Loading...
IPL की बड़ी नीलामी से पहले खिलाड़ियों ने मांगी 40 करोड़ रुपये की रिटेंशन फीस- रिपोर्ट 
IPL को लेकर बड़ी रिपोर्ट सामने आई है (फाइल तस्वीर)

IPL की बड़ी नीलामी से पहले खिलाड़ियों ने मांगी 40 करोड़ रुपये की रिटेंशन फीस- रिपोर्ट 

Nov 06, 2026
01:20 pm

क्या है खबर?

इंडियन प्रीमियर लीग (IPL) 2027 की नीलामी मौजूदा चक्र की आखिरी छोटी नीलामी होगी। इसके बाद अगले साल बड़ी नीलामी का आयोजन होगा। छोटी नीलामी में ज्यादातर टीमों के पास केवल 5 से 6 खिलाड़ियों को खरीदने के लिए जगह होती है, जबकि बड़ी नीलामी में सभी टीम नए सिरे से अपनी टीम तैयार करती हैं। अब IPL के कुछ शीर्ष खिलाड़ियों ने बड़ी नीलामी से पहले अपनी रिटेंशन फीस 40 करोड़ रुपये की मांग रखी है।

रिपोर्ट

2 खिलाड़ियों ने अपनी फ्रेंचाइडीज से कर ली है बात- रिपोर्ट 

क्रिकबज की रिपोर्ट के मुताबिक, कुछ खिलाड़ियों ने अपनी रिटेंशन फीस के तौर पर 40 करोड़ रुपये की मांग रखी है।

माना जा रहा है कि कम से कम 2 खिलाड़ियों ने अपनी फ्रेंचाइजी को साफ कर दिया है कि वे इतनी रकम मिलने पर ही टीम के साथ बने रहेंगे।

आने वाले समय में और खिलाड़ी भी ऐसी मांग कर सकते हैं। खासकर वे खिलाड़ी, जिन्हें लगता है कि नीलामी में उतरकर उन्हें इससे बड़े अनुबंध मिल सकते हैं।

अनुबंध

खिलाड़ियों को मिल चुका है बड़ा अनुबंध

खिलाड़ियों के नीलामी में उतरकर बड़ा अनुबंध हासिल करने की मिसाल पहले भी रही है।

श्रेयस अय्यर और ऋषभ पंत ने 2025 की बड़ी नीलामी से पहले अपनी-अपनी टीमों के साथ रिटेन होने से इनकार कर दिया था।

इसके बाद दोनों को क्रमशः 26.75 करोड़ रुपये और 27 करोड़ रुपये में खरीदा गया।

मौजूदा मामलों में से कम से कम एक खिलाड़ी की 40 करोड़ रुपये की मांग कप्तानी की जिम्मेदारी से भी जुड़ी मानी जा रही है।

ADVERTISEMENT

बजट

अगले साल नीलामी में टीमों का बजट 150 करोड़ रुपये होगा 

इन आंकड़ों को टीमों के कुल बजट के संदर्भ में देखना जरूरी है। पंत को 27 करोड़ रुपये का अनुबंध तब मिला था जब नीलामी में टीमों का कुल बजट 120 करोड़ रुपये था।

तय समय पर होने वाले बजट संशोधन के आधार पर अगले साल की बड़ी नीलामी में यह राशि बढ़कर करीब 150 करोड़ रुपये होने की उम्मीद है।

ऐसे में 40 करोड़ रुपये का अनुबंध किसी फ्रेंचाइजी के कुल बजट का एक चौथाई से थोड़ा अधिक होगा।

ADVERTISEMENT

अधिक

टीमों के लिए होगी मुश्किल 

एक से अधिक बड़े खिलाड़ियों को रिटेन करने वाली फ्रेंचाइजियों के लिए इतनी बड़ी रकम की मांग पूरी करना मुश्किल हो सकता है।

खिलाड़ियों को मिलने वाली अंतिम राशि कई बातों पर निर्भर करेगी, जिनमें बड़ी नीलामी के लिए उपलब्ध कुल बजट भी शामिल है।

हालांकि, इस मुद्दे पर अब तक कोई ऐलान नहीं हुआ है। इसके बावजूद उम्मीद है कि अगले साल होने वाली बड़ी नीलामी के लिए प्रत्येक फ्रेंचाइजी का बजट 150 करोड़ रुपये होने वाला है।

नियम

क्या कहते हैं नियम?

पिछली नीलामी के लिए भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (BCCI) के रिटेंशन नियमों के मुताबिक, 5 खिलाड़ियों को रिटेन करने वाली फ्रेंचाइजी के बजट से 75 करोड़ रुपये काटे गए थे।

यह कटौती खिलाड़ियों को दी गई अलग-अलग रकम पर निर्भर नहीं थी।

अगर सभी खिलाड़ियों को मिलाकर दी गई राशि 75 करोड़ रुपये से ज्यादा होती थी तो वास्तविक रकम काटी जाती थी।

वहीं, कुल राशि इससे कम होने पर भी फ्रेंचाइजी के बजट से 75 करोड़ रुपये जाते थे।

ADVERTISEMENT