत हो गई।
फिनलैंड अगले साल पाकिस्तान और अफगानिस्तान में अपना दूतावास करेगा बंद, जानिए कारण
फिनलैंड सरकार ने पाकिस्तान, अफगानिस्तान और म्यांमार में अपने वाणिज्यिक दूतावासों को बंद करने का फैसला किया है।
इमरान खान को लेकर पाकिस्तान में बवाल; जेल की सुरक्षा बढ़ाई गई, PTI कार्यकर्ता सड़कों पर
पाकिस्तान के पूर्व प्रधानमंत्री इमरान खान की सेहत को लेकर चिंताएं बढ़ती जा रही हैं। उनके परिवार का आरोप है कि उन्हें इमरान से मिलने नहीं दिया जा रहा है।
पाकिस्तान के पूर्व प्रधानमंत्री इमरान खान के बेटे ने कहा- जीवित होने का सबूत नहीं
पाकिस्तान की जेल में बंद पूर्व प्रधानमंत्री इमरान खान के बारे में कोई जानकारी न मिलने पर उनके बेटे कासिम खान ने वैश्विक हस्तक्षेप की मांग की है।
कहां हैं पाकिस्तान के पूर्व प्रधानमंत्री इमरान खान? जेल अधिकारियों का आया बयान
पाकिस्तान के पूर्व प्रधानमंत्री और पाकिस्तान तहरीक-ए-इंसाफ (PTI) पार्टी के प्रमुख इमरान खान को लेकर सामने आ रही खबरों पर पाकिस्तानी जेल अधिकारियों ने लगाम लगाया है।
चीन में भारतीय महिला की हिरासत, राम मंदिर पर पाकिस्तानी आपत्ति पर भारत ने क्या कहा?
विदेश मंत्रालय ने अपनी साप्ताहिक प्रेस कॉन्फ्रेंस में कई अहम राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय मुद्दों पर सरकार का रुख स्पष्ट किया है।
पाकिस्तान-अफगानिस्तान में फिर बढ़ा तनाव, दोनों देशों ने सीमा पर बढ़ाई तैनाती
पाकिस्तान और अफगानिस्तान के बीच तनाव फिर बढ़ने लगा है। दोनों देशों ने विवादित सीमा डूरंड रेखा पर अपनी अग्रिम चौकियों पर भारी तोपें तैनात कर दी हैं। साथ ही सैनिकों और दूसरे सैन्य उपकरणों की भी भारी तैनाती ने पहले से चल रहे तनाव में नाटकीय वृद्धि के संकेत दिए हैं।
'ऑपरेशन सिंदूर' के दौरान पाकिस्तान ने उरी प्लांट पर किया था हमला, CISF ने किया नाकाम
मई में 'ऑपरेशन सिंदूर' के दौरान भारत ने कई पाकिस्तानी आतंकी ठिकानों को बर्बाद कर दिया था। इससे बौखलाए पाकिस्तान ने भारतीय क्षेत्र में कई मिसाइल और ड्रोन दागे थे।
अफगानिस्तान ने पाकिस्तान को दी सीधी चेतावनी, कहा- उचित समय पर करेंगे जवाबी कार्रवाई
अफगानिस्तान की तालिबान सरकार ने अपने क्षेत्र में पाकिस्तान के हवाई हमलों की निंदा करते हुए इसे अपनी संप्रभुता पर हमला बताया है।
राजनाथ सिंह के सिंध पर दिए बयान से तिलमिलाया पाकिस्तान, बताया संप्रभुता का उल्लंघन
केंद्रीय रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह की ओर से रविवार को दिल्ली में 'सिंधी समाज सम्मेलन' में सिंध प्रांत को लेकर दिए गए बयान से पाकिस्तान बुरी तरह से तिलमिला गया है।
पाकिस्तान के पेशावर में अर्धसैनिक बल मुख्यालय पर आत्मघाती हमला, 3 की मौत
पाकिस्तान के पेशावर में सोमवार को एक बार फिर आत्मघाती हमला हुआ है।
सीमाएं बदल सकती है, कल सिंध फिर से भारत में आ सकता है- राजनाथ सिंह
केंद्रीय रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने रविवार को दिल्ली में आयोजित 'सिंधी समाज सम्मेलन' में सिंध प्रांत को लेकर ऐसा बयान दिया है, जिससे पाकिस्तान में बड़ी हलचल मच सकती है।
चीन ने भारत-पाकिस्तान संघर्ष का इस्तेमाल अपने हथियारों के परीक्षण के लिए किया- अमेरिकी रिपोर्ट
चीन ने मई में हुए भारत-पाकिस्तान संघर्ष का इस्तेमाल अपनी सैन्य क्षमताओं का परीक्षण और प्रचार करने के लिए किया था। अमेरिकी कांग्रेस की एक रिपोर्ट में ये दावा किया गया है।
दिल्ली कार धमाका: महिला डॉक्टर शाहीन को मिली थी 'आंतकी डॉक्टरों' की टीम बनाने की जिम्मेदारी
दिल्ली में लाल किले के पास हुए कार धमाके में एक महिला डॉक्टर शाहीन सईद को भी एजेंसियों ने गिरफ्तार किया है। फिलहाल वो राष्ट्रीय जांच एजेंसी (NIA) की हिरासत में है।
पाकिस्तान: फैसलाबाद में गोंद बनाने वाली फैक्ट्री में धमाका, बॉयलर फटने से 15 कर्मचारियों की मौत
पाकिस्तान के पंजाब प्रांत में शुक्रवार को बड़ा हादसा हो गया। यहां के औद्योगिक केंद्र फैसलाबाद में एक गोंद बनाने वाली फैक्ट्री में भीषण विस्फोट हुआ है।
चीन सौंपने जा रहा पाकिस्तान को उन्नत पनडुब्बियां, भारतीय नौसेना ने कहा- हम निगरानी रख रहे
भारतीय नौसेना के उप प्रमुख वाइस एडमिरल संजय वात्स्यायन ने गुरुवार को कहा कि नौसेना को पता है कि चीन पाकिस्तान को उन्नत पनडुब्बियां-जहाज उपलब्ध करा रहा है, इसलिए नौसेना पूरी तरह सतर्क है।
'ऑपरेशन सिंदूर' के बाद चीन ने राफेल का दुष्प्रचार किया, AI निर्मित तस्वीरें वायरल कीं- रिपोर्ट
एक अमेरिकी रिपोर्ट में दावा किया गया है कि चीन ने 'ऑपरेशन सिंदूर' के बाद गलत सूचनाएं फैलाईं, ताकि राफेल लड़ाकू विमानों की बिक्री प्रभावित की जा सके।
दिल्ली धमाके को लेकर पाकिस्तानी नेता ने कहा- लाल किले से लेकर कश्मीर तक हमला किया
भारत में आतंकी हमलों में पाकिस्तान की भूमिका का एक और सबूत सामने आया है। दिल्ली में हुए कार धमाके को लेकर पाकिस्तानी नेता चौधरी अनवारुल हक ने कहा है कि आतंकवादी समूह भारत में लाल किले से लेकर कश्मीर के जंगलों तक हमला करते हैं।
#NewsBytesExplainer: अफगानिस्तान के वाणिज्य मंत्री का भारत दौरा कितना अहम है?
भारत और अफगानिस्तान के तालिबान शासन के बीच संबंध सामान्य होते जा रहे हैं। पहले तालिबान के विदेश मंत्री आमिर खान मुत्तकी ने भारत का अहम दौरा किया था।
सेना प्रमुख उपेंद्र द्विवेदी बोले- 'ऑपरेशन सिंदूर' ट्रेलर था, भारत किसी भी स्थिति के लिए तैयार
भारतीय सेना के प्रमुख जनरल उपेंद्र द्विवेदी ने सोमवार को पाकिस्तान को चेतावनी देते हुए कहा कि मई में चलाया गया 'ऑपरेशन सिंदूर' एक ट्रेलर था।
बलूचिस्तान में जाफर एक्सप्रेस ट्रेन पर फिर निशाना, बम और रॉकेट के हमलों से बाल-बाल बची
पाकिस्तान के अशांत बलूचिस्तान में एक बार फिर से जाफर एक्सप्रेस को निशाना बनाया गया। हालांकि, हमलों में ट्रेन बाल-बाल बच गई।
पाकिस्तान गई सिख महिला के लापता होने और धर्म परिवर्तन करने का मामला क्या है?
पाकिस्तान में प्रकाश पर्व मनाने गई एक सिख महिला सरबजीत कौर के गायब होने का मामला सामने आया है। पंजाब के कपूरथला की रहने वाली सरबजीत अन्य तीर्थयात्रियों के साथ प्रकाश पर्व मनाने के लिए पाकिस्तान गई थी। हालांकि, जत्थे के बाकी तीर्थयात्री तो लौट आए, लेकिन सरबजीत का कोई पता नहीं है।
पाकिस्तान तालिबान ने इस्लामाबाद कोर्ट परिसर में हुए आत्मघाती विस्फोट की जिम्मेदारी लेने से इंकार किया
पाकिस्तान की राजधानी इस्लामाबाद में मंगलवार को स्थानीय कोर्ट परिसर में एक कार के अंदर हुए धमाके की जिम्मेदारी पहले तहरीक-ए-तालिबान पाकिस्तान (TTP) ने ली थी, लेकिन अब उसने घटने से इंकार किया है।
पाकिस्तान ने इस्लामाबाद धमाके का जिम्मेदार तालिबान को ठहराया, बोला- हम युद्ध की स्थिति में
पाकिस्तान की राजधानी इस्लामाबाद में आज हुए बम धमाके पर सरकार की प्रतिक्रिया आई है। पाकिस्तानी सरकार ने इस आत्मघाती हमले के पीछे तालिबान को जिम्मेदार ठहराया है।
दिल्ली धमाका: महिला डॉक्टर की भूमिका ने बढ़ाई चिंता, फंड जुटाने से लेकर आतंकी संबंध का शक
दिल्ली में हुए कार धमाके से ठीक पहले जम्मू-कश्मीर पुलिस ने लखनऊ से एक महिला डॉक्टर शाहीन शाहिद को गिरफ्तार किया था। शक है कि शाहीन ने फंड जुटाने में आतंकियों की मदद की थी।
पाकिस्तान में इस्लामाबाद कोर्ट के बाहर कार में आत्मघाती विस्फोट, 12 की मौत
दिल्ली में लाल किले के पास भीषण विस्फोट के एक दिन बाद मंगलवार को पड़ोसी देश पाकिस्तान की राजधानी इस्लामाबाद में भी कार के अंदर जबरदस्त विस्फोट हुआ है।
पाकिस्तान का 27वां संविधान संशोधन: असीम मुनीर की ताकत बढ़ने का क्यों हो रहा विरोध?
पाकिस्तान अपनी सेना और सेना प्रमुख असीम मुनीर ताकत को बढ़ाने के लिए अपने संविधान में 27वां संशोधन कर रहा है।
#NewsBytesExplainer: पाकिस्तान ने असीम मुनीर की ताकत बढ़ाने के लिए संविधान बदला, जानें क्या-क्या अधिकार मिले?
पाकिस्तान के सेना प्रमुख असीम मुनीर की शक्तियां और बढ़ने जा रही है। इसके लिए पाकिस्तान अपने संविधान में संशोधन करने जा रहा है। बीते दिन इससे जुड़ा विधेयक भी संसद में पेश किया गया।
पाकिस्तान-अफगानिस्तान में तीसरे दौर की शांति वार्ता भी विफल, दोनों पक्षों ने एक-दूसरे पर लगाए आरोप
पाकिस्तान और अफगानिस्तान के बीच शांति वार्ता का तीसरा दौर भी बेनतीजा रहा। दोनों देशों के बीच 6 नवंबर को तीसरे दौर की बातचीत शुरू हुई थी। आज ये वार्ता बिना किसी समझौते के खत्म हो गई। इसके बाद दोनों देशों ने एक-दूसरे पर गैर-जिम्मेदाराना रुख अपनाने का आरोप लगाया है।
विदेश मंत्रालय ने कहा- गुप्त परमाणु गतिविधियां पाकिस्तानी इतिहास का हिस्सा
विदेश मंत्रालय ने अपनी साप्ताहिक प्रेस वार्ता में कई अहम अंतरराष्ट्रीय मुद्दों पर जानकारियां दी हैं।
PoK में नेपाल जैसा जेन-Z प्रदर्शन, शहबाज सरकार के खिलाफ क्यों फूटा युवाओं का गुस्सा?
पाकिस्तान के कब्जे वाले कश्मीर (PoK) में नेपाल की तरह नई पीढ़ी यानी जेन-Z बगावत पर उतर आई है।
पाकिस्तान में असीम मुनीर की ताकत बढ़ाने की तैयारी, संविधान में संशोधन करेगी सरकार
पाकिस्तान के सेना प्रमुख फील्ड मार्शल असीम मुनीर की ताकत बढ़ने जा रही है। इसके लिए पाकिस्तान की सरकार संविधान में संशोधन की तैयारी कर रही है।
पाकिस्तानी रक्षा मंत्री की धमकी, कहा- तुर्की में अफगानिस्तान संग बातचीत विफल हुई तो युद्ध होगा
पाकिस्तान और अफगानिस्तान के बीच गुरुवार को तुर्की के इस्तांबुल में तीसरे दौर की शांति वार्ता होनी है। इस बीच पाकिस्तानी रक्षा मंत्री ख्वाजा आसिफ ने युद्ध की धमकी दी है।
डोनाल्ड ट्रंप का नया दावा, बोले- भारत और पाकिस्तान संघर्ष में 8 विमानों का नुकसान हुआ
अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप भारत और पाकिस्तान के बीच युद्धविराम को लेकर लगातार नए-नए दावे कर रहे हैं। अब उन्होंने कहा है कि इस संघर्ष में 8 लड़ाकू विमान गिराए गए थे। इससे पहले उन्होंने विमानों की संख्या 7 बताई थी।
पाकिस्तान ने 14 भारतीय हिंदुओं को ननकाना साहिब गुरुद्वारा जाने से रोका, कहा- केवल सिख जाएंगे
पाकिस्तान ने गुरु नानक जयंती के अवसर पर भारतीय सिख जत्थे के साथ यात्रा कर रहे 14 हिंदुओं को ननकाना साहिब गुरुद्वारा जाने से मना कर दिया।
डोनाल्ड ट्रंप के परमाणु परीक्षण वाले दावे पर पाकिस्तान बोला- हम संयम बरतने के लिए प्रतिबद्ध
हाल ही में अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने दावा किया था कि पाकिस्तान गुप्त रूप से परमाणु हथियारों का परीक्षण कर रहा है। अब इस दावे पर पाकिस्तान की प्रतिक्रिया आई है।
पाकिस्तान में सुप्रीम कोर्ट के बेसमेंट में जोरदार धमाका, 15 लोग घायल
पाकिस्तान की राजधानी इस्लामाबाद में स्थित सुप्रीम कोर्ट में मंगलवार को एक जोरदार धमाके ने दहशत फैला दी।
क्या पाकिस्तान, चीन और रूस गुप्त रूप से कर रहे हैं परमाणु परीक्षण?
अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने पिछले गुरुवार को परमाणु परीक्षणों पर 33 साल की रोक के बाद अपने युद्ध विभाग को परमाणु हथियारों का परीक्षण तुरंत फिर से शुरू करने के निर्देश दिए हैं।