पाकिस्तान ने शहबाज शरीफ की अमेरिका दौरा का बयान जारी किया, लिखा- यूनाइट्स स्टेट्स ऑफ अमेरिकाज
क्या है खबर?
पाकिस्तान एक बार फिर अंतरराष्ट्रीय स्तर पर उपहास का पात्र बन गया है। इस बार उसने प्रधानमंत्री शहबाज शरीफ के अमेरिकी दौरे पर जारी बयान में गलतियां की हैं। पाकिस्तान विदेश मंत्रालय ने बुधवार को एक जारी अपने बयान में संयुक्त राज्य अमेरिका को अंग्रेजी में 'यूनाइटेड स्टेट्स ऑफ अमेरिका' न लिखकर 'यूनाइट्स स्टेट्स ऑफ अमेरिकाज' लिखा है। यह पत्र अब सोशल मीडिया पर साझा हो रहा है, जिसका मजाक बनाया जा रहा है।
पत्र
गाजा के 'शांति बोर्ड' में भाग लेने अमेरिका जा रहे हैं शरीफ
मंत्रालय ने बयान में लिखा, "कर्टेन रेजर: प्रधानमंत्री का यूनाइट्स स्टेट्स ऑफ अमेरिकाज दौरा। (18-20 फरवरी 2026) अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के बुलावे पर, प्रधानमंत्री मुहम्मद शहबाज शरीफ़ 19 फरवरी को बोर्ड ऑफ़ पीस के उद्घाटन सत्र में शामिल होने के लिए वाशिंगटन डीसी का आधिकारिक दौरा करेंगे। प्रधानमंत्री के साथ उपप्रधानमंत्री और विदेश मंत्री मोहम्मद इशाक डार भी होंगे। प्रधानमंत्री अन्य मंत्रियों के साथ मुलाकात कर द्विपक्षीय मामलों के साथ-साथ आपसी चिंता के वैश्विक मुद्दों पर चर्चा करेंगे।"
ट्विटर पोस्ट
पाकिस्तान के विदेश मंत्रालय का पत्र
पाकिस्तान हर चीज में फिसड्डी है।
— Gajendra Ricky singh (@Gajendrarickyy) February 19, 2026
अब उनका विदेश मंत्रालय ढंग से यूनाइटेड स्टेट्स ऑफ अमेरिका भी नहीं लिख पा रहा है।
इन्होंने नया नाम दिया है "यूनाइट्स स्टेट्स ऑफ अमेरिकाज" @USAndIndia pic.twitter.com/67Xyg3Oh9Y
गलतियां
शहबाज शरीफ भी कर चुके हैं गलती
यह पहली बार नहीं है, जब पाकिस्तान ने अंग्रेजी की स्पेलिंग में गलती की हो। पिछले साल 13 जून, 2025 को शहबाज शरीफ ने एक्स पर एक पोस्ट किया था, जिसमें उन्होंने इजरायल द्वारा ईरान पर हमले की निंदा की थी। इसमें उन्होंने निंदा करने की अंग्रेजी को कंडेम की जगह कंडोम लिख दिया था। इसको लेकर सोशल मीडिया पर काफी मजाक उड़ाया गया था। एक्स पर हैशटैग #ICondom ट्रेंड करने लगा था।