LOADING...
अफगानिस्तान के पास नहीं है कोई लड़ाकू विमान, सिर्फ ड्रोन के सहारे पाकिस्तान से कैसे लड़ेगा?
पाकिस्तान के पास कई लड़ाकू विमान है, जिनका उपयोग वह अफगानिस्तान पर कर रहा है

अफगानिस्तान के पास नहीं है कोई लड़ाकू विमान, सिर्फ ड्रोन के सहारे पाकिस्तान से कैसे लड़ेगा?

लेखन गजेंद्र
Feb 27, 2026
05:31 pm

क्या है खबर?

पाकिस्तान और अफगानिस्तान के बीच जंग शुरू हो गई है। पाकिस्तान के रक्षा मंत्री ख्वाजा आसिफ ने शुक्रवार को सार्वजनिक तौर पर 'खुली जंग' का ऐलान किया है। ऐसे में यह चर्चा शुरू हो गई है कि पाकिस्तान के साथ मुकाबले में अफगानिस्तान कितना मजबूत है। क्या परमाणु हथियार संपन्न देश के आगे अफगान लड़ाके टिक पाएंगे? अफगानिस्तान के पास कोई लड़ाकू विमान भी नहीं है। ऐसे में वह कैसे पाकिस्तान के हवा हमलों का जवाब देगा? आइए, जानते हैं।

युद्ध

पाकिस्तान के मुकाबले कहां टिकता है अफगानिस्तान?

ग्लोबल फायरपावर (GFP) के 2026 सूचकांक के मुताबिक, पाकिस्तान की सैन्य क्षमता अफगानिस्तान से काफी मजबूत है। पाकिस्तान की रैंक इस मामले में 145 देशों में 14 है, जबकि अफगानिस्तान 121 पर है। अफगानिस्तान चारों तरफ से जमीन से घिरा देश है, ऐसे में उसके पास नौसेना नहीं है, जबकि पाकिस्तान इस मामले में उससे आगे है। पाकिस्तान रक्षा पर 82,000 करोड़ रुपये से अधिक खर्च करता है, वहीं अफगानिस्तान सिर्फ 1,245 करोड़ रुपये ही खर्च कर रहा है।

मुकाबला

अफगानिस्तान के पास नहीं हैं रिजर्व सैनिक

अफगानिस्तान के पास सक्रिय सैनिक 75,000 है, जबकि पाकिस्तान के यह संख्या 6.60 लाख है। अफगानिस्तान के पास रिजर्व सैनिक एक भी नहीं है, जबकि पाकिस्तान के पास 5.50 लाख रिजर्व सैनिक भी हैं। अफगानिस्तान के पास अर्धसैनिक बल 90,000 है और पाकिस्तान के पास 5 लाख है। अफगानिस्तान के पास सैन्य आर्मर्ड वाहन 3,902 और पाकिस्तान के पास 59,044 है। अफगानिस्तान के पास 68 हवाई अड्डे हैं और पाकिस्तान के पास 117 हवाई अड्डे हैं।

Advertisement

युद्ध

अफगानिस्तान के पास कोई लड़ाकू विमान नहीं

अफगानिस्तान चारों तरफ जमीन से घिरा है, ऐसे में उसके पास नौसेना नहीं है, लेकिन पाकिस्तान इस मामले में उससे भाग्यशाली है। अफगानिस्तान की वायुसेना के पास सिर्फ 5 विमान है, लेकिन ये लड़ाकू विमान नहीं है। ये सैन्य उपयोग के लिए हल्के परिवहन विमान है। पाकिस्तान के पास 1,397 विमान, 331 लड़ाकू विमान, 55 लड़ाकू हेलीकॉप्टर और 2,677 सैन्य टैंक हैं। अफगानिस्तान इन सभी हथियारों के मामले में शून्य है।

Advertisement

युद्ध

पाकिस्तान के हवाई हमलों का मुकाबला ड्रोन से

तालिबान ने जब 2021 में अफगानिस्तान पर कब्जा किया था, तब अमेरिकी सेना द्वारा छोड़े गए कुछ हेलीकॉप्टर जैसे Mi-17, UH-60 ब्लैक हॉक, Mi-24 को जब्त किया था, लेकिन ये अब चलने वाली हालत में नहीं हैं। अफगानिस्तान के पास जो 5 सैन्य विमान है, वे हवाई हमला करने में सक्षम नहीं हैं। अफगानिस्तान केवल ग्राउंड फोर्सेस, पैरामिलिट्री और ड्रोन से मुकाबला कर सकता है। लेकिन अफगानिस्तान के ड्रोन की संख्या और उनकी ताकत भी सार्वजनिक नहीं है।

ड्रोन

क्या ड्रोन के जरिए मुकाबला कर सकता है अफगानिस्तान?

अफगानिस्तान के पास वाणिज्यिक और लो-टेक क्वाडकॉप्टर ड्रोन हैं, जो करीब 100-200 हैं। ये मिलिट्री-ग्रेड बड़े ड्रोन जैसे नहीं हैं। वाणिज्यिक चाइनीज क्वाडकॉप्टर ड्रोन सबसे आम हैं। ये ड्रोन IED और बम गिरान के लिए बदले जाते हैं। इनकी रेंज सीमापार करने के लिए 10-20 किमी होती है। ये प्रोपेगैंडा, सर्विलांस, और प्रिसिजन अटैक के लिए इस्तेमाल होते हैं। ये पाकिस्तान के JF-17 थंडर, F-16 फाइटिंग फैल्कॉन, J-10CE विगोरस ड्रैगन, मिराज 3-5 और F-7PG से मुकाबला करने में अक्षम हैं।

हमला

अब तक युद्द में क्या हुआ?

अफगानिस्तान ने गुरुवार रात डुरंड रेखा के पास पाकिस्तान पर हमला कर दिया, जिसके बाद पाकिस्तान ने शुक्रवार तड़के ऑपरेशन 'गजब-लिल-हक' शुरू किया। तालिबान प्रशासन ने बताया कि उसने 55 पाकिस्तानी सैनिकों को मार गिराया, 19 पाकिस्तानी सैन्य चौकियों पर कब्जा किया, 23 सैनिकों को जिंदा पकड़ा और एक F-16 विमान नष्ट किया है। पाकिस्तान सरकार का कहना है कि उसने 133 तालिबानी लड़ाकों को ढेर किया, 27 तालिबान चौकियों को नष्ट किया और 9 चौकियों पर कब्जा किया है।

Advertisement